संसाधन

» गाइड

बिजनेस टूल्स: अध्याय 9 – डिजाइन और डेटा विजुअलाइजेशन टूल

इस लेख को पढ़ें

मीडिया संगठनों को अच्छे डिजाइन और डेटा विजुअलाइजेशन टूल्स की भी जरूरत पड़ती है। बिजनेस टूल गाइड के इस अध्याय में हमने मुफ्त या कम लागत वाले ऐसे टूल चुने हैं, जो शुरुआती स्तर के हैं। यानी जिन संगठनों के पास विशेष तकनीकी टीम नहीं, उनके लिए ऐसे टूल काफी उपयोगी होंगे। यदि आपको अन्य उन्नत टूल की जरूरत हो, तो जीआईजेएन रिसोर्स सेंटर की डेटा विजुअलाइजेशन टूल्स और विजुअलाइजिंग डेटा गाइड देखें। साथ ही, डेटा पत्रकारिता संबंधी हमारे संसाधन भी देखें।

 

रेखांकन और डेटा प्लेटफॉर्म

Canva

कैनवा: यह सोशल मीडिया पोस्ट, वेबसाइट बैनर, फ्लेयर्स और पोस्टर इत्यादि के लिए आकर्षक टेम्पलेट उपलब्ध कराता है। ब्रांडिंग और ‘लोगो‘ बनाने में भी यह उपयोगी है। यह एक ही समय में कई उपयोगकर्ताओं को किसी एक परियोजना पर इकट्ठा काम करने की सुविधा भी देता है।

लागत: व्यक्तियों और गैर-लाभकारी संस्थाओं के लिए यह निशुल्क है। कंपनियों के लिए भुगतान योजना मासिक 9.99 डॉलर से शुरू होती है।

भाषा: यह 32 भाषाओं में उपलब्ध है।

Datawrapper

डेटारेपर: यह एक डेटा विजुअलाइजेशन टूल है। यह ग्राफ, चार्ट, मैप और हीटमैप सहित कई प्रकार की प्रस्तुतियों में सक्षम है। लाइव डेटा से लिंक होने पर यह टूल स्वचालित ढंग से अपडेट हो सकता है, और इसके लिए किसी कोडिंग की आवश्यकता नहीं होती है। डेटारेपर के विजुअलाइजेशन कई प्रकार के उपकरणों के साथ उपयुक्त हैं। इसका निशुल्क संस्करण असीमित संख्या में विजुअलाइजेशन उपलब्ध हैं। यह उन तक उपयोगकर्ताओं की पहुंच प्रदान करता है। इन्हें पीएनजी इमेज के रूप में निर्यात किया जा सकता है।

लागत: इसका मूल संस्करण निशुल्क है। भुगतान आधारित संस्करण 599 डॉलर प्रतिमाह की दर से शुरू होता है।

भाषा: यह 30 से अधिक भाषाओं में उपलब्ध है।

Easel.ly

ईजल डॉट ली: यह आसानी से उपयोग लायक टेम्पलेट्स के जरिए इन्फो ग्राफिक्स बनाने की मुफ्त सुविधा देता है। इसे कई अलग-अलग ग्राफिक्स प्रारूपों में डाउनलोड किया जा सकता है।

लागत: कम-रिजॉल्यूशन वाले जेपीईजी के लिए यह निशुल्क है। अन्य प्रारूपों और एक बड़ी टेम्पलेट लाइब्रेरी के लिए 4 से 5 डॉलर प्रति माह का शुल्क है।

भाषा: अंग्रेजी, स्पेनिश, इतालवी, जर्मन, फ्रेंच, अरबी, जापानी, डच और डेनिश।

Flourish

फ्लोरिश: डायनेमिक इन्फो ग्राफिक्स बनाने के लिए यह बेहतरीन उपकरण है। इसका उपयोग करके एनिमेटेड बार चार्ट, स्कैटर प्लॉट या समय का बदलाव दिखाने वाले मानचित्र आदि बनाना काफी आसान है। इसे डेवलपर्स के अलावा ऐसे व्यक्ति भी उपयोग कर सकते हैं, जो केवल एक स्प्रेडशीट अपलोड करना या एक साधारण ग्राफिक बनाना चाहते हैं। इसके ग्राफिक्स एम्बेड करने लायक हैं। यह आपके डिवाइस में स्वचालित रूप से काम कर सकता है। यह एक फ्रीमियम उत्पाद है। मुख्यधारा के मीडिया संगठनों को ‘गूगल न्यूज इनीशिएटिव‘ के माध्यम से बिना किसी लागत के पूर्ण उत्पाद की सुविधा मिलती है।

लागत: इसके बेसिक निशुल्क संस्करण में सभी विजुअलाइजेशन और डेटा सार्वजनिक रूप से उपलब्ध हैं। अतिरिक्त गोपनीयता सुविधाओं के साथ भुगतान आधारित संस्करण 69 डॉलर प्रति माह से शुरू होता है।

भाषा: यह अंग्रेजी में उपलब्ध है।

GIMP और Scribus

जीआईएमपी और स्क्राइबस:  ये दोनों काफी लोकप्रिय मुफ्त सॉफ्टवेयर हैं। जीआईएमपी का निर्माण ‘एडोब फोटोशॉप‘ (फोटो एडिटिंग सॉफ्टवेयर) ने किया है। स्क्राइबस का निर्माण ‘एडोब इनडिजाइन‘ (डेस्कटॉप पब्लिशिंग) ने किया है। अधिकांश मुफ्त सॉफ्टवेयर की तरह इन दोनों का इंटरफेस भी थोड़ा पुराना दिखता है। एडोब के अन्य समकक्ष सॉफ्टवेयरों की तुलना में इन दोनों की गति भी थोड़ी धीमी है। लेकिन मासिक 80 डॉलर से शुरू होने वाले ‘एडोब क्रिएटिव क्लाउड‘ की लागत को देखते हुए, इन दोनों उपकरणों का उपयोग फायदेमंद है। इनके संबंध में काफी दस्तावेज ऑनलाइन उपलब्ध हैं।

लागत: ये दोनों निशुल्क हैं।

भाषा: दोनों उपकरण कई भाषाओं में उपलब्ध हैं।

Infogram

इन्फोग्राम: यह इंटरैक्टिव और एम्बेड करने योग्य इन्फोग्राफिक्स बनाने में उपयोगी है। इसमें 30 से अधिक प्रकार के चार्ट हैं, जिन्हें आप अपनी जरूरत के अनुसार कस्टमाइज कर सकते हैं। यह एनोटेट किए गए मानचित्र और एनिमेशन बनाने की सुविधा भी देता है। इसके जरिए आप आसानी से उस डेटा को अपलोड कर सकते हैं जिसे सीएसवी या एक्सेल फाइलों के रूप में चित्रित करना चाहते हैं। इससे बने ग्राफिक्स को सीधे वेब या सोशल मीडिया पर प्रकाशित भी कर सकते हैं। इन्फोग्राम एक वर्डप्रेस प्लग-इन के रूप में भी उपलब्ध है।

लागत: इसका सीमित मुफ्त संस्करण उपलब्ध है। सशुल्क योजनाएं मासिक 19 डॉलर से शुरू होती हैं।

भाषा: अंग्रेजी, जर्मन, स्पेनिश, पुर्तगाली और फ्रेंच।

Odyssey

ओडिसी: यह एक ओपेन सोर्स डेटा विजुअलाइजेशन टूल है। इसे कार्टोडीबी नामक एक जीआइएस सॉफ्टवेयर द्वारा बनाया गया है। यह एक मानचित्र पर विशिष्ट स्थानों से जुड़े टेक्स्ट और मल्टीमीडिया के साथ एक इंटरेक्टिव मानचित्र-संचालित स्टोरी बनाने की सुविधा देता है। यह किसी स्टोरी से जुड़े विभिन्न स्थानों के बीच समुचित बदलाव करता है।

लागत: यह निशुल्क है।

भाषा: अंग्रेजी।

Over

ओवर: इसके नाम से इसके मुख्य कार्य का पता चलता है। यह एक बुनियादी लेयरिंग टूल है, जो आपको ओवरलेइंग टेक्स्ट और छवियों को जोड़ने, मिश्रण करने और संपादित करने की सुविधा देता है। यह मोबाइल उपकरणों के लिए विज्ञापन, सोशल मीडिया पोस्ट या इंस्टाग्राम सामग्री बनाने में काफी उपयोगी है। इसके भुगतान किए गए संस्करणों में अतिरिक्त फोंट, टेम्प्लेट और साझा फोल्डर में फाइलें जोड़ने की क्षमता है।

लागत: इसका सीमित संस्करण मुफ्त है। इसके असीमित टेम्प्लेट और फोंट के साथ सशुल्क सदस्यता वार्षिक 69.99 डॉलर से शुरू होती है।

भाषा: अंग्रेजी।

Timeline.js/Storymap.js/Storyline.js/

टाइमलाइन, स्टोरीमैप एवं स्टोरीलाइन: नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी स्थित ‘नाइट लैब‘ ने स्टोरीज के लिए एनोटेट चित्रण या रेखांकन बनाने के लिए कई आसान टूल बनाए हैं। ‘टाइमलाइन‘ के जरिए इंटरेक्टिव टाइमलाइन बनाई जाती है। ‘स्टोरीमैप‘ का काम एनोटेट मैप बनाना है। ‘स्टोरीलाइन‘ के द्वारा समय के साथ बदलाव के एनोटेट लाइन ग्राफ बनते हैं। ‘टाइमलाइन‘ और ‘स्टोरीलाइन‘ दोनों सीधे गूगल शीट्स से काम करते हैं। आप इसमें डेटा डालकर जैसा एनोटेशन जोड़ना चाहते हैं, वैसा जोड़ लें। साथ ही, आप जिस प्रकार के लिंक द्वारा ‘यूट्यूब‘ या ‘फ्लिकर‘ जैसी साइटों पर अपलोड करना चाहते हैं, वैसा इस सॉफ्टवेयर द्वारा सीधे वेब पर प्रकाशित कर सकते हैं। स्टोरीमैप में कुछ अतिरिक्त काम करने की आवश्यकता पड़ती है। लेकिन जिसके पास कोडिंग का ज्ञान नहीं है, वह भी आसानी से इसका उपयोग कर सकता है। जो लोग जेएसओएन से परिचित हैं, वे लोग इन उपकरणों के साथ अच्छा काम कर सकते हैं।

लागत: यह निशुल्क हैं।

भाषा: अंग्रेजी।

स्टॉक छाया-चित्र 

Unsplash

अन्सप्लैश: यह गेट्टी इमेजेज के स्वामित्व वाली एक वेबसाइट है। इसमें कीवर्ड-खोज योग्य मुफ्त फोटो हैं। इन फोटो का वाणिज्यिक और गैर-व्यावसायिक दोनों उद्देश्यों के लिए उपयोग कर सकते हैं। यह साइट में व्यक्तिगत फोटोग्राफरों के एक लाख से अधिक पूर्ण आकार के फोटो का संग्रह है। अन्सप्लैश का अनुरोध है कि इनकी फोटो का उपयोग करते वक्त नाम का साभार उल्लेख किया जाए, लेकिन यह अनिवार्य नहीं है।

लागत: यह निशुल्क है।

भाषा: ज्यादातर फोटो को अंग्रेजी में टैग किया जाता है, लेकिन कुछ में गैर-अंग्रेजी टैग भी होते हैं।

क्रिएटिव कॉमन्स लाइसेंस के तहत हमारे लेखों को निःशुल्क, ऑनलाइन या प्रिंट माध्यम में पुनः प्रकाशित किया जा सकता है।

आलेख पुनर्प्रकाशित करें


Material from GIJN’s website is generally available for republication under a Creative Commons Attribution-NonCommercial 4.0 International license. Images usually are published under a different license, so we advise you to use alternatives or contact us regarding permission. Here are our full terms for republication. You must credit the author, link to the original story, and name GIJN as the first publisher. For any queries or to send us a courtesy republication note, write to hello@gijn.org.

अगला पढ़ें

Search government contract spreadsheet text

वेबसाइट में बदलाव पर नजर रखने और स्प्रेडशीट से टेक्स्ट खोजने के लिए उपकरण

एआई-संचालित यह टूल पत्रकारों का समय बचाता है। यह एक ऑनलाइन पहरेदार की तरह काम करता है। यह टारगेट साइट्स पर नज़र रखता है। वेबसाइट में किसी बदलाव या अपडेट्स के बारे में अलर्ट भेजता है, जिनके बारे में शायद आपको पता भी न चल पाता।

500,Euros,And,100,Dollars,Bills,Laid,Out,On,A

मनी लॉन्ड्रिंग के बढ़ते खतरे पर रिपोर्टिंग कैसे करें?

मनी लॉन्ड्रिंग का संबंध छपे हुए नोटों की अधिक मांग से भी है। अपने अध्याय ‘द बक स्टार्ट्स हियर’ में ओलिवर बुलॉफ ने टेक्सास का उल्लेख किया। इसके फोर्ट वर्थ क्षेत्र में वेस्टर्न करेंसी फैसिलिटी फेडरल रिजर्व के लिए अधिकांश नए डॉलर छापती है। रोजमर्रा के लेन-देन में नकदी के घटते उपयोग के बावजूद भारी मांग को पूरा करती है।

ICE and Border Patrol agents on Nicollet Avenue on January 24, 2026. This follows the shooting death of Minneapolis resident Alex Pretti. Pretti is the second person killed and third person shot by federal agents in Minneapolis this month.

जियोलोकेशन, अवैध वित्त और अपराधियों की ट्रैकिंग के लिए नए उपकरण

खोजी पत्रकार और सीमित संसाधनों वाले मीडिया संगठन नैतिक और बजट दोनों कारणों से मुफ़्त या ओपनसोर्स टूल को प्राथमिकता देते हैं। कई प्रमुख खोजी समूहों के टूल डैशबोर्ड में उपलब्ध हैं। जैसे, बीबीसी अफ्रीका आई फोरेंसिक्स डैशबोर्ड, क्रेग सिल्वरमैन की सत्यापन पुस्तिका, ओसीसीआरपी की देश-वार वित्तीय रजिस्टरों की सूची , और इसका एलेफ़ प्रो, जिसमें लीक, प्रतिबंध और कॉर्पोरेट रजिस्टरों के चार अरब रिकॉर्ड हैं।

Ariadne Papagapitos, Lighthouse Reports

सिर्फ एक ईमेल के लहजे से खतरे में पड़ सकती है साझा जांच: सात साल के अनुभव

आजकल साझेदारी आधारित खोजी पत्रकारिता के काफी प्रयोग हो रहे हैं। ऐसे सहयोग विभिन्न देशों की सीमाओं के पार भी होते हैं जिसके कारण वैश्विक पत्रकारिता संभव हो पाती है। विभिन्न साझेदारों के संसाधनों, अनुभवों और विशेषज्ञता का लाभ मिलता है। ऐसे सहयोग को सर्वोत्तम माना जाता है, जो सहज हों। जिसमें प्रत्येक भागीदार की बात सुनी जाती हो। इसमें सभी भागीदार अपना योगदान देते हैं। उनमें किसी मतभेद पर चर्चा के जरिए जांच को समृद्ध किया जाता है। सबके प्रयासों से अंतिम जांच काफी व्यापक होती है।