Tag

GIJN हिंदी

43 posts

संसाधन गाइड

ग्लोबल वार्मिंग पर रिपोर्टिंग के लिए जीआईजेएन गाइड

ग्लोबल वार्मिंग बेहद व्यापक है। इसके परिणाम भी काफी बड़े हैं। अमेरिका के एक एनजीओ ‘क्लाइमेट सेंट्रल‘ की एक रिपोर्ट आई है। इसके अनुसार मई 2024 तक विगत 12 महीनों में दुनिया के 6.8 अरब लोगों ने कम-से-कम 31 दिन अत्यधिक गर्मी का अनुभव किया। यह संख्या दुनिया की 78 प्रतिशत आबादी है। ‘वर्ल्ड इकोनोमिक फोरम‘ की जनवरी 2024 रिपोर्ट भी चिंताजनक है। इसके अनुसार, 2050 तक गर्म हवाओं के कारण लगभग 16 लाख लोगों की मौत का अनुमान है। सूखे के कारण 2050 तक 32 लाख लोगों की मौत हो सकती है।

Supporters of far right group Golden Dawn in Greece

अति-दक्षिण चरमपंथियों की चैट पर नज़र कैसे रखें?

Junkipedia tool – ऑडियो पर नजर रखने के लिए यह एक नई दक्षता वाला टूल भी आया है। यह पत्रकारों को उग्र भाषणों को पूरा सुनने की कठिन मेहनत से भी बचा सकता  है। यह अंग्रेजी भाषा के पॉडकास्ट को स्वचालित रूप से ट्रांसक्राइब कर सकता है। साथ ही, कीवर्ड के आधार पर खोज करने में भी कारगर है।

Kuala Lumpur, Malaysia cityscape

साल 2025 में खोजी पत्रकारिता का वैश्विक सम्मेलन GIJC25 मलेशिया में होगा

ग्लोबल इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म नेटवर्क के पिछले वैश्विक खोजी पत्रकारिता सम्मेलन ब्राजील, डेनमार्क, जर्मनी, नॉर्वे, दक्षिण अफ्रीका और यूक्रेन सहित 10 देशों में आयोजित किए गए हैं। यह सम्मेलन हर दो साल में आयोजित किए जाते हैं। हाल ही में जीआईजेसी, स्वीडन में आयोजित किया गया था जहां 2,100 से अधिक प्रतिभागियों की रिकॉर्ड संख्या उपस्थित हुई थी। 130 से अधिक देशों के पत्रकार चार दिनों तक वहाँ इकट्ठे होकर आपस में मिले-जुले।

Recorder panel at IJF24

रिकॉर्डर : रोमानिया में स्वतंत्र मीडिया का अनोखा राजस्व मॉडल

रिकॉर्डर को वर्ष 2017 में एक विज्ञापन राजस्व मॉडल की योजना के साथ लॉन्च किया गया था। अब इसकी 90 प्रतिशत आय दर्शकों से आती है। यह रोमानिया का एक स्वतंत्र खोजी मीडिया संगठन है। वीडियो और वृत्तचित्रों में इसकी विशेषज्ञता है।

post office boxes, shell companies

रिपोर्टिंग टूल्स और टिप्स

शेल कंपनियों के गुप्त मालिकों का पता कैसे लगाएं?

सहयोगियों ने मध्य पूर्व के एक राजा की विदेशी संपत्तियों की खोज की थी। पता चला कि यूके और यूएस में उस राजा के 14 आलीशान भवन थे। ऐसा गुप्त रूप से टैक्स-हेवन में फ्रंट कंपनियों के नेटवर्क के माध्यम से किया गया था। इस बात की नाटकीय पुष्टि तब हुई, जब एजेंटों द्वारा पंजीकरण दस्तावेजों में गुप्त ग्राहक के घर का पता ‘शाही महल‘ के रूप में दर्ज कराने की जानकारी मिली

संसाधन

पत्रकारों के लिए आपातकालीन सहायता

वर्ष 1992 से अब तक दो हजार से भी अधिक पत्रकार मारे जा चुके हैं। हजारों पत्रकारों को हमले, धमकी, जेल और उत्पीड़न का शिकार होना पड़ा है। इसलिए आपातकालीन स्थितियों में मदद संबंधी पूरी जानकारी पत्रकारों के पास होनी चाहिए। जीआईजेएन की इस मार्गदर्शिका में ऐसे दर्जनों संगठनों की जानकारी दी गई है।

Investigating AI Audio Deepfakes

टिपशीट

फर्जी एआई ऑडियो की जांच कैसे करें

एडवांस्ड स्पीच डीपफेक के द्वारा बिल्कुल असली लगने वाले नकली ऑडियो बनाए जा सकते हैं। उसकी सच्चाई को उस व्यक्ति के नजदीकी दोस्त भी नहीं पहचान सकेंगे। ऐसे ऑडियो क्लिप की जांच के लिए विशेषज्ञ और नए उपकरणों की आवश्यकता होती है। अक्सर पत्रकार किसी नेता के बारे में अपने ज्ञान, रिकॉर्डिंग की खराब गुणवत्ता, संदर्भ या सामान्य सामान्य ज्ञान के आधार पर किसी ऑडियो क्लिप में किए गए फर्जीवाड़े को तुरंत पहचान लेते हैं।

क्रियाविधि

दीर्घकालिक खोजी रिपोर्टिंग को जारी रखने या रोकने का निर्णय कैसे लें?

संपादकों के अनुसार न्यूनतम स्टोरीज प्रकाशित करने का भी काफी महत्व है। ऐसी स्टोरी आने के बाद विस्सल-ब्लोअर सामने आते हैं। किसी संगठन के भीतर के लोग आकर कोई बड़ी जानकारी देते हैं। संपादकों के अनुसार ऐसी खबरें प्रकाशित करने के दौरान पारदर्शिता महत्वपूर्ण है। पाठकों को स्पष्ट रूप से बताना सुनिश्चित करें कि क्या साबित किया जा सकता है और क्या नहीं।

Data mining workshop scraping website GIJC23

टिपशीट डेटा पत्रकारिता

‘डेटा माइनर’ के जरिए वेबसाइटों से उपयोगी डेटा कैसे निकालें?

Data Miner डाटा निकालने का एक निःशुल्क उपकरण और ब्राउज़र एक्सटेंशन है। यह आपको वेब पेजों को खंगालने और सुरक्षित डेटा को शीघ्रता से एकत्र करने में सक्षम बनाता है। यह स्वचालित रूप से वेब पेजों से डेटा एकत्र करके एक्सेल, सीएसवी, या जेएसओएन प्रारूपों में सेव करता है।

पतनशील लोकतंत्र में कैसे टिके पत्रकारिता? भारत और हंगरी के संपादकों ने बताए पाँच उपाय

भारत में मीडिया संगठनों पर मनी लॉन्ड्रिंग या टैक्स-चोरी जैसे आर्थिक अपराधों के आरोप लगाए जाते हैं। पहले पत्रकारों के खिलाफ मानहानि के आरोपों का इस्तेमाल किया जाता था। उस पारंपरिक न्यायिक रणनीति को बदलकर अब आर्थिक आरोप लगाने का प्रचलन बढ़ा है। अदालतों में धीमी कानूनी प्रक्रिया के कारण यह परेशानी ज्यादा बढ़ जाती है। पत्रकारों के उत्पीड़न का एक तरीका उनकी यात्रा पर प्रतिबंध लगाना है।