संसाधन

» गाइड

बिजनेस टूल्स: अध्याय 6- दृश्य-श्रव्य उपकरण

इस लेख को पढ़ें

मीडिया संगठनों को विभिन्न दृश्य-श्रव्य उपकरणों की भी आवश्यकता होती है। ये उपकरण ऑडियो और वीडियो को रिकॉर्ड और संपादित करके आपकी साइट से जोड़ने में मदद करते हैं।

ऑडियो संबंधी उपकरण

Anchor

एंकर: यह ‘स्पोटीफाइ‘ की पॉडकास्ट होस्टिंग और वितरण सेवा है। यह हमें पॉडकास्ट अपलोड करने के लिए असीमित स्थान उपलब्ध कराता है। यह अधिकांश प्रमुख पॉडकास्टिंग प्लेटफॉर्म में स्वचालित तरीके से वितरण भी करता है। यह आपके साइट से किसी सामग्री को डाउनलोड किए जाने, श्रोताओं की संख्या और उनकी जनसांख्यिकी की जानकारी भी देता है। एंकर में रिकॉर्डिंग और संपादन के टूल भी शामिल हैं। यह हमें पॉडकास्ट को मोनीटाइट करके धनसंग्रह करने के साथ ही ‘दान‘ या ‘सपोर्ट‘ का बटन जोड़ने की भी सुविधा देता है।

लागत: यह निशुल्क है।

भाषा: अंग्रेजी, स्पेनिश, फ्रेंच, इतालवी, पुर्तगाली, जर्मन और स्वीडिश।

Audacity

ऑडेसिटी: यह सबसे बहुमुखी मुफ्त ऑडियो सॉफ्टवेयर है। इसका उपयोग विभिन्न प्रकार के ऑडियो फाइल स्वरूपों को रिकॉर्ड करने और संपादित करने के लिए किया जा सकता है। इसमें शोर (नॉइज) को कम करने सहित कई प्रभाव उत्पन्न करने की क्षमता है। लेकिन इसका इंटरफेस आकर्षक नहीं है। यह सॉफ्टवेयर लंबे समय से हर जगह उपलब्ध होने के कारण इसे इस्तेमाल करने के तरीकों के बारे में काफी वीडियो ऑनलाइन मिल सकते हैं।

लागत: यह निशुल्क है।

भाषा: यह सॉफ्टवेयर 50 से अधिक भाषाओं में उपलब्ध है। कुछ भाषाओं में इसके मैनुअल का अनुवाद भी किया गया है, लेकिन सभी भाषाओं में नहीं।

Ferrite Recording Studio

फेराइट रिकॉर्डिंग स्टूडियो: यह आईफोन और आईपैड के लिए एक मल्टी-ट्रैक ऑडियो रिकॉर्डिंग और एडिटिंग ऐप है। इसे संगीत के बजाय मुख्यतः बोले गए शब्दों के ऑडियो संबंधी काम के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें सभी सुविधाओं का पूरा सूट शामिल है। इसमें रिकॉर्डिंग के दौरान क्षणों को बुकमार्क या टैग करने की क्षमता है। इससे किसी लंबे साक्षात्कार को रिकॉर्ड करते समय सुविधा होती है। जिस हिस्से को आप संपादित करने या उद्धृत करने की योजना बना रहे हों, उसे मार्क कर सकते हैं। इसमें स्वचालित वॉयस ओवर सेटिंग की भी सुविधा है। इसके निशुल्क संस्करण में ऐप की सभी प्रमुख विशेषताएं शामिल हैं। इसके भुगतान आधारित संस्करण में ऑटोमेशन का शानदार सेट है। यदि आप एक ही सेटिंग में कई बार रिकॉर्ड करने की योजना बनाते हैं, तो इसमें स्वचालित स्तर नियंत्रण और सेटिंग्स या टेम्पलेट की सुविधा भी है।

लागत: इसका निशुल्क संस्करण भी उपलब्ध है। भुगतान आधारित संस्करण 14.99 डॉलर से शुरू होता है।

भाषा: अंग्रेजी।

Free Music Archive

फ्री म्यूजिक आर्काइव: इसे पहले एक प्रमुख फ्रीफॉर्म रेडियो स्टेशन डब्ल्यूएफएमयू ने बनाया था, जो बाद में बंद हो गया। ‘फ्री म्यूजिक आर्काइव‘ अब क्रिएटिव कॉमन्स लाइसेंस प्राप्त संगीत का एक भंडार है। इसे पॉडकास्ट, बंपर या किसी पृष्ठभूमि माहौल के लिए थीम गाने के रूप में डाउनलोड और उपयोग किया जा सकता है। इसमें आप संगीत की शैली, कलाकार, मनोदशा इत्यादि विभिन्न पैमाने पर म्यूजिक की तलाश कर सकते हैं।

लागत: इसका बेसिक प्लान निशुल्क है। ‘ट्राइब ऑफ नॉइज पार्टनर‘ की ओर से रॉयल्टी-मुक्त प्लान 54 डॉलर प्रति गीत, प्रति प्रोजेक्ट से शुरू होता है।

भाषा: अंग्रेजी।

Hindenburg Journalist

हिंडनबर्ग जर्नलिस्ट: पॉडकास्ट उत्पादकों के लिए यह ‘प्रोटूल‘ का आसान विकल्प है। इसे खासकर ऑडियो पत्रकारिता के लिए डिजाइन किया गया है। आप सीधे ‘हिंडनबर्ग जर्नलिस्ट‘ में रिकॉर्ड कर सकते हैं। पहले से रिकॉर्ड किए गए ऑडियो को आप इसमें संपादित भी कर सकते हैं। यह आपको विभिन्न प्रकार के ऑडियो क्लिप को व्यवस्थित करने की सुविधा देता है। इसमें संपादित करने की अच्ठी सुविधा है। जैसे- पृष्ठभूमि संगीत, कथन, या साक्षात्कार क्लिप। इन विभिन्न खंडों के लिए स्वचालित रूप से स्तर निर्धारित किया जा सकता है। किसी तैयार आइटम में भी परिवर्तन की सुविधा है। यह साउंडक्लाउड जैसे प्लेटफार्मों पर सीधे पोस्टिंग करने की सुविधा भी देता है।

लागत: इसमें एक माह का निशुल्क परीक्षण करने की सुविधा है। एकल उपयोगकर्ता के लिए 95 डॉलर की दर है। संगठन के लिए शुल्क की जानकारी के लिए कंपनी से संपर्क करें। ‘हिंडनबर्ग जर्नलिस्ट‘ को छोटे सामुदायिक रेडियो परियोजनाओं की मदद के लिए शुरू किया गया है। यह गैरसरकारी संगठनों और मीडिया विकास परियोजनाओं को छूट प्रदान करता है।

भाषा: अंग्रेजी, चेक, डेनिश, फिनिश, फ्रेंच, जर्मन, स्पेनिश और स्वीडिश।

Podbean

पॉडबीन: यह एक प्रमुख पॉडकास्ट होस्टिंग और वितरण सेवा है। भुगतान आधारित संस्करणों की तुलना में इसका मुफ्त संस्करण सीमित सुविधाएं देता है। इसमें अपलोड किए गए ऑडियो के पांच घंटे और प्रति माह 100 जीबी बैंडविड्थ प्रयोग तक की सुविधा शामिल है। यह ऐप्पल और गूगल पॉडकास्ट जैसी प्रमुख कंपनियों को वितरित करता है। इसमें आपको अपनी वेबसाइट पर पॉडकास्ट प्लेयर एम्बेड करने और ब्रांडेड पॉडकास्ट पेज बनाने की सुविधा भी मिलेगी। इसके भुगतान आधारित संस्करण में आप विज्ञापन  या क्राउडफंडिंग के जरिए धन-संग्रह कर सकते हैं।

लागत: इसका बेसिक प्लान निशुल्क है। सशुल्क योजनाएं असीमित भंडारण और बैंडविड्थ के साथ 9 डॉलर प्रतिमाह से शुरू होती हैं।

भाषा: अंग्रेजी।

Soundcite

साउंडसाइट:  यह नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी ‘नाइट लैब‘ द्वारा वित्तपोषित उपकरण है। यह पत्रकारों को यूट्यूब या साउंडक्लाउड के एक अलग एम्बेडेड लिंक पर निर्भर होने के बजाय ऑडियो के स्निपेट को सीधे एक टेक्स्ट लेख से जोड़ने की सुविधा देता है। एक वेब सर्वर पर एक ऑडियो फाइल अपलोड करें, फाइल में उस ‘समय-कोड‘ का चयन करें, जिस वक्त आप पाठकों को सुनाना चाहते हैं। इसके बाद इसे पढ़ते वक्त यह स्वचालित रूप से प्रकाशित हो जाएगा। यह हाइपरलिंक के पाठ में लेख की तरह दिखेगा। यह ‘वर्डप्रेस‘ प्लग-इन के रूप में भी उपलब्ध है।

लागत: यह निशुल्क है।

भाषा: अंग्रेजी।

Squadcast

स्क्वाडकास्ट: यह आपको दूरस्थ रूप से साक्षात्कार रिकॉर्ड करने की सुविधा देता है। प्रत्येक उपयोगकर्ता को अलग से रिकॉर्ड किया जाता है। इससे बातचीत के सीधे संपादन की सुविधा मिलती है। जैसे ही बातचीत रिकॉर्ड की जाती है, अतिरिक्त बैकअप के लिए रिकॉर्डिंग भी स्क्वाडकास्ट के क्लाउड पर अपलोड हो जाती है। यह सभी वार्तालापों की डब्ल्यूएवी (दोषरहित) और एमपी-3 फाइल, दोनों प्रदान करता है। इसमें समस्या निवारण के लिए कुछ सहायक सुविधाएँ भी शामिल हैं, जो इंटरनेट कनेक्शन पर साक्षात्कार रिकॉर्ड करने के लिए जरूरी हैं। जैसे, इसमें सभी उपयोगकर्ता उन उपकरणों को देख सकते हैं जिनका उपयोग अन्य प्रतिभागी अपनी रिकॉर्डिंग के लिए कर रहे हैं। इसमें ऑडियो फाइल में रिकॉर्डिंग होती है, लेकिन प्रतिभागी बातचीत के दौरान भी वीडियो फीड चालू कर सकते हैं।

लागत: इसकी योजनाएं 20 डॉलर प्रतिमाह से शुरू होती हैं। एक सप्ताह के निःशुल्क परीक्षण की सुविधा है। गैर-लाभकारी संगठनों को छूट मिलती है।

भाषा: यह उपकरण केवल अंग्रेजी में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपलब्ध है।

Zencastr

जेंकास्त्र: यह किसी इंटरव्यू या बातचीत को दूर से रिकॉर्ड करने का आसान तरीका है। इस टूल का उपयोग करके, वीओआईपी पर कॉल किया जाता है, जैसे जूम या स्काइप कॉल। बातचीत के अंत में, प्रत्येक प्रतिभागी के पास अपनी बात की एक फाइल होगी। आप इन सभी फाइलों को आसानी से एक साथ जोड़ सकते हैं। इसके कारण आप ‘जूम‘ या ‘स्काइप‘ पर रिकॉर्डिंग में होने वाले गुणवत्ता के नुकसान से बच सकते हैं। इसमें वीडियो के लिए भी बीटा में एक ऐसा ही टूल है।

लागत: इसके मुफ्त संस्करण में केवल एमपी-3 में रिकॉर्ड करने की अनुमति है। किसी भी पोस्ट-प्रोडक्शन टूल का उपयोग करने के लिए भुगतान आधारित संस्करण लेना होगा। यह असीमित रिकॉर्डिंग के लिए 20 डॉलर प्रतिमाह से शुरू होता है।

भाषा: अंग्रेजी।

वीडियो संबंधी उपकरण

Blender

ब्लेंडर: यह एक एडिटिंग सॉफ्टवेयर है। यह थ्री-डी ग्राफिक्स और एनिमेशन को मॉडल और प्रस्तुत करने की सुविधा देता है। इसमें आसानी से उपयोग करने लायक और बुनियादी वीडियो संपादन फंक्शन भी शामिल हैं। जिनके पास उन्नत ग्राफिक्स बनाने का अनुभव नहीं है, उन्हें इसकी थ्री-डी सुविधाएँ काफी उन्नत लग सकती हैं। ब्लेंडर की तुलना ऐसे महंगे सॉफ्टवेयरों से की जाती है, जो समान कार्य करते हैं।

लागत: यह निशुल्क है।

भाषा: यह 36 भाषाओं में उपलब्ध है।

ClipChamp

क्लिपचैंप: यह एक इन-ब्राउजर वीडियो एडिटर है। इसमें आप सीधे अपने कंप्यूटर के माइक्रोफोन और कैमरे का उपयोग करके रिकॉर्ड कर सकते हैं। इसमें वीडियो, ध्वनि और छवियों को अपलोड भी कर सकते हैं। कोई संपादित वीडियो बनाने, स्लाइडशो और जीआईएफ बनाने के लिए मूल संपादन टूल और इसकी टेम्पलेट लाइब्रेरी का उपयोग कर सकते हैं।

लागत: इसका निशुल्क संस्करण वॉटरमार्क वाले वीडियो को 480 पी रिजॉल्यूशन पर निर्यात करने की सुविधा देता है। इसकी सशुल्क योजनाएं 720 पी निर्यात के साथ 9 डॉलर प्रतिमाह से शुरू होती हैं।

भाषा: अंग्रेजी, चीनी, स्पेनिश, फ्रेंच, जर्मन, इंडोनेशियाई, पोलिश, रूसी, इतालवी, डच, डेनिश, स्वीडिश, फिनिश, नॉर्वेजियन, कोरियाई और जापानी।

DaVinci Resolve

दाविंची रिजोल्व: यह वीडियो एडिटिंग, रंगों में सुधार और दृश्य प्रभाव उत्पन्न करने वाला सॉफ्टवेयर है। इसके निःशुल्क संस्करण में भी अधिकांश सुविधाएँ मिल जाएंगी। इसे शुरुआती लोगों के लिए नहीं बनाया गया है। अगर आपके कर्मचारियों के पास वीडियो संपादन का अच्छा अनुभव है, तो यह उत्पाद आजमाने लायक है। फिल्म उद्योग के लोगों का मानना है कि इसमें कई विशेषताएं हैं और यह अन्य सशुल्क उत्पादों से बेहतर है।

लागत: यह निशुल्क है।

भाषा: अंग्रेजी, जापानी, चीनी, स्पेनिश, पुर्तगाली और फ्रेंच।

Kapwing

कपविंग: यह सरल यूजर इंटरफेस के साथ क्लाउड-आधारित सॉफ्टवेयर है। यह वीडियो और फोटो में फेरबदल के लिए बनाया गया है। इसे वीडियो संपादन के कम अनुभवी लोगों के लिए डिजाइन किया गया है। इसके जरिए आप कई वीडियो को एक में जोड़ सकते हैं, कैप्शन और ऑडियो जोड़ सकते हैं, स्लाइडशो या मेम बना सकते हैं, छवियों और वीडियो का आकार बदल सकते हैं और सीधे सोशल चैनलों पर अपलोड कर सकते हैं। इसमें आईओएस और एंड्रॉइड के लिए ऐप हैं, जो इसे उन पत्रकारों के लिए उपयोगी बनाते हैं जिन्हें जल्दबाजी वीडियो को संपादित और पोस्ट करना हो।

लागत: कुछ सीमाओं के साथ निशुल्क संस्करण उपलब्ध है जिसमें 250 एमबी फाइल अपलोड सीमा है। भुगतान आधारित योजना में बड़ी फाइलों के अधिक आयात-निर्यात और लंबी अवधि के लिए ऑनलाइन फाइलों को संग्रहित करने के लिए 17 डॉलर प्रतिमाह की दर है।

भाषा: केवल अंग्रेजी।

Shotcut

शॉटकट: यह एक ‘फ्री और ऑपेन सोर्स‘ वीडियो एडिटर है। इसमें पेशेवर या शुरुआती लोगों के लायक सॉफ्टवेयर की तुलना में कम आकर्षक इंटरफेस है। पीसीमैग ने इसे व्यावसायिक सॉफ्टवेयर की तुलना में कम उपयोग लायक बताया है। यह सॉफ्टवेयर वीडियो के विभिन्न प्रारूपों के साथ काम कर सकता है। इसमें वीडियो संपादन की अधिकांश बुनियादी सुविधाएँ है। भले ही व्यावसायिक सॉफ्टवेयर द्वारा पेश की गई कुछ अतिरिक्त सुविधा न हो। जैसे, इसमें ट्रांजिशन और इफेक्ट्स की कम सुविधाएं हैं। अन्य ‘फ्री और ऑपेन सोर्स‘ उत्पादों की तरह, कई भाषाओं में इसके काफी दस्तावेज हैं। इसके उपयोग की जानकारी देने वाले कई वीडियो यूट्यूब पर मिल सकते हैं।

लागत: यह निशुल्क है।

भाषा: यह 33 भाषाओं में अनुवादित है, भले ही कुछ में आंशिक अनुवाद किया गया हो।

क्रिएटिव कॉमन्स लाइसेंस के तहत हमारे लेखों को निःशुल्क, ऑनलाइन या प्रिंट माध्यम में पुनः प्रकाशित किया जा सकता है।

आलेख पुनर्प्रकाशित करें


Material from GIJN’s website is generally available for republication under a Creative Commons Attribution-NonCommercial 4.0 International license. Images usually are published under a different license, so we advise you to use alternatives or contact us regarding permission. Here are our full terms for republication. You must credit the author, link to the original story, and name GIJN as the first publisher. For any queries or to send us a courtesy republication note, write to hello@gijn.org.

अगला पढ़ें

Investigating AI Audio Deepfakes

टिपशीट

फर्जी एआई ऑडियो की जांच कैसे करें

एडवांस्ड स्पीच डीपफेक के द्वारा बिल्कुल असली लगने वाले नकली ऑडियो बनाए जा सकते हैं। उसकी सच्चाई को उस व्यक्ति के नजदीकी दोस्त भी नहीं पहचान सकेंगे। ऐसे ऑडियो क्लिप की जांच के लिए विशेषज्ञ और नए उपकरणों की आवश्यकता होती है। अक्सर पत्रकार किसी नेता के बारे में अपने ज्ञान, रिकॉर्डिंग की खराब गुणवत्ता, संदर्भ या सामान्य सामान्य ज्ञान के आधार पर किसी ऑडियो क्लिप में किए गए फर्जीवाड़े को तुरंत पहचान लेते हैं।

ऐप्स की ‘प्राइवेसी पॉलिसी’ को कैसे समझें?

आम तौर पर अधिकांश प्राइवेसी पॉलिसी में एक पूर्व-अनुमानित संरचना का पालन किया जाता है। इसलिए आप उनकी तह तक जाने की कला सीख सकते हैं। उसके मुख्य हिस्सों का पता लगा सकते हैं। लंबा दस्तावेज होने के बावजूद केवल महत्वपूर्ण जानकारी को निकालने के लिए झपट्टा मार सकते हैं। आप कुछ सूचनाओं के संग्रह के आधार पर उससे बाहर निकलने या विकल्प चुनने के अवसर का लाभ उठा सकते हैं। अधिक गहराई तक जाने और अधिक व्यक्तिगत प्रकटीकरण से जुड़े बिंदुओं को भी बेहद कम समय में आसानी से समझ सकते हैं।

दीर्घकालिक खोजी रिपोर्टिंग को जारी रखने या रोकने का निर्णय कैसे लें?

संपादकों के अनुसार न्यूनतम स्टोरीज प्रकाशित करने का भी काफी महत्व है। ऐसी स्टोरी आने के बाद विस्सल-ब्लोअर सामने आते हैं। किसी संगठन के भीतर के लोग आकर कोई बड़ी जानकारी देते हैं। संपादकों के अनुसार ऐसी खबरें प्रकाशित करने के दौरान पारदर्शिता महत्वपूर्ण है। पाठकों को स्पष्ट रूप से बताना सुनिश्चित करें कि क्या साबित किया जा सकता है और क्या नहीं।

Data mining workshop scraping website GIJC23

टिपशीट

‘डेटा माइनर’ के जरिए वेबसाइटों से उपयोगी डेटा कैसे निकालें?

Data Miner डाटा निकालने का एक निःशुल्क उपकरण और ब्राउज़र एक्सटेंशन है। यह आपको वेब पेजों को खंगालने और सुरक्षित डेटा को शीघ्रता से एकत्र करने में सक्षम बनाता है। यह स्वचालित रूप से वेब पेजों से डेटा एकत्र करके एक्सेल, सीएसवी, या जेएसओएन प्रारूपों में सेव करता है।