आलेख

ग्लोबल इनवेस्टिगेटिव जर्नलिज़्म कांफ्रेंस 2023 के रजिस्ट्रेशन आरंभ हो चुके हैं

इस लेख को पढ़ें

ग्लोबल इनवेस्टिगेटिव जर्नलिज़्म नेटवर्क (GIJN) और सहयोगी संगठनों के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित होने वाले 2023 वैश्विक खोजी पत्रकारिता सम्मेलन (#GIJC23) में हिस्सेदारी करने के लिए वेबसाइट और पंजीकरण पृष्ठ अब प्रतिभागियों के लिए खोला जा चुका है।

हर दो वर्ष में एक बार आयोजित होने वाला, वैश्विक खोजी पत्रकारिता सम्मेलन (जीआईजेसी) दुनिया का प्रमुख अंतरराष्ट्रीय खोजी और डेटा पत्रकारों का जमावड़ा है। साल 2023 का सम्मेलन इस बार स्वीडन के ऐतिहासिक शहर गोथेनबर्ग में आयोजित किया जाएगा। इसका स्थान गोथेनबर्ग का विश्वस्तरीय सभामण्डल होगा।

19-22 सितंबर तक आयोजित इस सम्मेलन में जलवायु परिवर्तन, लोकतंत्र के लिए खतरे, डेटा पत्रकारिता, अपराध और भ्रष्टाचार, शिक्षण और प्रशिक्षण, और स्थिरता रणनीतियों सहित कई विषयों पर 150 से अधिक विशेषज्ञ-नेतृत्व वाले सत्र, पैनल और कार्यशालाएं शामिल होंगी। यह सत्र नेटवर्किंग और विचार-मंथन के केंद्र होते हैं जहां पर कई नये तरह के प्रोजेक्ट और कार्यक्रमों की रूपरेखा बनती है। अधिकांश सत्र गहन और व्यावहारिक विषयों पर केंद्रित होंगे। ये चर्चाएँ नवीनतम सर्च उपकरण, डेटाबेस और तकनीकों की जानकारी पेश करने के अलावा वास्तविक इन्वेस्टीगेशन की चुनौतियों पर केंद्रित होंगी।

इस वर्ष का सम्मेलन, जीआईजेएन दो स्वीडिश भागीदारों के साथ मिलकर कर रहा है। लिनिअस विश्वविद्यालय में फोजो मीडिया इंस्टीट्यूट और स्वीडन के खोजी पत्रकारों का राष्ट्रीय संघ फ़ोरिनिंगन ग्रेवंडे जर्नलिस्टर इस बार सम्मेलन के मेज़बान हैं।

हैम्बर्ग, जर्मनी में आयोजित हमारे पिछले सम्मेलन, GIJC19 में 130 देशों के 1,700 से अधिक पत्रकारों ने हिस्सा लिया था। इस बार GIJC23 अब तक का सबसे बड़ा सम्मेलन होने वाला है, क्योंकि इस साल GIJN अपनी 20वीं वर्षगांठ मना रहा है।

नई कॉन्फ़्रेंस साइट #GIJC23 में फ़ेलोशिप, आइडिया, पुरस्कार और अन्य जानकारियों के लिए आसान लिंक प्रदान करती है।

  • सत्रों के लिए अपने आइडिया भेजें: हम अपने खुले सत्रों के लिए विषयों, विचारों और वक्ताओं की तलाश कर रहे हैं। यदि आपके पास किसी सत्र के लिए एक अत्याधुनिक प्रस्ताव है जो खोजी परियोजनाओं, कौशल, या न्यूज़रूम के लिए सकारात्मक अंतर ला सकता है, तो हमारी सम्मेलन समिति द्वारा विचार किए जाने के लिए 10 जनवरी, 2023 तक इस फॉर्म को भरें। ध्यान रखें कि सम्मेलन में खोजी उपकरणों और कार्यप्रणाली पर फोकस है, इसलिए हम ऐसे विषयों की तलाश कर रहे हैं जो वॉचडॉग रिपोर्टिंग के लिए नवीन और व्यावहारिक अंतर्दृष्टि साझा करें।
  • फैलोशिप: हमारा लोकप्रिय फ़ैलोशिप कार्यक्रम इस वर्ष भी जारी है। हम सम्मेलन के लिए 150 से अधिक फ़ैलोशिप की पेशकश कर रहे हैं, जिसमें गोथेनबर्ग के लिए आने-जाने का खर्चा, होटल में चार रात ठहरने, पंजीकरण शुल्क, और कई अन्य लागतें शामिल होंगी। विकासशील और संक्रमणकालीन देशों में अंग्रेजी के कार्यसाधक ज्ञान वाले पूर्णकालिक पत्रकारों और कमज़ोर तथा वंचित समुदायों के पत्रकारों को ये फैलोशिप प्रदान की जाती हैं। (पात्र देशों की पूरी सूची के लिए, इस लिंक को देखें, और पात्रता विवरण यहां देखें।) फ़ैलोशिप आवेदन की अंतिम तिथि 28 फरवरी, 2023 है।
  • ग्लोबल शाइनिंग लाइट अवार्ड: जीआईजेएन के प्रतिष्ठित ग्लोबल शाइनिंग लाइट अवार्ड के लिए प्रविष्टियां खुली हैं।  यह अवार्ड विकासशील या संक्रमणकालीन देशों की स्तरीय खोजी पत्रकारिता का सम्मान करता है। इस बार पुरस्कार की दो श्रेणियां हैं, “छोटे और मध्यम आउटलेट” और “बड़े आउटलेट”। शीर्ष विजेताओं को $2,500 का नकद पुरस्कार मिलता है, साथ ही दुनिया भर के एक हजार सहयोगियों के सामने अपना पुरस्कार प्राप्त करने के लिए गोथेनबर्ग में सम्मेलन के यात्रा व्यय का खर्चा भी मिलता है। इस वर्ष का पुरस्कार 1 जनवरी, 2021 और 31 दिसंबर, 2022 के बीच की कहानियों के लिए है। प्रविष्टियां भेजने की अंतिम तिथि 28 फरवरी, 2023 है। अधिक विवरण यहां देखा जा सकता है।

आपको नई कॉन्फ़्रेंस साइट पर विस्तृत FAQs और सम्मेलन के बारे में अनेक जानकारियाँ मिलेंगी।

क्रिएटिव कॉमन्स लाइसेंस के तहत हमारे लेखों को निःशुल्क, ऑनलाइन या प्रिंट माध्यम में पुनः प्रकाशित किया जा सकता है।

आलेख पुनर्प्रकाशित करें


Material from GIJN’s website is generally available for republication under a Creative Commons Attribution-NonCommercial 4.0 International license. Images usually are published under a different license, so we advise you to use alternatives or contact us regarding permission. Here are our full terms for republication. You must credit the author, link to the original story, and name GIJN as the first publisher. For any queries or to send us a courtesy republication note, write to hello@gijn.org.

अगला पढ़ें

GIJC27 website image

15वीं ग्लोबल इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म कॉन्फ्रेंस की तारीखों की घोषणा के साथ वेबसाइट आरंभ

पिछले आयोजनों की तरह, जीआईजेसी27 में भी ग्लोबल शाइनिंग लाइट अवॉर्ड के विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। हर दो साल में दिया जाने वाला यह पुरस्कार खतरे, दबाव या कठिन परिस्थितियों में की गई उत्कृष्ट खोजी पत्रकारिता को मान्यता देता है।

जीआईजेसी27 में एक व्यापक फ़ेलोशिप कार्यक्रम भी होगा, जिसके ज़रिए ग्लोबल साउथ और अन्य क्षेत्रों के पत्रकार सम्मेलन में भाग ले सकेंगे। फ़ेलोशिप के लिए आर्थिक सहयोग से दुनिया भर में दीर्घकालीन असर पैदा करने में मदद मिल सकती है।

VG, TikTok-bøddelen

विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के अनुरूप खोजी खबरें कैसे लिखें

खोजी पत्रकारों के लिए यह एक बड़ी समस्या है। महीनों तक चली जटिल जांच को नए फॉर्मेट में कैसे बदलें? किसी गहन जांच को ऐसे स्वरूप में कैसे बनाएं, जो तेजी से स्क्रॉल करने वाले पाठक के लिए बना हो? ऐसा करते हुए रिपोर्टिंग की विश्वसनीयता को कैसे कायम रखें?

विषम क्षेत्रों में स्वतंत्र पत्रकारों के मानसिक स्वास्थ्य का संकट

संघर्ष इलाकों में काम करने वाले स्वतंत्र पत्रकारों पर शारीरिक खतरों के बारे में काफी जानकारी मौजूद है। लेकिन उन पर मानसिक असर के बारे में बहुत कम बात की गई है। ऐसी रिपोर्टिंग करने वाले ज़्यादातर स्वतंत्र पत्रकारों को बड़े मीडिया संस्थानों का समर्थन नहीं मिलता है। उन्हें अक्सर काउंसलिंग, बीमा या संपादकीय सहयोग के अभाव के कारण बुरे अनुभवों से गुज़रना पड़ता है। यह उनके मानसिक आघात (ट्रॉमा) का कारण बन सकता है।

Search government contract spreadsheet text

वेबसाइट में बदलाव पर नजर रखने और स्प्रेडशीट से टेक्स्ट खोजने के लिए उपकरण

एआई-संचालित यह टूल पत्रकारों का समय बचाता है। यह एक ऑनलाइन पहरेदार की तरह काम करता है। यह टारगेट साइट्स पर नज़र रखता है। वेबसाइट में किसी बदलाव या अपडेट्स के बारे में अलर्ट भेजता है, जिनके बारे में शायद आपको पता भी न चल पाता।