आलेख

•

विषय

2023 ग्लोबल इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म नेटवर्क के वैश्विक सम्मेलन की रूपरेखा

इस लेख को पढ़ें

GIJC23 के लिए तैयार हो जाइए! दुनिया के खोजी पत्रकारों को एक साथ, एक स्थान पर लाने के लिए हम कोविड महामारी के पहले से ही इंतजार कर रहे हैं। अब हम लगभग उस तारीख़ के नज़दीक हैं। हमें उम्मीद है कि इस बार 19-22 सितंबर को ऐतिहासिक शहर गोथेनबर्ग, स्वीडन में 110 से अधिक देशों के रिकॉर्ड 2,000 पत्रकार हमारे साथ शामिल होंगे।

यहां शेड्यूल पर एक आरंभिक नज़र डाली जा सकती है। इसमें हमने 400 से अधिक प्रस्तावों का अध्ययन करके कुछ को जोड़कर और कुछ को अलग से  प्रस्तुत किया है। वे विषय भी लिए गये हैं जो पिछले सम्मेलनों में उपस्थित लोगों ने हमें सुझाये थे कि वे सबसे अधिक उपयोगी हैं। आपको लगभग 200 कार्यशालाएँ, विशेषज्ञ पैनल, नेटवर्किंग सत्र और विशेष कार्यक्रम इस शेड्यूल में मिलेंगे। कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा हमारे कॉन्फ्रेंस ऐप — Sched पर पंजीकृत प्रतिभागियों के लिए अगस्त के अंत में उपलब्ध हो जाएगी। वहां आप अपना शेड्यूल बना सकते हैं, समान विचार या रुचि वाले  सहकर्मियों को ढूंढ सकते हैं और विभिन्न देशों और विषयों पर नेटवर्क बना सकते हैं।

यदि आपने अभी तक गोथनबर्ग, स्वीडन GIJC23 में आने का मन नहीं बनाया है, तो अभी भी आप गोथेनबर्ग में हमारे साथ शामिल हो सकते हैं। गोथनबर्ग शहर में सम्मेलन स्थल के आस-पास के होटल भरने शुरू हो गए हैं। इसलिए पंजीकरण के लिए ज़्यादा इंतजार न करें।

सम्मेलन के दौरान सत्रों में होने वाले विमर्शों से संबंधित कुछ विषय:

  • डिजिटल तोड़फोड़ के युग में वॉचडॉग रिपोर्टिंग
  • युद्ध अपराधों की जांच
  • खोजी पत्रकारिता में ए.आई
  • ओपन सोर्स रिपोर्टिंग
  • डेटा विश्लेषण, विज़ुअलाइज़ेशन, मैपिंग इत्यादि
  • आपराधिक राज्य और भ्रष्टाचारी
  • खोजी खबरें जो लोकतंत्र को बचाती हैं
  • जलवायु परिवर्तन के लिए खोजी एजेंडा
  • SLAPPs के ख़िलाफ़ जवाबी लड़ाई
  • दुनिया में हो रहे अवैध आर्थिक लेन-देन की तह तक जाने के तरीक़े
  • दृश्य फोरेंसिक
  • निर्वासित मीडिया तकनीकें
  • साइबर जांच टूलकिट
  • युद्ध अपराधों की जांच
  • विमानों और जहाजों पर नज़र रखना
  • सैटेलाइट टेक
  • साथ ही महिला, व्यवसाय और वित्त, सुरक्षा आदि और बहुत से अन्य ट्रैक

विशेषज्ञ वक्ताओं का चयन कर लिया गया है और हम आगामी  महीनों तक शेड्यूल को बेहतर बनाना जारी रखेंगे। यह सुनिश्चित करने के लिए कि आप कुछ भी न चूकें, कॉन्फ़्रेंस वेबसाइट देखें। हमें ऑनलाइन @gijnHin फ़ॉलो करें और हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें।

आशा है कि आपसे #GIJC23 पर मुलाकात होगी!

क्रिएटिव कॉमन्स लाइसेंस के तहत हमारे लेखों को निःशुल्क, ऑनलाइन या प्रिंट माध्यम में पुनः प्रकाशित किया जा सकता है।

आलेख पुनर्प्रकाशित करें


Material from GIJN’s website is generally available for republication under a Creative Commons Attribution-NonCommercial 4.0 International license. Images usually are published under a different license, so we advise you to use alternatives or contact us regarding permission. Here are our full terms for republication. You must credit the author, link to the original story, and name GIJN as the first publisher. For any queries or to send us a courtesy republication note, write to hello@gijn.org.

अगला पढ़ें

GIJC27 website image

15वीं ग्लोबल इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म कॉन्फ्रेंस की तारीखों की घोषणा के साथ वेबसाइट आरंभ

पिछले आयोजनों की तरह, जीआईजेसी27 में भी ग्लोबल शाइनिंग लाइट अवॉर्ड के विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। हर दो साल में दिया जाने वाला यह पुरस्कार खतरे, दबाव या कठिन परिस्थितियों में की गई उत्कृष्ट खोजी पत्रकारिता को मान्यता देता है।

जीआईजेसी27 में एक व्यापक फ़ेलोशिप कार्यक्रम भी होगा, जिसके ज़रिए ग्लोबल साउथ और अन्य क्षेत्रों के पत्रकार सम्मेलन में भाग ले सकेंगे। फ़ेलोशिप के लिए आर्थिक सहयोग से दुनिया भर में दीर्घकालीन असर पैदा करने में मदद मिल सकती है।

VG, TikTok-bøddelen

विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के अनुरूप खोजी खबरें कैसे लिखें

खोजी पत्रकारों के लिए यह एक बड़ी समस्या है। महीनों तक चली जटिल जांच को नए फॉर्मेट में कैसे बदलें? किसी गहन जांच को ऐसे स्वरूप में कैसे बनाएं, जो तेजी से स्क्रॉल करने वाले पाठक के लिए बना हो? ऐसा करते हुए रिपोर्टिंग की विश्वसनीयता को कैसे कायम रखें?

विषम क्षेत्रों में स्वतंत्र पत्रकारों के मानसिक स्वास्थ्य का संकट

संघर्ष इलाकों में काम करने वाले स्वतंत्र पत्रकारों पर शारीरिक खतरों के बारे में काफी जानकारी मौजूद है। लेकिन उन पर मानसिक असर के बारे में बहुत कम बात की गई है। ऐसी रिपोर्टिंग करने वाले ज़्यादातर स्वतंत्र पत्रकारों को बड़े मीडिया संस्थानों का समर्थन नहीं मिलता है। उन्हें अक्सर काउंसलिंग, बीमा या संपादकीय सहयोग के अभाव के कारण बुरे अनुभवों से गुज़रना पड़ता है। यह उनके मानसिक आघात (ट्रॉमा) का कारण बन सकता है।

Search government contract spreadsheet text

वेबसाइट में बदलाव पर नजर रखने और स्प्रेडशीट से टेक्स्ट खोजने के लिए उपकरण

एआई-संचालित यह टूल पत्रकारों का समय बचाता है। यह एक ऑनलाइन पहरेदार की तरह काम करता है। यह टारगेट साइट्स पर नज़र रखता है। वेबसाइट में किसी बदलाव या अपडेट्स के बारे में अलर्ट भेजता है, जिनके बारे में शायद आपको पता भी न चल पाता।