GIJN Academy collage
GIJN Academy collage

Image: GIJN Academy

आलेख

जीआईजेएन ने खोजी पत्रकारिता की अकादमी आरंभ की

इस लेख को पढ़ें

ग्लोबल इनवेस्टिगेटिव जर्नलिज्म नेटवर्क ने वैश्विक खोजी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक विशेष शैक्षणिक अकादमी की स्थापना की तरफ़ कदम बढ़ाए हैं। यह जीआईजेएन अकादमी खोजी पत्रकारिता की दिशा में एक अनूठा प्रयोग है। इसका उद्देश्य प्रशिक्षण, नेटवर्किंग और ज्ञान-साझा करने के अवसरों के माध्यम से दुनिया भर के पत्रकारिता समुदाय को जोड़ना, विस्तार देना और समर्थन करना है। यह पहल जीआईजेएन के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, जो नए पीढ़ी के रिपोर्टरों, सक्रिय खोजी पत्रकारों, शिक्षाविदों, पत्रकारिता प्रशिक्षकों और संबंधित क्षेत्रों के विशेषज्ञों को एक साझा मंच पर लाती है।

दुनिया में ऐसे समय में जब लोकतंत्र पर खतरा, जलवायु संकट, निर्वासित मीडिया, तेजी से फैलती ऑनलाइन गलत सूचनाओं जैसी बड़ी चुनौतियां मौजूद हैं, जीआईजेएन अकादमी का उद्देश्य उन प्रयासों को आगे बढ़ाना है जो खोजी पत्रकारों को मजबूत बनाने वाली संरचना विकसित करें। यह उन्हें अत्याधुनिक उपकरणों, तकनीकों और नेटवर्क के माध्यम से सत्ता के दुरुपयोग और जवाबदेही से जुड़े मामलों की जांच के लिए आवश्यक कौशल, संसाधन और संपर्क उपलब्ध कराएगी।

मास्टरक्लास वीडियो, प्रशिक्षण कार्यक्रम (ऑनलाइन या ऑफलाइन), वेबिनार और मेंटरशिप कार्यक्रमों के जरिए, जीआईजेएन अकादमी हर स्तर के पत्रकारों को अपनी खोजी क्षमताओं को मजबूत करने, साथियों से जुड़ने, नवाचार करने और लगातार सीखते रहने में मदद करेगी।

इसके अंतर्गत प्रशिक्षण लेने वालो के लिए खोजी पत्रकारिता का परिचय, ऑनलाइन ठगी, सैटेलाइट इमेजरी, सहयोगात्मक रिपोर्टिंग, खाद्य असुरक्षा, तकनीक और एआई, पर्यावरण अपराध, लीक और डेटा पत्रकारिता आदि विषयों से परिचित कराया जाएगा।

आने वाले महीनों और वर्षों में जीआईजेएन नई ट्रेनिंग, मास्टरक्लास वीडियो, शिक्षाविदों के लिए संसाधन और मेंटरशिप के अवसर शामिल करने की योजना बना रहा है। हम दुनिया भर के विश्वविद्यालयों, प्रशिक्षण संस्थानों और पत्रकारिता संस्थानों के साथ विभिन्न भाषाओं में साझेदारी और सहयोग करेंगे। जीआईजेएन उन पत्रकारों पर विशेष ध्यान देना जारी रखेगा जो दमनकारी व्यवस्थाओं और हाशिए पर रहने वाले समुदायों में काम कर रहे हैं, जहां जोखिम सबसे अधिक और आवश्यकता सबसे ज्यादा है।

जीआईजेएन अकादमी खोजी पत्रकारिता के लिए एक व्यापक पाठ्यक्रम की मांग को पूरा करने और ऐसे संसाधनों की पहुंच बढ़ाने में मदद करेगी, जो निम्न आधारों पर आधारित है:

  • ज्ञान निर्माण: जीआईजेएन अपने विशेषज्ञों के व्यापक नेटवर्क के आधार पर ऐसे प्रशिक्षण मैनुअल तैयार करेगा जो न केवल वैश्विक अकादमी का मार्गदर्शन करेंगे, बल्कि दुनिया भर के पत्रकारिता शिक्षकों और प्रशिक्षकों के लिए निःशुल्क उपलब्ध होंगे। जिससे एक मजबूत और व्यापक पाठ्यक्रम तैयार होगा जिसे आसानी से दोहराया जा सके और वैश्विक स्तर पर पत्रकारिता उत्कृष्टता में एकरूपता को बढ़ावा मिले। इसके तहत जीआईजेएन ग्लोबल इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म कॉन्फ्रेंस में प्रस्तुत शैक्षणिक शोध पत्र भी प्रकाशित कर रहा है। जीआईजेएन अकादमी में दुनिया के प्रमुख खोजी पत्रकारों और विशेषज्ञों के सुझावों और उपकरणों पर आधारित छोटे वीडियो मास्टरक्लास की श्रृंखला भी शामिल होगी, जो विभिन्न विषयों पर जांच को आगे बढ़ाने में मदद करेगी।
  • प्रशिक्षण: जीआईजेएन अकादमी के प्रतिभागी समयानुकूल विषयों पर समकालिक पाठ्यक्रमों में भाग लेंगे, जिनमें डिजिटल सुरक्षा, डिजिटल खतरे, युद्ध अपराध, जलवायु परिवर्तन आदि शामिल हैं। इन पाठ्यक्रमों की इंटरैक्टिव प्रकृति सहयोग को प्रोत्साहित करती है और समान विचार वाले लोगों, मेंटर्स और उद्योग विशेषज्ञों का एक मजबूत समुदाय बनाती है।
  • मेंटरशिप: अनुभवी पत्रकारों को नए रिपोर्टरों के साथ जोड़ा जाएगा, जिन्हें अपने करियर में मार्गदर्शन की आवश्यकता है, और उन्हें शोध व रिपोर्टिंग की सर्वोत्तम प्रक्रियाएं साझा की जाएंगी।
  • समुदाय निर्माण: प्रतिभागियों को उनके प्रशिक्षण और जीआईजेएन के माध्यम से जोड़ा जाएगा, जिससे उनके नेटवर्क मजबूत होंगे और देशों व क्षेत्रों के बीच विभिन्न प्रकार के सहयोग के अवसर बढ़ेंगे।

जीआईजेएन अकादमी न केवल दुनिया भर के पत्रकारों को ऐसे खोजी उपकरण और रणनीतियां उपलब्ध कराएगी जो उन्हें अन्यत्र आसानी से उपलब्ध नहीं हैं, बल्कि यह पत्रकारों, शिक्षाविदों, प्रशिक्षकों और नई पीढ़ी के पत्रकारों के बीच नए सहयोगात्मक संबंध भी बनाएगी, जिससे पत्रकारिता समुदाय मजबूत होगा और दुनिया भर के नागरिकों के हित में अधिक पारदर्शिता और खोजी रिपोर्टिंग को बढ़ावा मिलेगा।

निःशुल्क संसाधनों के अलावा, जीआईजेएन संस्थान को विशेष प्रशिक्षण तैयार करने के लिए नियुक्त करने की सुविधा भी देगा, साथ ही शुल्क आधारित ऑन-डिमांड कक्षाओं की एक श्रृंखला भी उपलब्ध कराएगा, जिससे हमारी टीम और प्रशिक्षकों को सतत समर्थन मिल सके, जबकि हम दुनिया भर में उच्च गुणवत्ता वाली खोजी पत्रकारिता प्रशिक्षण को निःशुल्क जारी रख सकें। यदि आप इस पहल का समर्थन करना चाहते हैं या हमारे साथ सहयोग करना चाहते हैं, तो academy@gijn.org पर ईमेल करें।

क्रिएटिव कॉमन्स लाइसेंस के तहत हमारे लेखों को निःशुल्क, ऑनलाइन या प्रिंट माध्यम में पुनः प्रकाशित किया जा सकता है।

आलेख पुनर्प्रकाशित करें


Material from GIJN’s website is generally available for republication under a Creative Commons Attribution-NonCommercial 4.0 International license. Images usually are published under a different license, so we advise you to use alternatives or contact us regarding permission. Here are our full terms for republication. You must credit the author, link to the original story, and name GIJN as the first publisher. For any queries or to send us a courtesy republication note, write to hello@gijn.org.

अगला पढ़ें

Rohit Saran, managing editor of The Times of India, speaking at the 206 VizChitra conference in Bengaluru.

डेटा पत्रकारिता

कैसे एक व्हाट्सऐप समुदाय भारत में डेटा प्रस्तुतीकरण के परिदृश्य को बदल रहा है

समय के साथ यह एक व्हाट्सऐप समूह से आगे बढ़कर कई विशेष समूहों का नेटवर्क बन गया है। इनमें नौकरी, शिक्षा-जगत, किताबों के पढ़ने वालों, D3 (डेटा-ड्रिवन डॉक्यूमेंट) सीखने वालों, एआई, साउंड विजुअलाइज़ेशन और विजुअलाइज़ेशन पर फीडबैक जैसे अलग-अलग समूह हैं। इन समूहों में सरकारी डेटा खोजने से लेकर जटिल स्प्रेडशीट को साफ करने, चार्ट की समीक्षा करने, कोड साझा करने और करियर से जुड़े सवालों तक पर चर्चा होती है।

A person draws project plans on a see-through meeting room wall in coloured pen.

साझा रिपोर्टिंग में ‘समन्वयक’ का महत्व

एक खोजी समन्वयक को अक्सर एक ही मीडिया संस्थान अथवा विभिन्न भागीदारों की साझा जांच के प्रबंधन का कार्य सौंपा जाता है। उसके पास संबंधित परियोजना का व्यापक दृष्टिकोण होता है। इसमें जांच से जुड़े विभिन्न पहलुओं से लेकर संभावित प्रकाशन तिथि की जानकारी तक शामिल होती है। जांच के प्रारंभ से लेकर प्रकाशन और उसके बाद तक सभी मामलों में उसकी कार्यकारी भूमिका होती है।

Ukrainian refugees at Lviv railway station in 2022, waiting for a train to leave Ukraine. Image: Shutterstock

प्रवासन और विस्थापितों पर रिपोर्टिंग कैसे करें

किसी आपात स्थिति में सुरक्षित आवागमन के अभाव और हताशा में भी लोग पलायन करते हैं। रेगिस्तानों को पार करने वाले सीलबंद मालवाहक ट्रकों से लेकर यूरोप की सीमाओं के पास गोपनीय अस्थायी हिरासत केंद्रों जैसे मुद्दे अहम हैं। विभिन्न देशों के बीच प्रवासियों का आवागमन आज पत्रकारों के लिए महत्वपूर्ण विषय बन चुका है।