संसाधन

» गाइड

बिजनेस टूल्स: अध्याय 3 – लेखा और भुगतान

इस लेख को पढ़ें

मीडिया संस्थानों के लिए अकाउंटिंग (लेखा) और इनवॉइसिंग (चालान) इत्यादि के लिए सॉफ़्टवेयर भी जरूरी है। इसके लिए यहां हम आपको निशुल्क या बेहद कम शुल्क वाले अकाउंटिंग और इनवॉइसिंग संबंधी प्रोग्राम के बारे में बता रहे हैं।

लेखा और चालान प्लेटफॉर्म

(Accounting and Invoicing Platforms)

GnuCash

ग्नूकैश: यह एक ‘फ्री एंड ऑपेन सोर्स‘ अकाउंटिंग सॉफ्टवेयर है। इसे इंट्यूट के क्विकेन के बाद बनाया है। यह दुनिया भर में कई भाषाओं में उपलब्ध है। अन्य मुफ्त सॉफ्टवेयर की तरह इसमें भी एक आकर्षक इंटरफेस और कुछ विजुअलाइजेशन विकल्पों का अभाव है। वैसी चीजें क्लाउड-आधारित टूल में बेहतर मिलती हैं। लेकिन, क्लाउड की अपेक्षा ‘ग्नूकैश‘ में कुछ खासियत भी है। इसे आप स्थानीय रूप से भी होस्ट कर सकते हैं। इसलिए यदि एक ही व्यक्ति सभी लेखांकन करे, तो यह सबसे अच्छा काम करता है। इसमें भुगतान प्रसंस्करण (पेमेंट प्रोसेसिंग) की सुविधा नहीं है।

लागत: यह निशुल्क है।

भाषा: यह कई भाषाओं में उपलब्ध है।

Monito

मोनिटो: अंतरराष्ट्रीय मनी ट्रांसफर के लिए कई तरह की सेवाएं उपलब्ध हैं। कुछ लोगों को PayPal की तुलना में Wise ज्यादा पसंद है। विनिमय की दरों, भेजे जाने वाले धन की मात्रा और अन्य चीजों के अनुसार हरेक सेवा की फीस अलग-अलग होती है। इनमें से कौन-सी सेवा आपके लिए बेहतर और सस्ती होगी, यह निर्णय लेने में आपको ‘मोनिटो‘ की मदद मिलेगी। स्विस स्थित ‘मोनिटो‘ एक ऐसी वेबसाइट है, जो विभिन्न अंतरराष्ट्रीय धन हस्तांतरण सेवाओं की तुलना करती है। आप कौन-सी करेंसी में किस राशि का हस्तांतरण या लेनदेन करना चाहते हैं, यह जानकारी ‘मोनिटो‘ में दर्ज करें। मोनिटो आपको विभिन्न भरोसेमंद ऐप्स, बैंकों और उपलब्ध वायर ट्रांसफर सेवाओं की एक सूची प्रदान करेगा। साथ ही, इसमें लगने वाले शुल्क इत्यादि की जानकारी भी देगा। मोनिटो विभिन्न मनी ट्रांसफर सेवाओं की रेटिंग और समीक्षा भी करता है।

लागत: निशुल्क

भाषा: इसकी वेबसाइट अंग्रेजी, स्पेनिश, फ्रेंच, जर्मन, इतालवी, पोलिश, पुर्तगाली, रोमानियाई और रूसी में है। इसमें 154 मुद्राओं (करेंसी) की तुलना की जाती है।

Wave

वेव: यह क्लाउड-आधारित निशुल्क अकाउंटिंग और इनवॉइसिंग सॉफ्टवेयर है। इसमें भुगतान प्रसंस्करण (पेमेंट प्रोसेसिंग) की सुविधा भी शामिल है, जो पेपेल की तरह प्रत्येक लेनदेन पर शुल्क लेता है। वेव को सरल और सहज तरीके से डिजाइन किया गया है। यह अधिक जटिल लेखांकन आवश्यकताओं वाले बड़े व्यवसायों के लिए उपयोगी नहीं है। वर्तमान में यह केवल उत्तरी अमेरिका के ग्राहकों के लिए उपलब्ध है।

लागत: यह निशुल्क है, लेकिन भुगतान प्रसंस्करण तथा अन्य सुविधाओं के लिए शुल्क आधारित संस्करण भी उपलब्ध है।

भाषा: केवल अंग्रेजी

क्रिएटिव कॉमन्स लाइसेंस के तहत हमारे लेखों को निःशुल्क, ऑनलाइन या प्रिंट माध्यम में पुनः प्रकाशित किया जा सकता है।

आलेख पुनर्प्रकाशित करें


Material from GIJN’s website is generally available for republication under a Creative Commons Attribution-NonCommercial 4.0 International license. Images usually are published under a different license, so we advise you to use alternatives or contact us regarding permission. Here are our full terms for republication. You must credit the author, link to the original story, and name GIJN as the first publisher. For any queries or to send us a courtesy republication note, write to hello@gijn.org.

अगला पढ़ें

GIJC27 website image

15वीं ग्लोबल इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म कॉन्फ्रेंस की तारीखों की घोषणा के साथ वेबसाइट आरंभ

पिछले आयोजनों की तरह, जीआईजेसी27 में भी ग्लोबल शाइनिंग लाइट अवॉर्ड के विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। हर दो साल में दिया जाने वाला यह पुरस्कार खतरे, दबाव या कठिन परिस्थितियों में की गई उत्कृष्ट खोजी पत्रकारिता को मान्यता देता है।

जीआईजेसी27 में एक व्यापक फ़ेलोशिप कार्यक्रम भी होगा, जिसके ज़रिए ग्लोबल साउथ और अन्य क्षेत्रों के पत्रकार सम्मेलन में भाग ले सकेंगे। फ़ेलोशिप के लिए आर्थिक सहयोग से दुनिया भर में दीर्घकालीन असर पैदा करने में मदद मिल सकती है।

VG, TikTok-bøddelen

विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के अनुरूप खोजी खबरें कैसे लिखें

खोजी पत्रकारों के लिए यह एक बड़ी समस्या है। महीनों तक चली जटिल जांच को नए फॉर्मेट में कैसे बदलें? किसी गहन जांच को ऐसे स्वरूप में कैसे बनाएं, जो तेजी से स्क्रॉल करने वाले पाठक के लिए बना हो? ऐसा करते हुए रिपोर्टिंग की विश्वसनीयता को कैसे कायम रखें?

विषम क्षेत्रों में स्वतंत्र पत्रकारों के मानसिक स्वास्थ्य का संकट

संघर्ष इलाकों में काम करने वाले स्वतंत्र पत्रकारों पर शारीरिक खतरों के बारे में काफी जानकारी मौजूद है। लेकिन उन पर मानसिक असर के बारे में बहुत कम बात की गई है। ऐसी रिपोर्टिंग करने वाले ज़्यादातर स्वतंत्र पत्रकारों को बड़े मीडिया संस्थानों का समर्थन नहीं मिलता है। उन्हें अक्सर काउंसलिंग, बीमा या संपादकीय सहयोग के अभाव के कारण बुरे अनुभवों से गुज़रना पड़ता है। यह उनके मानसिक आघात (ट्रॉमा) का कारण बन सकता है।

Search government contract spreadsheet text

वेबसाइट में बदलाव पर नजर रखने और स्प्रेडशीट से टेक्स्ट खोजने के लिए उपकरण

एआई-संचालित यह टूल पत्रकारों का समय बचाता है। यह एक ऑनलाइन पहरेदार की तरह काम करता है। यह टारगेट साइट्स पर नज़र रखता है। वेबसाइट में किसी बदलाव या अपडेट्स के बारे में अलर्ट भेजता है, जिनके बारे में शायद आपको पता भी न चल पाता।