The 14th Global Investigative Journalism Conference in Kuala Lumpur, Malaysia hosted more than 1,600 attendees from 135 countries and territories. Image: Lisa Marie David for GIJN
The 14th Global Investigative Journalism Conference in Kuala Lumpur, Malaysia hosted more than 1,600 attendees from 135 countries and territories. Image: Lisa Marie David for GIJN

The 14th Global Investigative Journalism Conference in Kuala Lumpur, Malaysia hosted more than 1,600 attendees from 135 countries and territories. Image: Lisa Marie David for GIJN

आलेख

पिछले 25 सालों में कहाँ तक पहुँच चुका है जीआईजेएन

इस लेख को पढ़ें

साल 2025 ग्लोबल इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म नेटवर्क (GIJN) के लिए एक महत्वपूर्ण पड़ाव साबित हुआ। इस साल हमने दुनिया भर के जवाबदेही सुनिश्चित करने वाले पत्रकारों और संपादकों को सहयोग और प्रशिक्षण देने के अपने तीसरे दशक में प्रवेश किया। नीचे देखें हमारे कार्यों से जुड़े कुछ प्रमुख आँकड़े।

  • एशिया में पहली बार ग्लोबल इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया, जो हमारे सदस्य Malaysiakini के साथ साझेदारी में हुआ। यह सम्मेलन GIJC25 , मलेशिया के कुआलालंपुर में आयोजित हुआ। इसमें 135 देशों के 1500 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सेदारी की।
  • GIJC25 में विशेषज्ञ वक्ताओं की अब तक की सबसे विविध सूची तैयार की गई, जिसमें लगभग 100 देशों का प्रतिनिधित्व था। जिसमें एशिया से पैनलिस्टों की संख्या पहले की तुलना में तीन गुना थी। साथ ही अफ्रीका, अरब और लैटिन अमेरिका से वक्ताओं की संख्या में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई। कुल मिलाकर, इस कॉन्फ्रेंस में लगभग 400 वक्ता शामिल थे, जिनमें दो नोबेल पुरस्कार विजेता (मारिया रेसा और जोसेफ स्टिग्लिट्ज़) भी शामिल थे। इसके अलावा 150 से अधिक पैनल चर्चाएं और कार्यशालाएँ आयोजित की गईं।
  • GIJC25 के लिए मलेशिया में 80 देशों और इलाक़ों से लगभग 130 फेलो को शामिल किया गया।
  • GIJC25 में भाग लेने वाले 450 से अधिक प्रतिभागियों के बीच सर्वे किया गया, जिसमें पाया गया कि 90% से अधिक प्रतिभागियों ने GIJC25 को “बहुत उपयोगी” या “अत्यंत उपयोगी” बताया, और 97% प्रतिभागी भविष्य में फिर से GIJC में भाग लेना चाहेंगे।
  • दुनिया भर के पत्रकारों से 2000 से अधिक सवालों और सहायता अनुरोधों का जवाब दिया गया।
  • अंग्रेज़ी वेबसाइट gijn.org पर 250 से अधिक कहानियाँ प्रकाशित की गईं (और हमारे क्षेत्रीय साइट्स पर दर्जनों और), जिनमें नवीनतम खोजी पत्रकारिता के टिप्स और तकनीक शामिल थीं। इनमें USAID फंडिंग संकट और स्वतंत्र पत्रकारिता पर उसके प्रभाव पर एक विस्तृत रिपोर्ट भी शामिल थी, जिसे दुनिया भर की 100 से अधिक अलग-अलग साइट्स पर 220 से अधिक बार लिंक किया गया।
  • दो क्षेत्रीय रुचि आधारित प्रोजेक्ट शुरू किए गए। एक अप्रैल में, जिसमें अरब क्षेत्र पर पाँच गहन लेख शामिल थे, और दूसरा अक्टूबर में, जो अब तक का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट था। इसमें एशिया से संबंधित 10 कहानियाँ शामिल थीं। इनमें सरकारों से जुड़े भ्रष्टाचार, पर्यावरणीय शोषण, मानव तस्करी जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों के साथ-साथ देश के बाहर से चीनी कंपनियों की जांच करने के लिए एक गाइड भी शामिल था।
  • GIJN की 11 रिपोर्टिंग गाइड तैयार की गईं, जिनमें खाद्य असुरक्षा, AI-जनित सामग्री की पहचान, जीवाश्म ईंधन, दक्षिण एशिया में जाति और भूमि संघर्ष, और विदेशी लॉबिंग जैसे विविध विषय शामिल थे।
  • टेक्नोलॉजी जर्नलिज्म के लिए पूरे दिन की “इन्वेस्टिगेटिव एजेंडा” कार्यशाला का समन्वय किया गया, जिसमें 100 से अधिक तकनीकी पत्रकार, संपादक और खोजी नेटवर्क शामिल हुए।
  • खोजी तकनीकों, उपकरणों और टेक्नोलॉजी पर 60 से अधिक प्रशिक्षण गतिविधियाँ (कॉन्फ्रेंस, व्याख्यान और वेबिनार के माध्यम से) आयोजित की गईं, जिनसे 3,800 से अधिक पत्रकारों को लाभ मिला। विषयों में डिजिटल खतरे, डेटा पत्रकारिता, पत्रकारिता सहयोग, “फॉलो द मनी” तकनीकें आदि शामिल थीं।
  • GIJN डिजिटल थ्रेट्स प्रशिक्षण कार्यक्रम के चौथे बैच को पूरा किया गया, जिसमें 31 और पत्रकारों को प्रशिक्षित किया गया और इस तरह कुल 107 पत्रकार इस महत्वपूर्ण क्षेत्र में विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा दिए गए इस निःशुल्क, ऑनलाइन प्रशिक्षण से लाभान्वित हुए।
  • नाइट सेंटर फॉर जर्नलिज्म इन अमेरिका के साथ साझेदारी में “संकट के समय पत्रकारों के लिए डिजिटल सुरक्षा” विषय पर असिंक्रोनस प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें 142 देशों और क्षेत्रों से 3,000 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
  • पूरे वर्ष में सात वेबिनार आयोजित किए गए, जिनमें औसतन 77 देशों और क्षेत्रों से 288 प्रतिभागी शामिल हुए।
  • GIJN की वैश्विक सदस्यता बढ़कर 97 देशों में 263 गैर-लाभकारी सदस्य संगठनों तक पहुंच गई — जिसमें Eswatini और Cyprus से पहली बार सदस्य समाचार संस्थान जुड़े।
  • दुनिया के प्रमुख अंतरराष्ट्रीय डेटा पत्रकारिता पुरस्कार Sigma Awards के प्रशासन का कार्य संभाला गया और इसके पाँचवें संस्करण का आयोजन किया गया, जिसमें 80 देशों से 498 प्रविष्टियाँ प्राप्त हुईं।
  • GIJN वेबसाइट पर ट्रैफिक का नया रिकॉर्ड बना, जिसमें 1.085 मिलियन उपयोगकर्ता शामिल थे, और पूर्वी एशिया तथा दक्षिण-पूर्व एशिया से आने वाले विज़िट्स में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई।
  • दुनिया की अग्रणी खोजी पत्रकारों में से एक फोर्बिडन स्टोरीज की पूर्व प्रधान संपादक सैंड्राइन रिगौड को GIJN की नए प्रोग्राम डायरेक्टर के रूप में शामिल किया गया।
  • Global Shining Light Award के लिए 97 देशों से 410 प्रविष्टियाँ प्राप्त हुईं, जो जोखिमपूर्ण परिस्थितियों में की गई खोजी पत्रकारिता को सम्मानित करता है।
  • 2027 में होने वाले 15वें ग्लोबल इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म कॉन्फ्रेंस के लिए नीदरलैंड को मेज़बान देश घोषित किया गया, और De Vereniging van Onderzoeksjournalisten (VVOJ — डच-फ्लेमिश एसोसिएशन ऑफ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट्स) को सह-आयोजक के रूप में चुना गया, साथ ही यूरोपियन जर्नलिज्म सेंटर और फ्री प्रेस अनलिमिटेड को स्थानीय साझेदार बनाया गया।

क्रिएटिव कॉमन्स लाइसेंस के तहत हमारे लेखों को निःशुल्क, ऑनलाइन या प्रिंट माध्यम में पुनः प्रकाशित किया जा सकता है।

आलेख पुनर्प्रकाशित करें


Material from GIJN’s website is generally available for republication under a Creative Commons Attribution-NonCommercial 4.0 International license. Images usually are published under a different license, so we advise you to use alternatives or contact us regarding permission. Here are our full terms for republication. You must credit the author, link to the original story, and name GIJN as the first publisher. For any queries or to send us a courtesy republication note, write to hello@gijn.org.

अगला पढ़ें

GIJC27 website image

15वीं ग्लोबल इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म कॉन्फ्रेंस की तारीखों की घोषणा के साथ वेबसाइट आरंभ

पिछले आयोजनों की तरह, जीआईजेसी27 में भी ग्लोबल शाइनिंग लाइट अवॉर्ड के विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। हर दो साल में दिया जाने वाला यह पुरस्कार खतरे, दबाव या कठिन परिस्थितियों में की गई उत्कृष्ट खोजी पत्रकारिता को मान्यता देता है।

जीआईजेसी27 में एक व्यापक फ़ेलोशिप कार्यक्रम भी होगा, जिसके ज़रिए ग्लोबल साउथ और अन्य क्षेत्रों के पत्रकार सम्मेलन में भाग ले सकेंगे। फ़ेलोशिप के लिए आर्थिक सहयोग से दुनिया भर में दीर्घकालीन असर पैदा करने में मदद मिल सकती है।

VG, TikTok-bøddelen

विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के अनुरूप खोजी खबरें कैसे लिखें

खोजी पत्रकारों के लिए यह एक बड़ी समस्या है। महीनों तक चली जटिल जांच को नए फॉर्मेट में कैसे बदलें? किसी गहन जांच को ऐसे स्वरूप में कैसे बनाएं, जो तेजी से स्क्रॉल करने वाले पाठक के लिए बना हो? ऐसा करते हुए रिपोर्टिंग की विश्वसनीयता को कैसे कायम रखें?

विषम क्षेत्रों में स्वतंत्र पत्रकारों के मानसिक स्वास्थ्य का संकट

संघर्ष इलाकों में काम करने वाले स्वतंत्र पत्रकारों पर शारीरिक खतरों के बारे में काफी जानकारी मौजूद है। लेकिन उन पर मानसिक असर के बारे में बहुत कम बात की गई है। ऐसी रिपोर्टिंग करने वाले ज़्यादातर स्वतंत्र पत्रकारों को बड़े मीडिया संस्थानों का समर्थन नहीं मिलता है। उन्हें अक्सर काउंसलिंग, बीमा या संपादकीय सहयोग के अभाव के कारण बुरे अनुभवों से गुज़रना पड़ता है। यह उनके मानसिक आघात (ट्रॉमा) का कारण बन सकता है।

Search government contract spreadsheet text

वेबसाइट में बदलाव पर नजर रखने और स्प्रेडशीट से टेक्स्ट खोजने के लिए उपकरण

एआई-संचालित यह टूल पत्रकारों का समय बचाता है। यह एक ऑनलाइन पहरेदार की तरह काम करता है। यह टारगेट साइट्स पर नज़र रखता है। वेबसाइट में किसी बदलाव या अपडेट्स के बारे में अलर्ट भेजता है, जिनके बारे में शायद आपको पता भी न चल पाता।