Chapter 5: Grants & Fellowships

संसाधन

» गाइड

अध्याय 5: महिला पत्रकारों के लिए सलाहकार

इस लेख को पढ़ें

किसी भी विषय के सलाहकारों के पास अनुभव और ज्ञान होता है। वे आपको विभिन्न मुद्दों में मदद कर सकते हैं। अपने प्रोजेक्ट पर आगे बढ़ने, उचित वेतन पर बातचीत करने, या अस्वास्थ्यकर कार्य वातावरण या किसी सहकर्मी के साथ कठिन रिश्ते से निपटने जैसे मामले इसमें शामिल हैं। सही मेंटर ढूंढने में समय लग सकता है। लेकिन खासकर महिला पत्रकारों के लिए कई संसाधन उपलब्ध हैं।

Digital Women Leaders – इसमें महिला पत्रकारों को 30 मिनट के लिए मुफ्त व्यक्तिगत कोचिंग मिलती है। इसमें सूचीबद्ध अधिकांश कोच अमेरिकी मीडिया में काम करते हैं। कुछ कोच दुनिया के अन्य देशों में स्थित हैं। महिला पत्रकारों के कुछ मुद्दे सार्वभौमिक हैं। जैसे, कार्यस्थल पर भेदभाव और वेतन अंतर। इसलिए किसी अन्य देश के मेंटर भी आपके लिए महत्वपूर्ण मार्गदर्शक हो सकते हैं।

The Second Source– यूके में इसने एक मेंटरशिप योजना शुरू की है। यह उन महिलाओं के लिए है जो पेशेवर पत्रकार के रूप में शुरुआत कर रही हैं। साथ ही, मीडिया उद्योग को छोड़ने पर विचार करने वाले महिला पत्रकारों अथवा जिन्हें कुछ और मार्गदर्शन की आवश्यकता हो, उन्हें भी परामर्श सहायता दी जाती है। इसके तहत कैरियर सलाह के साथ ही काम से जुड़ी चुनौतियों से निपटने की सलाह भी दी जाती है।

Journalism & Women Symposium – यह अमेरिका में स्थित है। इसमें सदस्यों के लिए पूरे साल भर परामर्श कार्यक्रम उपलब्ध है। महिला पत्रकारों को ज़रूरतों और स्थान के आधार पर मेंटर्स के साथ जोड़ा जाता है। वे अपना शेड्यूल और संचार का तरीका स्थापित करते हैं। कार्यक्रम कैरियर कोचिंग, बायोडाटा लेखन, नौकरी के लिए साक्षात्कार, प्रबंधन और नेतृत्व, लेखन कोचिंग, वेतन वृद्धि आदि विषयों पर सहायता मिलती है।

Coalition for Women in Journalism– यह मेक्सिको, लैटिन अमेरिका और एशिया में अनुभवी महिला पत्रकारों की सलाह उपलब्ध कराता है।

Chicas Poderosas– इसके 16 देशों में चैप्टर हैं। यह खोजी पत्रकारिता कार्यशालाओं और हैकथॉन का आयोजन करता है। यह महिलाओं को नेतृत्व, डिजिटल और नए मीडिया कौशल में प्रशिक्षित करता है। यह उन्हें मार्गदर्शन और फ़ेलोशिप की सुविधा भी देता है।

Women in Journalism यह यूके में लंदन स्थित है। यह महिला पत्रकारों का पेशेवर नेटवर्क है। इसके पास नई पत्रकारों के अलावा उन स्थापित महिला पत्रकारों के लिए भी परामर्श कार्यक्रम है, जो अधिक वरिष्ठ पदों तक पहुंचना चाहती हैं।

Women in News– यह उप-सहारा अफ्रीका, मध्य पूर्व और दक्षिण पूर्व एशिया में महिला पत्रकारों के लिए सुविधाजनक समूह परामर्श और कोचिंग प्रदान करता है।

Journalistinnenbund– इसके पास जर्मनी में नई महिला पत्रकारों के लिए एक परामर्श कार्यक्रम है।

Latinas in Journalism Mentorship Program– यह अमेरिका स्थित लैटिना महिलाओं और गैर-बाइनरी लैटिनक्स पत्रकारों के लिए है, जो उद्योग में साथी लैटिना से परामर्श लेना चाहते हैं।

अनुवाद : डॉ. विष्णु राजगढ़िया

क्रिएटिव कॉमन्स लाइसेंस के तहत हमारे लेखों को निःशुल्क, ऑनलाइन या प्रिंट माध्यम में पुनः प्रकाशित किया जा सकता है।

आलेख पुनर्प्रकाशित करें


Material from GIJN’s website is generally available for republication under a Creative Commons Attribution-NonCommercial 4.0 International license. Images usually are published under a different license, so we advise you to use alternatives or contact us regarding permission. Here are our full terms for republication. You must credit the author, link to the original story, and name GIJN as the first publisher. For any queries or to send us a courtesy republication note, write to hello@gijn.org.

अगला पढ़ें

GIJC27 website image

15वीं ग्लोबल इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म कॉन्फ्रेंस की तारीखों की घोषणा के साथ वेबसाइट आरंभ

पिछले आयोजनों की तरह, जीआईजेसी27 में भी ग्लोबल शाइनिंग लाइट अवॉर्ड के विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। हर दो साल में दिया जाने वाला यह पुरस्कार खतरे, दबाव या कठिन परिस्थितियों में की गई उत्कृष्ट खोजी पत्रकारिता को मान्यता देता है।

जीआईजेसी27 में एक व्यापक फ़ेलोशिप कार्यक्रम भी होगा, जिसके ज़रिए ग्लोबल साउथ और अन्य क्षेत्रों के पत्रकार सम्मेलन में भाग ले सकेंगे। फ़ेलोशिप के लिए आर्थिक सहयोग से दुनिया भर में दीर्घकालीन असर पैदा करने में मदद मिल सकती है।

VG, TikTok-bøddelen

विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के अनुरूप खोजी खबरें कैसे लिखें

खोजी पत्रकारों के लिए यह एक बड़ी समस्या है। महीनों तक चली जटिल जांच को नए फॉर्मेट में कैसे बदलें? किसी गहन जांच को ऐसे स्वरूप में कैसे बनाएं, जो तेजी से स्क्रॉल करने वाले पाठक के लिए बना हो? ऐसा करते हुए रिपोर्टिंग की विश्वसनीयता को कैसे कायम रखें?

विषम क्षेत्रों में स्वतंत्र पत्रकारों के मानसिक स्वास्थ्य का संकट

संघर्ष इलाकों में काम करने वाले स्वतंत्र पत्रकारों पर शारीरिक खतरों के बारे में काफी जानकारी मौजूद है। लेकिन उन पर मानसिक असर के बारे में बहुत कम बात की गई है। ऐसी रिपोर्टिंग करने वाले ज़्यादातर स्वतंत्र पत्रकारों को बड़े मीडिया संस्थानों का समर्थन नहीं मिलता है। उन्हें अक्सर काउंसलिंग, बीमा या संपादकीय सहयोग के अभाव के कारण बुरे अनुभवों से गुज़रना पड़ता है। यह उनके मानसिक आघात (ट्रॉमा) का कारण बन सकता है।

Search government contract spreadsheet text

वेबसाइट में बदलाव पर नजर रखने और स्प्रेडशीट से टेक्स्ट खोजने के लिए उपकरण

एआई-संचालित यह टूल पत्रकारों का समय बचाता है। यह एक ऑनलाइन पहरेदार की तरह काम करता है। यह टारगेट साइट्स पर नज़र रखता है। वेबसाइट में किसी बदलाव या अपडेट्स के बारे में अलर्ट भेजता है, जिनके बारे में शायद आपको पता भी न चल पाता।