संसाधन

» गाइड

बिजनेस टूल्स: अध्याय 10 – सोशल मीडिया और ईमेल मार्केटिंग

इस लेख को पढ़ें

मीडिया संगठनों को सोशल मीडिया में पोस्टिंग तथा ई-मेल संबंधी कई कार्यों के लिए अच्छे उपकरणों की आवश्यकता होती है। बिजनेस टूल गाइड के इस अध्याय में सोशल नेटवर्क पर सोशल मीडिया पोस्ट को कतारबद्ध करने और शेड्यूल करने संबंधी बेहतरीन उपकरणों की जानकारी दी जा रही है। साथ ही, बड़े पैमाने पर ईमेल और न्यूजलेटर्स भेजने के तभी उपकरण बताए गए हैं। इनमें यह आकलन करने के लिए टूल भी शामिल हैं कि पाठक आपके साथ कैसे जुड़ते हैं। ऐसे उपकरणों की बड़ी संख्या है। यहां ऐसे टूल बजाए गए हैं, जो कई प्रकार के कार्य कर सकते हैं। अधिकांश निशुल्क उपकरणों की सुविधाएं सीमित हैं। लेकिन अधिकांश में निशुल्क परीक्षण का अवसर मिलता है।

सोशल मीडिया प्रकाशन उपकरण

Buffer

बफर: यह सोशल मीडिया के प्रबंधन संबंधी कई सेवाएँ प्रदान करता है। जैसे, पोस्टिंग करना, पाठकों से जुड़ाव, एक ही ऐप द्वारा कई सोशल चैनलों पर संदेशों का जवाब देना, किसी पोस्ट के प्रदर्शन का विश्लेषण करना। इसमें अन्य ऐप्स की तुलना में ‘इंस्टाग्राम‘ पर अधिक जोर दिया जाता है। इसलिए अगर आप ‘इंस्टाग्राम‘ में अपनी उपस्थिति बढ़ाना चाहते हैं, तो ‘बफर‘ उपयोगी है। यह कई ऐप्स के साथ इंटीग्रेशन की सुविधा भी देता है। यदि आप वर्डप्रेस साइट में कोई नया लेख पोस्ट करते हैं, तो उसे स्वचालित रूप से ट्वीट करने के लिए ‘बफर‘ का उपयोग कर सकते हैं। जिस वेबसाइट पर आपने नेविगेट किया है, उसके लिंक के साथ अपने वेब ब्राउजर में एक ‘बफर‘ बटन जोड़कर एक सोशल पोस्ट बना सकते हैं। भुगतान किए गए संस्करण में वर्कफ्लो टूल भी शामिल करते है। अगर आपके कार्यालय के कई लोग किसी एक ही पोस्ट का मसौदा तैयार करने, देखने, असाइन करने और स्वीकृत करने जैसे कार्य करते हों, तो उसमें यह वर्कफ्लो टूल काफी उपयोगी है।

लागत: इसके निशुल्क संस्करण में तीन चैनल हैं और एक उपयोगकर्ता को 10 पोस्ट शेड्यूल करने की सुविधा है। मासिक 15 डॉलर की दर पर इसका भुगतान आधारित संस्करण आठ चैनलों की सुविधा देता है और एक एकल उपयोगकर्ता को 100 पोस्ट शेड्यूल करने की अनुमति देता है। इसके एनालिटिक्स टूल का अलग से शुल्क लगेगा। चैरिटी संगठनों और गैर-लाभकारी संस्थाओं के लिए छूट उपलब्ध है।

भाषा: केवल अंग्रेजी, दुनिया भर में उपलब्ध।

Edgar

एडगर: यह कई समान कार्य के लिहाज से ‘हूटसुइट‘ का प्रतियोगी है। यह सोशल मीडिया के कई प्लेटफार्मों पर किसी पोस्ट को कतारबद्ध और उनकी शेड्यूलिंग करने में काफी उपयोगी है। साथ ही, उन पोस्टों के प्रदर्शन का आकलन करने,में भी सहायक है। ‘हूटसुइट‘ से इसका प्राथमिक अंतर यह है कि ‘एडगर‘ आपके खातों में पोस्ट करने के लिए आटिर्काफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग करके आपके द्वारा निर्धारित पोस्ट को स्वचालित रूप से ताजा करने और पुनः प्रसारित करने के साथ ही आपकी पोस्ट के प्रदर्शन को बढ़ाने पर जोर देता है। ‘एडगर‘ के पास बहुत चालाक और स्पष्ट यूजर इंटरफेस है। ‘हूटसुइट‘ की तुलना में यह महंगा है। यह उन ग्राहकों के लिए उपयोगी है जो अपनी साइट पर अधिक विस्तृत आइटम पोस्ट करते हैं। भले ही उनकी संख्या कम हो, लेकिन नियमित रूप से उनके पुनरावर्तन का नियमित शेड्यूल बनाए रखना चाहते हैं।

लागत: इसके बेसिक प्लान का शुल्क मासिक 19 डॉलर है, जिसमें असीमित पोस्टिंग के साथ तीन सोशल एकाउंट की सुविधा शामिल है। गैर-लाभकारी संगठनों के लिए छूट केवल मासिक 49 डॉलर वाली सबसे महंगी योजना में उपलब्ध हैं।

भाषा: अंग्रेजी।

HootSuite

हूटसुइट: एक भी सोशल मीडिया प्रबंधन का उपकरण है। यह एक ही डैशबोर्ड से सोशल मीडिया नेटवर्क का प्रबंध करने, संदेशों को शेड्यूल करने, दर्शकों को जोड़ने और आरओआई मापने की सुविधा देता है। यह कई प्लेटफार्मों पर पोस्ट कर सकता है, दर्शकों से जुड़ाव के लिए उचित समय का चयन करने के लिए शेड्यूलिंग को स्वचालित कर सकता है। यह पोस्ट प्रदर्शन पर विश्लेषण भी कर सकता है। यह आपको एक ही फीड में इनमें से प्रत्येक प्लेटफॉर्म से आने वाले प्रत्यक्ष संदेशों की निगरानी और प्रतिक्रिया करने की भी सुविधा देता है। आप विभिन्न ऐप्स को ‘हूटसुइट‘ डैशबोर्ड से जोड़ सकते हैं। उदाहरण के लिए, हूटसुइट डैशबोर्ड एक प्रचार छवि को डिजाइन करने में आपकी मदद करने के लिए ‘कैनवा‘ को शामिल कर सकता है। फिर इसे सीधे सोशल मीडिया चैनलों या एयरटेबल पर पोस्ट कर सकता है। इसके जरिए आप अपने परियोजना प्रबंधन सॉफ्टवेयर में उस पोस्टिंग की पुष्टि कर सकते हैं। ऐसे कुछ ऐप को जोड़ने के लिए आपको अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ सकता है।

लागत: इसके निशुल्क संस्करण में किसी एकल उपयोगकर्ता को तीन सोशल मीडिया प्रोफाइल और एक समय में निर्धारित 30 पोस्ट करने और कुछ बुनियादी ऐप के उपयोग की सुविधा मिलती है। सशुल्क खातों में अधिक सुविधाएं हैं। गैर-लाभकारी संस्थाओं के लिए छूट उपलब्ध है। अगर आप ‘हूटसुइट डैशबोर्ड के माध्यम से अधिक जटिल वर्कफ्लो बनाना चाहते हैं, तो ऐप ऐड-ऑन की लागत कुछ अपारदर्शी लग सकती है।

भाषा: अंग्रेजी, फ्रेंच, जर्मन, इतालवी, पुर्तगाली और स्पेनिश। हूटसुइट में अरबी, चीनी, डच, इंडोनेशियाई, जापानी, कोरियाई, पोलिश, रूसी, थाई और तुर्की में आंशिक अनुवाद भी शामिल हैं।

SmarterQueue

स्मार्टर क्यू: यह सोशल मीडिया शेड्यूलिंग और एनालिटिक्स का काफी सरल टूल है। यह विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट को शेड्यूल और स्वचालित करने और प्रत्येक पोस्ट के लिए कस्टम श्रेणी का ‘टैग‘ जोड़ने की सुविधा देता है। जैसे, ‘ब्लॉग पोस्ट‘ या ‘फीचर आलेख‘। इसके साथ ही यह प्रत्येक पोस्ट के साथ पाठकों के जुड़ाव का विश्लेषण करता है। इसके इसमें कुछ पोस्ट को ‘सदाबहार‘ के रूप में नामित करने की भी सुविधा देता है, जिन्हें आप नियमित रूप से पोस्ट कर रहे हैं। इसमें हूटसुइट की तुलना में कम विशेषताएं हैं। इसलिए जिनका वर्कफ्लो अधिक हो, उनके लिए यह कारगर नहीं। जिनके लिए ‘हूटसुइट‘ बहुत महंगा है, या बहुत सी सुविधाएँ अनावश्यक लगती हों, उनके लिए ‘स्मार्टर क्यू‘ उपयोगी है।

लागत: इसका बेसिक प्लान मासिक 16.99 डॉलर का है। इसमें चार सोशल मीडिया खाते शामिल हैं। गैर-लाभकारी संस्थाओं के लिए 50 फीसदी छूट उपलब्ध है।

भाषा: केवल अंग्रेजी। यह यूएस, यूके और ईयू में उपलब्ध है।

Tweetdeck

ट्वीटडेक: यह ट्विटर की ओर से रीयल-टाइम ट्रैकिंग, संगठन और जुड़ाव के का निःशुल्क टूल है। इसमें आप कस्टम एम्बेड करने योग्य टाइमलाइन बना सकते हैं, सूचियों, सर्च और गतिविधि का ट्रैक रख सकते हैं। आप एक डैशबोर्ड में कई खातों का प्रबंधन कर सकते हैं, ट्वीट शेड्यूल कर सकते हैं, सर्च फिल्टर कर सकते हैं और पाठकों को म्यूट कर सकते हैं।

लागत: यह निशुल्क है।

भाषा: किसी भी उपयोगकर्ता के ट्विटर फीड के साथ उपयोग के लिए अनुकूल भाषा की सुविधा है।

Twubs

ट्वब्स: यह ट्विटर चैट को शेड्यूल करने और उन्हें होस्ट करने के लिए कस्टम पेज बनाने की सुविधा देता है। इसमें आप अपना हैशटैग पंजीकृत करके शुरू करते हैं। यह आपकी चैट को होस्ट करने के लिए एक ब्रांडेबल हैशटैग लैंडिंग पेज बनाता है। इसे ‘ट्वब पेज‘ कहा जाता है। यह आपको अपने पहले से पंजीकृत हैशटैग के अनुसार सर्च की सुविधा देता है। इसके कारण आप अप्रासंगिक परिणामों और गल्ती से आए पाठकों संबंधी सर्च को कम करके उपयोगकर्ता चैट को रोक सकते हैं और स्पैम को ब्लॉक कर सकते हैं।

लागत: यह निशुल्क हे। मॉडरेशन के साथ इसका फुल-स्क्रीन लाइव इवेंट 199 डॉलर प्रति माह की दर से शुरू होता है।

भाषा: इसकी भाषा किसी भी उपयोगकर्ता के ट्विटर फीड के अनुसार उपलब्ध है।

ईमेल मार्केटिंग

इस खंड में ईमेल मार्केटिंग के उपकरणों की जानकारी दी गई है। यहां प्रस्तुत सभी उपकरणों के निःशुल्क संस्करण द्वारा आप सीमित संख्या तक ही अपने संपर्कों को संदेश भेज सकते हैं। आपके द्वारा भेजे गए संदेश की कुल संख्या और आवृत्ति भी सीमित होगी। यदि आप उस सीमा से अधिक उपयोग करना चाहें, तो उसके लिए भुगतान करना होगा। उसकी लागत काफी तेजी से बढ़ सकती है। इसलिए किसी भी सेवा का चयन करने से पहले अपनी मेलिंग सूची और ईमेल मार्केटिंग योजना के पैमाने पर विचार करें। अधिकांश सेवाओं का निशुल्क परीक्षण करने की सुविधा है।

AWeber

एवेबर: इसका भी ‘मेलचिम्प‘ की तरह एक मुफ्त संस्करण है। उसमें प्रतिमाह 500 संपर्कों तक 3,000 ईमेल निशुल्क भेजने की सीमा है। ‘मेलचिम्प‘ सिर्फ एक स्टैंडअलोन मार्केटिंग सिस्टम के रूप में काम करता है। लेकिन ‘एवेबर‘ अन्य ऐप्स के साथ जुड़ने या एकीकरण में सक्षम है। इसके जरिए वर्डप्रेस साइट पर साइनअप फॉर्म बनाना आसान हो जाता है। इससे आप फेसबुक से ग्राहक जोड़ने समेत अन्य कई काम कर सकते हैं। इसकी ‘ब्लॉग ब्रॉडकास्ट‘ सुविधा आपके आरएसएस फीड को ऑनलाइन पोस्ट की गई नई सामग्री को सीधे ग्राहकों की सूची में भेजने की सुविधा देती है। इसलिए यह ऑनलाइन समाचार पत्रिकाओं के लिए एक उपयोगी उपकरण है।

लागत: निशुल्क संस्करण में 500 संपर्कों तक की सुविधा है। भुगतान आधारित संस्करण मासिक 16.15 डॉलर से शुरू होता है।

भाषा: केवल अंग्रेजी।

MailChimp

मेलचिम्प: यह ईमेल मार्केटिंग की दुनिया में सबसे आगे है। कई प्रतियोगी अपनी सेवाओं की मेलचिम्प के साथ तुलना करने के लिए अपनी वेबसाइटों पर एक पेज में विवरण देते हैं। मेलचिम्प हमें ईमेल सूची प्रबंधन, स्वचालित संदेश भेजने, साइनअप फॉर्म और ईमेल न्यूजलेटर डिजाइन के लिए टेम्पलेट प्रदान करता है। इसमें ईमेल सूची और ईमेल की सफलता का विश्लेषण करने की क्षमता सहित अन्य मार्केटिंग सेवाओं का खजाना है। इसका सर्वेक्षण उपकरण भी है। यह ए/बी परीक्षण द्वारा विभिन्न ईमेल शैलियों के प्रदर्शन का आकलन करने में भी सहायक है। इसके अलावा, यह विभिन्न सोशल मीडिया चैनलों पर पोस्ट शेड्यूल और स्वचालित करने, बुनियादी वेबसाइट होस्टिंग और डिजाइन में भी उपयोगी है। इसका विश्लेषणात्मक उपकरण भी सभी प्लेटफार्मों की तुलना में सबसे उन्नत माना जाता है। इसके निशुल्क संस्करण में एक साधारण सीआरएम सिस्टम भी शामिल है, जो अलग सीआरएम सॉफ्टवेयर की आवश्यकता को समाप्त करता है। आपको किसी भी सेवा पर निर्णय लेने से पहले मुफ्त सेवा की सीमाओं को समझ लेना बेहतर होगा, क्योंकि उस सीमा से अधिकता उपयोग की स्थिति में अतिरिक्त शुल्क लग सकता है।

लागत: 2,000 संपर्कों तक प्रति माह 10,000 ईमेल निशुल्क है। सशुल्क योजनाओं के कई स्तर उपलब्ध हैं। गैर-लाभकारी संस्थाओं के लिए कुछ योजनाओं पर 15 फीसदी की छूट है।

भाषा: अंग्रेजी, स्पेनिश, फ्रेंच, पुर्तगाली और जर्मन।

Sendinblue

सेंडिनब्लू: यह ‘मेलचिम्प‘ के समान कई सुविधाएँ प्रदान करता है। इसमें संपर्क सूची भंडारण और व्यवस्थित करना, ईमेल का स्वचालन और साइन-अप फॉर्म इत्यादि शामिल हैं। इसकी सेवाओं की लागत भेजे गए संदेशों की संख्या पर निर्भर करती है, न कि आपके डेटाबेस में आपके संपर्कों की कुल संख्या पर। इस मामले में यह अन्य समान सेवाओं से भिन्न है। इसलिए यदि आपको बड़ी संख्या में ईमेल अधिक बार नहीं भेजना हो, तो यह उपयोगी है। इसके मुफ्त संस्करण में बड़ी संख्या में ईमेल टेम्प्लेट भी शामिल हैं। यह  एसएमएस संदेश भेजने की सुविधा भी देता है। यूरोपीय उपयोगकर्ताओं के लिए यह जीडीपीआर का कठोर अनुपालन करता है।

लागत: इसमें प्रतिदिन 300 ईमेल तक निःशुल्क भेजने की सुविधा है। इसकी सशुल्क योजनाएं प्रति माह 10,000 ईमेल से शुरू होती हैं। गैर-लाभकारी संस्थाओं के लिए 20 फीसदी की छूट है।

भाषा: अंग्रेजी, जर्मन, फ्रेंच, स्पेनिश, इतालवी और पुर्तगाली।

Sendy

सेंडी: बड़ी संपर्क सूची वाले उपयोगकर्ताओं की ईमेल सूची प्रबंधन के लिए यह काफी उपयोगी है। आप अपने सर्वर पर सेंडी स्थापित करते हैं, और यह आपके ईमेल भेजने के लिए अमेजन एसईएस (सरल ईमेल सेवा) का उपयोग करता है। सेंडी आपको ईमेल की सफलता संबंधी रिपोर्ट भी देता है। यह आपको अपनी सदस्यता सूची को उप-सूचियों (अन्य सेवाओं पर एक प्रीमियम सुविधा) में विभाजित करने की अनुमति देता है। यह स्वचालित रूप से उन ग्राहकों को हटा देता है जिन्होंने कभी आपके ईमेल नहीं खोले हों। यह मेलचिम्प जैसी सेवाओं की तुलना में सीमित है। लेकिन इसके पास ‘एमेजन‘ सेवा की क्षमता होने के कारण इसकी लागत काफी कम है। इसलिए जिनके पास ईमेल की बड़ी सूचियां हैं, उनके लिए यह उपयोगी है।

लागत: एक बार 69 डॉलर शुल्क।

भाषा: आप इसकी किसी एक कॉन्फिगरेशन फाइल में अपने लिए इसके टूल का अनुवाद कर सकते हैं।

क्रिएटिव कॉमन्स लाइसेंस के तहत हमारे लेखों को निःशुल्क, ऑनलाइन या प्रिंट माध्यम में पुनः प्रकाशित किया जा सकता है।

आलेख पुनर्प्रकाशित करें


Material from GIJN’s website is generally available for republication under a Creative Commons Attribution-NonCommercial 4.0 International license. Images usually are published under a different license, so we advise you to use alternatives or contact us regarding permission. Here are our full terms for republication. You must credit the author, link to the original story, and name GIJN as the first publisher. For any queries or to send us a courtesy republication note, write to hello@gijn.org.

अगला पढ़ें

Asia Focus environmental exploitation

एशिया में घटती प्रेस की स्वतंत्रता के बावजूद पर्यावरण अपराधों पर साझा पत्रकारिता कैसे हो रही है

पर्यावरण संबंधी ज़रूरी मुद्दे स्वाभाविक तौर पर देशों की सीमाओं से परे होते हैं। इसलिए अच्छी जांच के लिए विभिन्न देशों में काम करना आवश्यक है। लेकिन भाषा, दूरी, प्रेस की स्वतंत्रता से जुड़े मामलों और संसाधनों की कमी के कारण साझा पत्रकारिता काफी चुनौतीपूर्ण है। इसके बावजूद, स्थानीय स्तर पर कई महत्वपूर्ण विषयों पर खोजी पत्रकारिता के उदाहरण देखने को मिलते हैं।

Asia Focus, Kunda Dixit, Centre for Investigative Journalism - Nepal

‘प्रभाव अक्सर अवचेतन होता है’: नेपाली पत्रकारिता के अनुभवी कुंदा दीक्षित, अपने रिपोर्टिंग जीवन के उतार-चढ़ाव पर।

जीआईजेएन ने वर्ष 2016 में नेपाल की राजधानी काठमांडू में दूसरा ‘अनकवरिंग एशिया सम्मेलन’ आयोजित किया। यह सम्मेलन ऐतिहासिक था। इसे आयोजित करने वाले प्रमुख लोगों में कुंदा दीक्षित शामिल थे। लेकिन सम्मेलन शुरू होने से ठीक पहले कुछ घटनाओं का एक जटिल मोड़ आया। इसके कारण वह व्यक्तिगत रूप से सम्मेलन में शामिल नहीं हो सके। गिरफ़्तारी से बचने के लिए वह स्व-निर्वासन में चले गए।

Asia Focus main image

एशिया में खोजी पत्रकारिता : बढ़ती चुनौतियों के बीच प्रतिरोध, सहयोग और बदलाव

भारत में डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स ने ऐसी खबरों के लिए वैकल्पिक माध्यम तैयार किए हैं, जो वाकई जनता के लिए मायने रखती हैं। जीआईजेएन की सदस्य संस्था ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ ने अपनी खोजी रिपोर्टिंग के लिए ख्याति प्राप्त की है। इसने चुनावी बॉन्ड के जरिए भ्रष्टाचार, सरकारी योजनाओं में अनियमितताओं और कॉर्पोरेट व राजनेताओं के बीच सांठगांठ जैसे मुद्दे उजागर किए हैं। ‘द स्क्रॉल’ और ‘द वायर’ ने निगरानी, पर्यावरण उल्लंघनों और राज्य सत्ता के दुरुपयोग जैसे मुद्दों की पड़ताल की है। ‘द कारवां’ पत्रिका ने सांप्रदायिक हिंसा, न्यायपालिका और राजनीतिक भ्रष्टाचार पर गहन लेख प्रस्तुत किए हैं। ‘न्यूज़लॉन्ड्री’ ने मीडिया की भूमिका पर ही ध्यान केंद्रित किया है और मीडिया स्वामित्व के पैटर्न, दुष्प्रचार और संपादकीय स्वतंत्रता में गिरावट की जांच की है।

The megayacht Eclipse, owned by Russian oligarch Roman Abramovich. Abramovich was forced to sell his ownership stake in the English football club Chelsea after Russia invaded Urkaine in early 2022, due to the billionaire's ties to Russian President Vladimir Putin. Image: Shutterstock

अमीरों के भ्रष्टाचार के नए तरीकों पर रिपोर्टिंग कैसे करें?

यह मत सोचिए कि सरकारी जानकारी हमेशा उपलब्ध रहेगी। जिस देश में लोकतंत्र के कमजोर होने का खतरा हो, वहां आपको अपने रिकॉर्ड बनाने के लिए डेटा पत्रकारिता रणनीति का उपयोग करना चाहिए। रूस, कुछ अरब देशों और वेनेज़ुएला में ऐसे मामले देखने को मिल रहे हैं।