GIJN Guide: Introduction to Investigative Journalism cover image
GIJN Guide: Introduction to Investigative Journalism cover image

Illustration: Smaranda Tolosano for GIJN

ग्लोबल इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म नेटवर्क (जीआईजेएन) और आईएमईडीडी ट्रेनिंग पिलर, आइडियाज़ ज़ोन के पास उन्नत शोध तकनीकों पर कई ऑनलाइन प्रशिक्षण उपलब्ध हैं। इसके बावजूद हम खोजी पत्रकारिता के बुनियादी कौशल को एक महत्वपूर्ण आवश्यकता के बतौर देखते हैं। इसलिए हमने यह गाइड प्रस्तुत किया है। यह वर्ष 2024 में साझेदारी के तहत ’खोजी पत्रकारिता का परिचय’ कार्यक्रम का हिस्सा है। इसे दुनिया भर के कुछ शीर्ष खोजी पत्रकारों ने लिखा है।

इस गाइड के लेखकों के नाम इस प्रकार हैंः जेलेना कोसिक (आईसीआईजे), वाह्यु ध्यानात्मिका (टेम्पो), एमिलिया डियाज़-स्ट्रक (जीआईजेएन), मरियम एल्बा (प्रोपब्लिका), विल फिट्ज़गिब्बन (द एग्जामिनेशन), ब्रेंट ह्यूस्टन (युनिवर्सिटी ऑफ इलिनोइस), करोल इलागन (युनिवर्सिटी ऑफ फिलीपींस), प्योरिटी मुकामी (ओसीसीआरपी), मिरांडा पेट्रुसिक (ओसीसीआरपी), रूना सैंडविक (ग्रेनिट), हमादौ टिडियान सी (ऑएस्टाफ न्यूज), शेरीन यूसुफ (बीबीसी वेरिफाई), मरीना वॉकर (पुलित्जर सेंटर), मार्गोट विलियम्स (द इंटरसेप्ट)।

प्रस्तुत गाइड का संपादन निकोलिया अपोस्टोलौ, जबीन भट्टी, जॉन डायर, मार्था हैमिल्टन, रीड रिचर्डसन और एलेक्सा वैन सिकल ने किया। इसके अध्यायों की तथ्य-जांच जबीन भट्टी, मार्था हैमिल्टन और कैटरीना जानको ने की। जीआइजेएन और आईएमईडीडी के समस्त स्टाफ की सहायता और समर्थन के बिना यह परियोजना संभव नहीं हो पाती। सबका आभार।

जीआईजेएन की ओर से

निकोलिया अपोस्टोलौ (संसाधन केंद्र निदेशक), एमिलिया डियाज़-स्ट्रक (कार्यकारी निदेशक), एस्साटौ फोफाना, मैक्सिम डोमेग्नि, बेनोन ओलुका ( क्षेत्रीय संपादक और सहयोगी संपादक), लियोनार्डो पेराल्टा, (अतिरिक्त सहायता), स्मरंडा टोलोसानो (रेखांकन)

आईएमईडीडी की ओर से

अन्ना-किंथिया बौसडौकौ (सह-संस्थापक और प्रबंध निदेशक), दिमित्रिस बौनियास (इनक्यूबेटर और आइडिया जोन के प्रमुख), निकोलस अरोनिस, नोटा वेफिया और कतेरीना वाउट्सिना (परियोजना प्रबंधक), एवजेनियोस कलोफोलियास (कला निर्देशक)।

इस गाइड को अंग्रेजी और ग्रीक में एक साथ प्रकाशित किया गया है।

क्रिएटिव कॉमन्स लाइसेंस के तहत हमारे लेखों को निःशुल्क, ऑनलाइन या प्रिंट माध्यम में पुनः प्रकाशित किया जा सकता है।

आलेख पुनर्प्रकाशित करें


Material from GIJN’s website is generally available for republication under a Creative Commons Attribution-NonCommercial 4.0 International license. Images usually are published under a different license, so we advise you to use alternatives or contact us regarding permission. Here are our full terms for republication. You must credit the author, link to the original story, and name GIJN as the first publisher. For any queries or to send us a courtesy republication note, write to hello@gijn.org.

अगला पढ़ें

GIJC27 website image

15वीं ग्लोबल इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म कॉन्फ्रेंस की तारीखों की घोषणा के साथ वेबसाइट आरंभ

पिछले आयोजनों की तरह, जीआईजेसी27 में भी ग्लोबल शाइनिंग लाइट अवॉर्ड के विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। हर दो साल में दिया जाने वाला यह पुरस्कार खतरे, दबाव या कठिन परिस्थितियों में की गई उत्कृष्ट खोजी पत्रकारिता को मान्यता देता है।

जीआईजेसी27 में एक व्यापक फ़ेलोशिप कार्यक्रम भी होगा, जिसके ज़रिए ग्लोबल साउथ और अन्य क्षेत्रों के पत्रकार सम्मेलन में भाग ले सकेंगे। फ़ेलोशिप के लिए आर्थिक सहयोग से दुनिया भर में दीर्घकालीन असर पैदा करने में मदद मिल सकती है।

VG, TikTok-bøddelen

विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के अनुरूप खोजी खबरें कैसे लिखें

खोजी पत्रकारों के लिए यह एक बड़ी समस्या है। महीनों तक चली जटिल जांच को नए फॉर्मेट में कैसे बदलें? किसी गहन जांच को ऐसे स्वरूप में कैसे बनाएं, जो तेजी से स्क्रॉल करने वाले पाठक के लिए बना हो? ऐसा करते हुए रिपोर्टिंग की विश्वसनीयता को कैसे कायम रखें?

विषम क्षेत्रों में स्वतंत्र पत्रकारों के मानसिक स्वास्थ्य का संकट

संघर्ष इलाकों में काम करने वाले स्वतंत्र पत्रकारों पर शारीरिक खतरों के बारे में काफी जानकारी मौजूद है। लेकिन उन पर मानसिक असर के बारे में बहुत कम बात की गई है। ऐसी रिपोर्टिंग करने वाले ज़्यादातर स्वतंत्र पत्रकारों को बड़े मीडिया संस्थानों का समर्थन नहीं मिलता है। उन्हें अक्सर काउंसलिंग, बीमा या संपादकीय सहयोग के अभाव के कारण बुरे अनुभवों से गुज़रना पड़ता है। यह उनके मानसिक आघात (ट्रॉमा) का कारण बन सकता है।

Search government contract spreadsheet text

वेबसाइट में बदलाव पर नजर रखने और स्प्रेडशीट से टेक्स्ट खोजने के लिए उपकरण

एआई-संचालित यह टूल पत्रकारों का समय बचाता है। यह एक ऑनलाइन पहरेदार की तरह काम करता है। यह टारगेट साइट्स पर नज़र रखता है। वेबसाइट में किसी बदलाव या अपडेट्स के बारे में अलर्ट भेजता है, जिनके बारे में शायद आपको पता भी न चल पाता।