Researching Corporations
Researching Corporations

Image: Shutterstock

संसाधन

» गाइड

विषय

कारपोरेट कम्पनियों और उनके मालिकों पर रिसर्च कैसे करें

इस लेख को पढ़ें

Photo: Mike Kononov on Unsplash

किसी खोजी पत्रकार के लिए कारपोरेट कंपनियों तथा उनके मालिकों से जुड़ीं खबरें काफी महत्वपूर्ण हो सकती हैं। लेकिन कारपोरेट जगत के बारे में सरकारी दस्तावेजों में बेहद सीमित जानकारी होती है। यह किसी समुंद्र पानी के नीचे गहरे विशाल हिमशैल (आइसबर्ग) की तरह है, जिसका सिर्फ छोटा-सा सिरा दिखता हो।

यही कारण है कि कई मामलों में बड़ी कंपनियों के असली मालिकों की पहचान छुपी रह जाती है। तथाकथित शेल कंपनियों के माध्यम से असली लाभ उठाने वाले मालिकों को छिपा लिया जाता है। खोजी पत्रकारों को ऐसी कंपनियों और उनके मालिकों पर गंभीरता से शोध करके आर्थिक कदाचार को उजागर करने का बड़ा दायित्व है।

एक अच्छी बात यह है कि कोई खोजी पत्रकार चाहे, तो इन विषयों पर शोध करके काफी महत्वपूर्ण खबरें निकाल सकता है। यह आलेख इसी विषय पर केंद्रित है।

कंपनियों पर शोध करने के कई तरीके हैं। वास्तव में उनका मालिक कौन है, वे क्या करते हैं और बहुत कुछ जानकारी मिल सकती है। इसमें शामिल है:

  • मुफ्त डेटाबेस
  • सदस्यता डेटाबेस
  • आधिकारिक रिकॉर्ड
  • कॉर्पोरेट वेबसाइटें
  • अदालत के अभिलेख
  • इंटरनेट खोज
  • सोशल मीडिया

इस GIJN resource में कंपनियों के बारे में जानकारी के आधिकारिक और अनौपचारिक स्रोतों का वर्णन उपलब्ध है।

जानकारियों के स्रोतों का एक बेहतरीन संकलन  GIJC19 के लिए तैयार किया गया था। इसमें चीन, भारत, फिलीपींस, हांगकांग और मकाऊ पर खास जानकारी है। इसे बनानी वाली टीम के सदस्य पत्रकार करोल इलागन (फिलीपीन सेंटर ऑफ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म); रितु सरीन (द इंडियन एक्सप्रेस); करेन झांग, (द साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट); पैट्रिक बोहलर (स्विस ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन); और सेलिना चेंग (HK01) थे।

जीआईजेएन पर एक और उपयोगी संसाधन उपलब्ध है। इंग्लैंड के पत्रकारिता के प्रोफेसर पॉल ब्रैडशॉ का कॉलम हैं : 9 Ways To Find Stories in Company Accounts

जीआईजेएन के वीडियो संग्रह में कंपनी के वित्त पर रिपोर्टिंग के बारे में पुलित्जर पुरस्कार विजेता डेविड के जॉन्सटन की एक वार्ता  शामिल है।

मुफ्त अंतर्राष्ट्रीय संसाधन

कई गैर-लाभकारी समूह ऐसी रिपोर्ट एकत्र करते हैं जो कंपनियों द्वारा सरकारों के पास जमा किया जाना अनिवार्य है। यहाँ कुछ अच्छे संकलन प्रस्तुत हैं:

OpenCorporates यह 150 मिलियन से अधिक कंपनियों के बारे में जानकारी के लिए एक खुला डेटा स्रोत है। इसमें राष्ट्रीय व्यापार रजिस्ट्रियों से प्राप्त जानकारी संकलित की जाती है। इसका डेटाबेस कंपनी की निगमन तिथि, उसके पंजीकृत पते और निदेशकों और अधिकारियों के नाम जैसी चीजें प्रदान कर सकता है। साथ ही, यह कंपनियों के बीच संबंध भी दिखा सकता है। यह कॉर्पोरेट घटनाओं का एक डेटाबेस विकसित कर रहा है। मीडिया इसका उपयोग कैसे करता है, इसकी जानकारी और उदाहरणों के लिए ब्लॉग देखें। पत्रकार, गैर सरकारी संगठन, शिक्षाविद और जनहित में इसकी मुफ्त सेवा (एपीआइ ‘की‘) पाने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Investigative Dashboard संगठित अपराध और भ्रष्टाचार रिपोर्टिंग परियोजना Organized Crime and Corruption Reporting Project (OCCRP) द्वारा प्रायोजित इस खोजी डैशबोर्ड में दुनिया भर के डेटा स्रोतों से लाखों प्रासंगिक आइटम उपलब्ध हैं। इनमें निगमों के बारे में काफी जानकारी शामिल हैं। इसमें मौजूद दस्तावेज आसानी से सर्च किए जा सकते हैं। इसमें उन्नत खोज के विकल्प भी हैं। यह 38 देशों में कंपनी रजिस्ट्रियों के लिए एक उपयोगी गाइड है। यह 226 मिलियन सार्वजनिक रिकॉर्ड के डेटाबेस की एक बड़ी सूची का हिस्सा है।

कंपनियों संबंधी लीक सामग्री सहित प्रत्येक डेटाबेस की तलाश करना आम नागरिकों के लिए आसान नहीं है। लेकिन पत्रकार इसमें पंजीकरण करके डेटा निकाल कर सकते हैं। पत्रकार मुफ्त शोध सहायता के लिए भी अनुरोध कर सकते हैं। इसमें वाणिज्यिक डेटाबेस की खोज भी शामिल है, जिसे ओसीसीआरपी द्वारा सबस्क्राइब किया जाता है। यहाँ इन विषयों पर आपको एक अच्छा परिचय भी मिलता है। इस डेटाबेस का उपयोग करने के लिए सात सुझावों पर जीआइजेएन का लेख पढ़ें। इसमें आपको अलर्ट सुविधा भी मिलेगी ताकि जिनकी आप जांच कर रहे हैं, उन लोगों या कंपनियों के बारे में नई जानकारी की तत्काल सूचना मिल सके। सर्च के तरीकों तथा की जानकारी के लिए उपयोगकर्ता नियमावली (User Manual) या स्ट्रिंग प्रश्नों पर और भी गहराई से देखने के लिए यह इलास्टिक पोस्ट देखें।

The ICIJ Offshore Leaks Database, इंटरनेशनल कंसोर्टियम ऑफ इंवेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट्स द्वारा ऑफशोर लीक्स डेटाबेस ने लगभग 785,000 ऑफशोर कंपनियों और ट्रस्टों के बारे में लीक दस्तावेजों के आधार पर कॉर्पोरेट जानकारी का एक डेटाबेस संकलित किया है। डेटाबेस को ऑफशोर संस्थाओं और देश से जुड़े नामों, कंपनियों और पतों द्वारा खोजा जा सकता है।  Panama Papers पर आधारित आईसीआईजे की स्टोरीज का संग्रह भी काफी उपयोगी है। इसके अलावा Beyond Panama: Unlocking The World’s Secrecy Jurisdictions. भी देखें। डेटाबेस का उपयोग करने के लिए ये तीन टिप्स देखें।

पृष्ठभूमि की अच्छी जानकारी के लिए विश्व बैंक के स्टार – स्टोलन एसेट रिकवरी इनिशिएटिव)- STAR (Stolen Asset Recovery Initiative में 23 देशों पर लाभकारी स्वामित्व मार्गदर्शिकाएँ शामिल हैं। इसमें बताया गया है कि लाभकारी मालिकों और अन्य संबंधित पक्षों की पहचान करने के लिए क्या कदम उठाने चाहिए।

Panjiva यह उपयोगकर्ता के अनुकूल आयात, निर्यात डेटाबेस है। हालांकि कोई ब्रांड सार्वजनिक प्रकटीकरण से अलग रह सकते हैं। इसमें अमेरिका, चीन, भारत, दक्षिण अमेरिका और बहुत कुछ पर डेटा शामिल है। चुनिंदा पत्रकारों के लिए इसे निशुल्क उपलब्ध कराने पर भी विचार किया जाता है। यदि आप रिपोर्टर हैं, तो अतिरिक्त जानकारी के लिए pressinquiries.mi@spglobal.com पर संपर्क करें।

Business & Human Rights Resource Centre  में 20,000 से अधिक कंपनियों के मानवाधिकारों पर प्रभाव से संबंधित समाचारों और आरोपों का संग्रहण है। इसमें 275 कपड़े के ब्रांड 142 निष्कर्षण उद्योग की फर्म, 35 होटल कंपनियां और 40 प्रौद्योगिकी फर्म शामिल हैं।

The Open Ownership Register में यूनाइटेड किंगडम, डेनमार्क और स्लोवाकिया से मासिक रूप से अपडेट किया जाने वाला राष्ट्रीय स्वामित्व डेटा शामिल है। रजिस्टर का रख-रखाव ओपन ओनरशिप द्वारा किया जाता है, जो एक एनजीओ है। यह समूह देश की प्रतिबद्धताओं और लाभकारी स्वामित्व पारदर्शिता पर कार्यान्वयन पर नज़र रखने वाला एक नक्शा पोस्ट करता है।

वाणिज्यिक स्रोत

निगमों के बारे में कई निजी डेटाबेस उपलब्ध हैं। इनमें से अधिकांश में जानकारी के लिए सदस्यता लेने की आवश्यकता होती है। सार्वजनिक और विश्वविद्यालय पुस्तकालयों के जरिए मुफ्त पहुंच संभव है। वाणिज्यिक डेटाबेस का उपयोग करने की लागत सार्थक हो सकती है। कुछ कंपनियां पत्रकारों के लिए कम दरों पर डेटा प्रदान करती हैं।

लंबे समय से स्थापित डेटाबेस D&B Hoovers है। इसकी मुफ्त वेबसाइट संयुक्त राज्य अमेरिका और विदेशों में स्थित हजारों कंपनियों के कैप्सूल विवरण प्रदान करती है। सदस्यता सेवा Nexis पर अधिक विस्तृत विवरण उपलब्ध हैं।

अन्य प्रमुख सदस्यता विक्रेता : Arachnys, ORBIS, Bureau van Dijk, Bloomberg, PrivCo Thomson Reuters, LexisNexis और DueDil.  

फोटो: सयारी के विभिन्न सार्वजनिक रिकॉर्ड डेटा का स्क्रीनशॉट

Sayari यह एक नई अमेरिकी शोध फर्म है। सयारी ने 2018 में एक बहुआयामी डेटाबेस लॉन्च किया, जो अधिक उभरते, सीमांत तथा आॅफशोर बाजारों को कवर करता है। यह सदस्यता आधारित सेवा है। यह 1,000 डाॅलर प्रति माह पर उपलब्ध है। एक माह के निःशुल्क परीक्षण की सुविधा भी उपलब्ध है। यह कंपनी पत्रकारों के साथ काम करने में रुचि रखती है।

भुगतान आधारित विक्रेताओं की सूची लंबी है। किस वेंडर के पास क्या उपलब्ध है, इसकी जानकारी के लिए विश्वविद्यालय के बिजनेस स्कूलों की पुस्तकालय वेबसाइटों पर देखें।

हार्वर्ड यूनिवर्सिटी बिजनेस स्कूल के पास एक विशाल संग्रह उपलब्ध है। यह आम जनता के लिए उपलब्ध नहीं है। इसके ऑनलाइन कैटलॉग संभावित संसाधनों की जानकारी मिल सकती है।

आधिकारिक सरकारी रजिस्ट्रियां

सरकार द्वारा निगमों को पंजीकृत किया जाता है। लेकिन कई मामलों में लचीले नियमों के कारण निगमों द्वारा प्रायः न्यूनतम और भ्रामक जानकारी दर्ज कराई जाती है। दुनिया भर में इन राष्ट्रीय रजिस्ट्रियों को खोजने के लिए यहां कुछ जानकारी प्रस्तुत है:

वाणिज्यिक-रजिस्टर या Commercial-Register: राष्ट्रीय रजिस्ट्रियों की यह सूची स्विस शोधकर्ताओं ने बनाई है।

ऐसी ही एक अन्य सूची यूके रेगुलेटर, कंपनी हाउस द्वारा बनाई गई है।

इंग्लैंड और वेल्स में चार्टर्ड एकाउंटेंट्स संस्थान द्वारा अंतर्राष्ट्रीय कंपनी पंजीकरण के लिए यह ज्ञान मार्गदर्शिका बनाई गई है। इसमें कॉर्पोरेट पंजीकरण की मूल जानकारी मिलती है।

रजिस्ट्रियों की एक अन्य उपयोगी सूची विवरण सहित उपलब्ध है। इसे करेन ब्लेकमैन नामक सलाहकार ने बनाया है। वह यूके में आरबीए सूचना सेवा चलाते हैं।

Open Corporates   की भी एक सूची है। इसमें ‘खुलेपन के लिए अंक‘ भी दिए जाते हैं।

इन्वेस्टिगेटिव डैशबोर्ड में 38 देशों की रजिस्ट्रियों के लिंक हैं।

प्रतिभूति आयोगों का अंतर्राष्ट्रीय संगठन International Organization of Securities Commissions (IOSCO)  विभिन्न देशों द्वारा प्रतिभूति आयोगों की एक सूची रखता है। यह दुनिया के प्रतिभूति नियामकों का अंतर्राष्ट्रीय निकाय है।

कुछ बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के लिए संसाधनों के लिंक

संयुक्त राज्य अमेरिका

Securities and Exchange Commission या प्रतिभूति और विनिमय आयोग, यह अपने EDGAR सिस्टम में कॉर्पोरेट संबंधी जानकारियां रखता है। इस ऑनलाइन प्रणाली का उपयोग सभी सार्वजनिक रूप से कारोबार करने वाली कंपनियों द्वारा त्रैमासिक और वार्षिक कॉर्पोरेट रिपोर्ट और वित्तीय विवरण दर्ज करने के लिए किया जाता है। अमेरिकी स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध कोई भी गैर-अमेरिकी कंपनी – जिसमें चीन, रूस और यूरोपीय संघ की कंपनियां शामिल हैं – को अपनी वैश्विक गतिविधियों पर रिपोर्ट यहां फाइल करनी पड़ती है। इसके कारण यह दुनिया भर के निगमों की पृष्ठभूमि की जानकारी तलाशने वाले पत्रकारों के लिए एक प्रमुख स्रोत है।

फॉर्म 10-के में कंपनियों की वार्षिक रिपोर्ट मिलती है। इसमें कंपनी के इतिहास, लेखा परीक्षित वित्तीय विवरण, कार्यकारी मुआवजा, उत्पादों और सेवाओं का विवरण और कंपनी की वार्षिक समीक्षा, इसके संचालन और बाजारों की पूरी जानकारी मिल जाती है।  फॉर्म 10-क्यू एक त्रैमासिक रिपोर्ट है। इसमें हरेक तीन महीनों के दौरान कंपनी के संचालन के बारे में गैर-लेखापरीक्षित वित्तीय विवरण और जानकारी मिलती है। फॉर्म 8-के रिपोर्ट में विशिष्ट घटनाओं के लिए पूरक फाइलिंग की जाती है। जैसे- दिवालियापन (Bankruptcy),  संपत्ति की बिक्री (Disposition), अधिकारियों और निवेशकों का फेरबदल इत्यादि।

निवेश कंपनी की फाइलिंग भी EDGAR  सिस्टम में उपलब्ध है। निवेश कंपनियों द्वारा SEC फॉर्म 497 का उपयोग किया जाता है। अतिरिक्त सूचना का विवरण (SAI)  म्यूचुअल फंड के प्रॉस्पेक्टस का एक पूरक दस्तावेज है। EDGAR में विदेशी स्वामित्व वाली ऐसी अंतर्राष्ट्रीय पंजीकृत और रिपोर्टिंग कंपनियों या International Registered and Reporting Companies की वार्षिक सूची भी मिलती है, जिन्हें अमेरिका में रिपोर्ट जमा करना जरूरी है। अधिक विवरण के लिए देखें: EDGAR Guide.

Delaware Division of Corporations: कई व्यवसायों का गठन डेलावेयर स्टेट में होता है। इसलिए डेलावेयर डिवीजन आफ कारपोरेशन्स से भी अच्छी जानकारी मिलती है। हालांकि इसमें लाभान्वित मालिकों पर कोई डेटा एकत्र नहीं किया जाता है। ‘कंपनी निर्माण एजेंट‘ को नामित निदेशक के रूप में कार्य करने की अनुमति है। Transparency International का विवरण देखें।

नेशनल एसोसिएशन ऑफ सेक्रेटरीज ऑफ स्टेट या National Association of Secretaries of State के जरिए आप अमेरिका के सभी राज्यों की वेबसाइटों तक पहुंच सकते हैं। किसी राज्य को राज्य चुनने के बाद नीचे ‘ऑनलाइन बिजनेस सर्विसेस‘ देखें। वहां आपको California Corporation Search और New York’s Corporation and Business Entity Database इत्यादि के लिंक मिलेंगे। इन राज्य रजिस्ट्रियों से आप किसी कंपनी की निगमन तिथि, उसके पंजीकृत पते और निदेशकों और अधिकारियों के नाम प्राप्त कर सकते हैं।

अमेरिकी राज्यों से संबंधित कॉरपोरेट की जानकारी के लिए एलएलसी यूनिवर्सिटी (LLC University) और कोऑर्डिनेटेड लीगल टेक (Coordinated  Legal Tech) के डेटाबेस भी देख सकते हैं।

Panjiva: यह पत्रकारों के लिए यूजर फ्रेंडली आयात/निर्यात डेटाबेस है। यह निशुल्क उपलब्ध है। कोई ब्रांड इसमें अपने सार्वजनिक प्रकटीकरण से अलग रह सकता है।

अमेरिकी सरकार के ठेकेदारों संबंधी जानकारी की तलाश यहां करें

Violation Tracker: यह Corporate Research Project द्वारा बनाया गया ट्रैकर है। यह कंपनियों द्वारा किए गए कदाचार की जानकारी देने वाला सर्च इंजन है। इसमें बैंकिंग, उपभोक्ता संरक्षण, झूठे दावे, पर्यावरण, मजदूरी और घंटे, अनुचित श्रम अभ्यास, स्वास्थ्य, सुरक्षा, रोजगार भेदभाव, मूल्य निर्धारण, रिश्वतखोरी और 40 से अधिक संघीय नियामक एजेंसियों और न्याय विभाग के सभी प्रभागों द्वारा शुरू किए गए अन्य मामलों की जानकारी शामिल हैं।

यूनाइटेड किंगडम

Companies House: यह निशुल्क है। इसमें कंपनियों के बारे में निम्नलिखित जानकारियां मिलती हैं:

  • पंजीकृत पता और निगमन की तिथि
  • वर्तमान और इस्तीफा देने वाले अधिकारी
  • दस्तावेज
  • बंधक प्रभार संबंधी डेटा
  • कंपनी के पिछले नाम
  • दिवालिया होने संबंधी सूचना
कनाडा

SEDAR कनाडा की यह साइट जनवरी 1997 में शुरू हुई थी। यह पब्लिक कंपनी की जानकारियों की फाइलिंग के लिए है।

फ्रांस

Infogreffe — Trade and Companies Register — Commercial Court Registry  इसमें कंपनियों की बुनियादी जानकारी निःशुल्क मिलती है। यह फ्रेंच भाषा में उपलब्ध है।

जर्मनी

Company Register इसमें कई भाषाओं में निशुल्क सर्च की सुविधा है। कुछ दस्तावेजों के लिए शुल्क लग सकता है।

चीन

राष्ट्रीय उद्यम ऋण सूचना प्रचार प्रणाली को यहां देखा जा सकता है। यह चीनी भाषा में उपलब्ध है। उपलब्ध सामग्री का विवरण यहां दिया गया है।

एक उदाहरण: अमेरिकी एनजीओ C4ADS द्वारा उत्तर कोरियाई प्रणाली पर अपने हथियारों के विकास का समर्थन करने के लिए एक रिपोर्ट में चीनी व्यापार रिकॉर्ड का उपयोग किया गया था। इसमें कहा गया-  ‘डैंडोंग होंगरी डियानडांग कंपनी लिमिटेड के लिए चीनी व्यापार रजिस्ट्री फाइलिंग से स्पष्ट रूप से पता चलता है कि डीएचआईडी और डांडोंग केहुआ इकोनॉमिक ट्रेड कंपनी लिमिटेड के बीच एक संयुक्त उद्यम है।‘

अन्य स्रोत

कॉरपोरेट वेबसाइटों और सोशल मीडिया की ऑनलाइन सर्च से काफी जानकारी मिल सकती हे। इस संबंध में पेशेवर शोधकर्ताओं के कुछ सुझाव इस प्रकार हैं:

  • कंपनी के अधिकारियों और निदेशकों की तलाश करें। 2017 जीआईजेएन सम्मेलन की एक प्रस्तुति Finding Former Employees के अनुसार पूर्व कर्मचारियों की खोज करना काफी उपयोगी होगा।
  • अनुसंधान के लिए LinkedIn का प्रयोग करें। इसमें एडवांस सर्च करें। यह आपको पूर्व और वर्तमान कर्मचारियों के बीच चयन करने की अनुमति देता है। कंपनी के पेज और उद्योग समूह देखें।
  • मीडिया रिपोर्ट्स में खासकर व्यवसाय संबंधी प्रकाशनों पर विशेष ध्यान दें। उन्हें खोजने के लिए Ulrich’s Periodicals Directory का उपयोग करें।
  • कंपनी का पता और फोन नंबर देखें। फिर अधिक जानकारी के लिए मानचित्र और सड़क की तस्वीरों का उपयोग करें।
  • कॉरपोरेट की सामाजिक उत्तरदायित्व गतिविधियों से भी आपको काफी जानकारी मिल सकती है। अमेरिका में देखें: CitizenAudit, Propublica’s Nonprofit Explorer और Guidestar, यूनाइटेड किंगडम के लिए  Open Charities, CharityBase और सरकारी charity register देखा जा सकता है।
  • गैर-सरकारी संगठनों से संपर्क भी करें। जैसे, प्रदूषण या मानव तस्करी से संबंधित समूहों के पास क्या जानकारी है? अमेरिका में Violation Tracker से कॉरपोरेट कदाचार पर अच्छी जानकारी मिलती है।
  • व्यापार संघों की वेबसाइटों से भी किसी कंपनी की गतिविधियों के बारे में जानने का प्रयास करें।

सूचनाओं के लिए अन्य आधिकारिक स्थान

सरकारों और वाणिज्यिक क्षेत्र के बीच संबंध के हर बिंदु पर आपको कुछ सार्वजनिक रिकॉर्ड मिल सकते हैं। जैसे, निम्नलिखित मामलों में सरकार के साथ कंपनियों के बीच दस्तावेजों और सूचनाओं पर फोकस करें:

  • भूमि का स्वामित्व : नाम और विवरण
  • भूमि का विकास : भवन, जोनिंग और विशेष परमिट
  • पर्यावरण विनियमन : निर्वहन परमिट, उत्सर्जन रिपोर्ट और प्रवर्तन कार्रवाई
  • श्रम विनियमन : व्यावसायिक पंजीकरण और श्रम विवाद
  • न्यायालय के रिकॉर्ड : कंपनी के द्वारा और उसके खिलाफ मुकदमे
  • वित्तीय विनियमन : फाइलिंग या प्रवर्तन
  • बौद्धिक संपदा : पेटेंट और ट्रेडमार्क पंजीकरण
  • सरकारी अनुबंध : नीलामी बोलियां और आवंटन रिकॉर्ड
  • सरकारी सब्सिडी : भुगतान के रिकॉर्ड
  • राजनीतिक दान : आधिकारिक लोगों को चंदा
  • लाॅबिइंग पंजीकरण : प्रभाव के बारे में प्रकटीकरण

कंपनी किस क्षेत्र में काम करती है, इस पर विचार करके आप प्रासंगिक जानकारी की बेहतर खोज कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, Open Oil के पास दुनिया भर के वित्तीय नियामकों को तेल और गैस और खनन कंपनियों द्वारा दायर किए गए 2 मिलियन से अधिक सार्वजनिक डोमेन दस्तावेजों का डेटाबेस है।

ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल के पास 20 सबसे बड़े यूरोपीय बैंकों के सार्वजनिक रूप से उपलब्ध वित्तीय डेटा की जांच करने के लिए एक उपकरण है। टीआई का Corporate Political Engagement Index 2018 भी देखें।

कोर्ट के रिकॉर्ड भी काफी उपयोगी होते हैं। उदाहरण के लिए,  PACER के पास सुप्रीम कोर्ट, अपीलीय और जिला अदालतों और अमेरिकी दिवालियापन अदालतों सहित अमेरिकी संघीय अदालत प्रणाली का इलेक्ट्रॉनिक अभिलेखागार है। किसी पत्रकार को यहां कंपनियों के संबंध में काफी सूचनाएं मिल सकती हैं।

यह भी विचार करें कि कौन से कानून और नियम किसी व्यवसाय को प्रभावित करते हैं? उनमें कौन सी कागजी कार्रवाई शामिल है। ये कनेक्शन स्थान और व्यवसाय के प्रकार के आधार पर अलग अलग होंगे, लेकिन ये आपको लीड प्रदान कर सकते हैं।

कुछ आधिकारिक कार्रवाई की जानकारी आपको सरकारी प्रकाशनों में भी मिल सकती है। यूरोप के लिए Open Gazettes देखें। इसके जरिए आप यूरोपीय राजपत्रों तक पहुंच सकते हैं।

पत्रकारों के लिए मार्गदर्शिका

निगमों पर शोध करने और कंपनी के वित्त को समझने के लिए काफी ऑनलाइन सामग्री उपलब्ध है। यहाँ पत्रकारों के लिए कुछ सुझाव दिए गए हैं:

कंपनी खातों में खबरों को खोजने के लिए यहां नौ तरीके दिए गए हैं। यह Online Journalism Blog पर पॉल ब्रैडशॉ द्वारा वर्ष 2020 में पोस्ट किया गया था।

Following The Money इसे निक मैथियासन (संस्थापक,  Finance Uncovered in the UK) ने GIJC19 में प्रस्तुत किया था।

Dirt Diggers Digest Guide to Strategic Corporate Research इसे अमेरिका में कॉरपोरेट रिसर्च प्रोजेक्ट के निदेशक फिलिप मैटेरा ने तैयार किया है। यह 2014 का है, लेकिन इसके दायरे में व्यापक जानकारियां मिलती हैं।

How to Follow the Money: Tips for Cross-border Investigations मिरांडा पैट्रिकिक (संपादक, OCCRP) के साथ यह GIJN की एक प्रश्नोत्तरी है। इसकी शुरूआत इस प्रकार होती है:

सवाल – जब आपको किसी कंपनी के वित्तीय रिकॉर्ड मिलते हैं, तो आपका पहला कदम क्या होता है?

जवाब – मैं खुद से तीन सवाल पूछता हूं:

  • बैलेंस शीट में क्या है और उन्होंने इसे कैसे प्राप्त किया?
  • धन कहां से आता है?
  • ‘नोट्स‘ खंड में क्या है?

Understanding Financial Records, मिरांडा पैट्रिकिक ने GIJC17 सम्मेलन में वित्तीय रिकॉर्ड को समझने पर भी सुझाव दिए। साथ ही, IJAsia18 में उन्होंने कॉरपोरेट अपराध, टैक्स घोटाले और भ्रष्टाचार संबंधी अधिनियमों पर प्रस्तुति की। विस्तार से देखें : Corporate Crime, Tax Scams & Corrupt Acts

Understanding Corporate Accounts  यूके ग्रुप कॉरपोरेट वॉच द्वारा प्रकाशित यह हैंडबुक भी काफी उपयोगी है, इसी तरह Investigating Companies: A Do-It-Yourself Handbook भी UK group Corporate Watch द्वारा प्रकाशित है। 

How China’s Top Investigative Newsroom Digs for Data: जीआईजेएन के लिए यह बीजिंग स्थित Caixin Media के डेटा संपादक हुआंग चेन द्वारा लिखा गया था।

Investigative Journalist’s Guide to Company Accounts : द इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट्स गाइड टू कंपनी अकाउंट्स, राज बैरोलिया का यह दूसरा संस्करण इस विषय की प्रारंभिक जानकारी पर केंद्रित है। यूके में यह ‘सेंटर फॉर इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म‘ के माध्यम से उपलब्ध है।

Follow the Money: A Digital Guide to Tracking Corruption: फॉलो द मनी : ए डिजिटल गाइड टू ट्रैकिंग करप्शन, यह निशुल्क हैंडबुक इंटरनेशनल सेंटर फॉर जर्नलिस्ट्स द्वारा प्रकाशित की गई है। यह अंग्रेजी, रूसी, जॉर्जियाई भाषाओं में उपलब्ध है।

Finding and Reading a Balance Sheet: Accounting Basics for Journalists: बैलेंस शीट ढूँढना और पढ़ना, Shorenstein Center के जर्नलिस्ट्स रिसोर्स में डेविड ट्रिलिंग का यह लेख भी महत्वपूर्ण है।

Who’s Running the Company?  कंपनी कौन चला रहा है? कॉरपोरेट गवर्नेंस पर रिपोर्टिंग के लिए विश्व बैंक के ग्लोबल कॉरपोरेट गवर्नेंस फोरम और इंटरनेशनल सेंटर फॉर जर्नलिस्ट्स द्वारा जारी यह एक अच्छा गाइड है। इसमें कई तकनीकों, उदाहरणों और संसाधनों के साथ 2012 की एक विस्तृत रिपोर्ट है।

Red Flags and Hidden Gems in Financial Documents: कनाडा के पत्रकार डेविड मिलस्टेड ने 2018 की IRE Conference में इसे प्रस्तुत किया।

The Wall Street Journal के लिए स्तंभकार जो क्रेवन मैकगिन्टी ने 2018 के आईआरई सम्मेलन में कई बड़ी खबरों की समीक्षा प्रस्तुत की।

How to research shell companies: एक स्वतंत्र खोजी रिपोर्टर और Quinlan Partners के एक वरिष्ठ सहयोगी केली कैर ने 2018 में आइआरई वार्ता के दौरान शेल कंपनियों पर शोध करने का तरीका बताया।

जीआईजेएन के अन्य संसाधन

यह गाइड जीआईजेएन संसाधन केंद्र के निदेशक टोबी मैकिन्टोश ने तैयार की है। वह वॉशिंगटन स्थित रिपोर्टर और ब्लूमबर्ग बीएनए के साथ 39 वर्षों तक संपादक रहे। उनके पास एक गैर-लाभकारी वेबसाइट FreedomInfo.org के संपादन का भी अनुभव है। वह एक ब्लॉग eyeonglobaltransparency.net भी चलाते हैं।

क्रिएटिव कॉमन्स लाइसेंस के तहत हमारे लेखों को निःशुल्क, ऑनलाइन या प्रिंट माध्यम में पुनः प्रकाशित किया जा सकता है।

आलेख पुनर्प्रकाशित करें


Material from GIJN’s website is generally available for republication under a Creative Commons Attribution-NonCommercial 4.0 International license. Images usually are published under a different license, so we advise you to use alternatives or contact us regarding permission. Here are our full terms for republication. You must credit the author, link to the original story, and name GIJN as the first publisher. For any queries or to send us a courtesy republication note, write to hello@gijn.org.

अगला पढ़ें

Using Social Network Analysis for Investigations YouTube Image GIJC23

रिपोर्टिंग टूल्स और टिप्स

खोजी पत्रकारिता के लिए उपयोगी है ‘सोशल नेटवर्क एनालिसिस’

सोशल नेटवर्क एनालिसिस। यह कनेक्शन, पैटर्न और अनकही कहानियों की एक आकर्षक दुनिया है। पत्रकारों के टूलकिट में यह एक नई शक्तिशाली सुविधा जुड़ी है। यह हमारी दुनिया को आकार देने वाले रिश्तों के छिपे हुए जाल को उजागर करने में सक्षम बनाती है। यह केवल बिंदुओं को जोड़ने तक सीमित नहीं है। इससे सतह के नीचे मौजूद जटिल कहानियां भी उजागर हो सकती हैं।

रिपोर्टिंग टूल्स और टिप्स

एआई (AI) और अंतरराष्ट्रीय साझेदारी खोजी पत्रकारिता के लिए कैसे उपयोगी है

स्वीडन में तेरहवीं ग्लोबल इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म कांफ्रेंस के एक पैनल में एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) को समझने और अंतरराष्ट्रीय सहयोग के जरिए काम करने पर चर्चा हुई। इस पर तीन विशेषज्ञ पत्रकारों ने सुझाव दिए।

threats democracy journalism tips expose disinformation

रिपोर्टिंग टूल्स और टिप्स

लोकतंत्र पर पांच खतरे और उन्हें उजागर करने के लिए तरीके

फर्जी खबरों की तुलना में सत्य को विकृत करना अधिक प्रभावी है। यह एक जैसी आवाज की प्रतिध्वनि वाले इकोसिस्टम या इको चैंबर बनाने जैसी स्थिति है। इसमें एक ही बात को दोहराने और आगे बढ़ाने के लिए संयोजन या समन्वय में काम करने वाली कई पार्टियां हैं। ये समूह इसे टीवी, इंटरनेट और रेडियो पर प्रसारित करते हैं। लोग एक ही चीज को बार-बार सुनते हैं, तो वह कथा वास्तविक का आधार बन जाती है। इसके कारण साक्ष्य-आधारित रिपोर्टिंग को अब जरूरी नहीं समझा जाता। यह एक बड़ा खतरा है।

टिपशीट जलवायु रिपोर्टिंग टूल्स और टिप्स

जलवायु परिवर्तन पर अपनी सरकार को जवाबदेह कैसे बनाएं

प्रत्येक देश की स्वैच्छिक प्रतिज्ञाओं का वर्णन करने वाले मूल दस्तावेज़ को ‘नेशनली डिटरमाइंड कॉन्ट्रिब्यूशन’ (एनडीसी) कहा जाता है। जलवायु परिवर्तन पर पेरिस समझौते में 194 देशों ने हस्ताक्षर किए हैं। इनमें से प्रत्येक देश ने कम-से-कम एक एनडीसी प्रस्तुत किया है। इन्हें UNFCCC में सूचीबद्ध किया गया है ।