Tag

GIJN Hindi

40 posts
GIJC27 website image

15वीं ग्लोबल इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म कॉन्फ्रेंस की तारीखों की घोषणा के साथ वेबसाइट आरंभ

पिछले आयोजनों की तरह, जीआईजेसी27 में भी ग्लोबल शाइनिंग लाइट अवॉर्ड के विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। हर दो साल में दिया जाने वाला यह पुरस्कार खतरे, दबाव या कठिन परिस्थितियों में की गई उत्कृष्ट खोजी पत्रकारिता को मान्यता देता है।

जीआईजेसी27 में एक व्यापक फ़ेलोशिप कार्यक्रम भी होगा, जिसके ज़रिए ग्लोबल साउथ और अन्य क्षेत्रों के पत्रकार सम्मेलन में भाग ले सकेंगे। फ़ेलोशिप के लिए आर्थिक सहयोग से दुनिया भर में दीर्घकालीन असर पैदा करने में मदद मिल सकती है।

विषम क्षेत्रों में स्वतंत्र पत्रकारों के मानसिक स्वास्थ्य का संकट

संघर्ष इलाकों में काम करने वाले स्वतंत्र पत्रकारों पर शारीरिक खतरों के बारे में काफी जानकारी मौजूद है। लेकिन उन पर मानसिक असर के बारे में बहुत कम बात की गई है। ऐसी रिपोर्टिंग करने वाले ज़्यादातर स्वतंत्र पत्रकारों को बड़े मीडिया संस्थानों का समर्थन नहीं मिलता है। उन्हें अक्सर काउंसलिंग, बीमा या संपादकीय सहयोग के अभाव के कारण बुरे अनुभवों से गुज़रना पड़ता है। यह उनके मानसिक आघात (ट्रॉमा) का कारण बन सकता है।

A person draws project plans on a see-through meeting room wall in coloured pen.

साझा रिपोर्टिंग में ‘समन्वयक’ का महत्व

एक खोजी समन्वयक को अक्सर एक ही मीडिया संस्थान अथवा विभिन्न भागीदारों की साझा जांच के प्रबंधन का कार्य सौंपा जाता है। उसके पास संबंधित परियोजना का व्यापक दृष्टिकोण होता है। इसमें जांच से जुड़े विभिन्न पहलुओं से लेकर संभावित प्रकाशन तिथि की जानकारी तक शामिल होती है। जांच के प्रारंभ से लेकर प्रकाशन और उसके बाद तक सभी मामलों में उसकी कार्यकारी भूमिका होती है।

Ukrainian refugees at Lviv railway station in 2022, waiting for a train to leave Ukraine. Image: Shutterstock

प्रवासन और विस्थापितों पर रिपोर्टिंग कैसे करें

किसी आपात स्थिति में सुरक्षित आवागमन के अभाव और हताशा में भी लोग पलायन करते हैं। रेगिस्तानों को पार करने वाले सीलबंद मालवाहक ट्रकों से लेकर यूरोप की सीमाओं के पास गोपनीय अस्थायी हिरासत केंद्रों जैसे मुद्दे अहम हैं। विभिन्न देशों के बीच प्रवासियों का आवागमन आज पत्रकारों के लिए महत्वपूर्ण विषय बन चुका है।

संसाधन गाइड

भुखमरी और खाद्य असुरक्षा की जांच के लिए गाइड

लगातार भूख के कारण लोगों की सेहत और विकास को दीर्घकालिक नुकसान होने का खतरा है। इनकी संख्या भी चौंकाने वाली है। हाल के सालों में कुछ सुधार के बावजूद यूनाइटेड नेशंस का अनुमान चिंताजनक है। इसके अनुसार दुनिया की 67.3 करोड़ यानी 8.2% आबादी अब भी खाने की कमी से जूझ रही है। गरीबी, अक्षम फूड सिस्टम और आर्थिक असमानता इसके लिए जिम्मेवार है।

संसाधन गाइड

चीनी कंपनियों की जांच के लिए ओपन सोर्स गाइड

चीनी कंपनियां अपने देश में सख्त सूचना नियंत्रण के तहत काम कर सकती हैं। लेकिन उनकी विदेशी गतिविधियों में ऐसे दस्तावेज मिल जाते हैं, जिन्हें उन विदेशों में सार्वजनिक करना आवश्यक हो। चीनी उद्यम किसी अफ्रीकी बुनियादी ढाँचा परियोजना में निवेश करते हैं, तो उन्हें स्थानीय नियमों का पालन करना पड़ता है।

Simon Allison (left) and Christine Mungai of The Continent, speaking at a panel on covering investigations with a personal connection at a panel at AIJC25

व्यक्तिगत संबंधों को प्रभावित करने वाली खोजी ख़बरें कैसे करें?

अक्सर कहा जाता है कि जब पत्रकार का किसी कहानी से करीबी रिश्ता होता है, तो किसी व्यक्ति या संस्था से उसका व्यक्तिगत संबंध उसकी निष्पक्षता को प्रभावित कर सकता है।

संसाधन गाइड

AI का उपयोग करके तैयार किए गए कंटेंट का पता कैसे लगाएं

पहले एआई से बनी फोटो के टेक्स्ट में कुछ अक्षर खराब आते थे। लेकिन अब वह समस्या नहीं रही। अब कई एआई मॉडल में त्रुटिहीन टाइपोग्राफी मिलती है। ओपेन एआइ ने डेल-ई थ्री को विशेष रूप से टेक्स्ट सटीकता के लिए प्रशिक्षित किया है। मिडजर्नी वी-सिक्स ने “सटीक टेक्स्ट” को एक विपणन योग्य विशेषता के रूप में जोड़ा है। पहले टेक्स्ट की खराबी को एआई फोटो पहचानने का आसान तरीका समझा जाता था। लेकिन यह विधि अब शायद ही कभी काम करती है। इसी तरह, किसी फोटो में बेमेल कान, अस्वाभाविक रूप से विषम आंखें, रंगे हुए दांत जैसी समस्या भी अब खत्म होती जा रही है। जनवरी 2023 में उत्पन्न पोर्ट्रेट छवियों में आसानी से पता लगाने योग्य कमियां दिखाई देती थीं। लेकिन अब विश्वसनीय चेहरे उत्पन्न हो रहे हैं।