आलेख

ग्लोबल कांफ्रेंस के सत्रों के लिए अपने आइडिया भेजें

इस लेख को पढ़ें

हर दो वर्ष में एक बार आयोजित होने वाला वैश्विक खोजी पत्रकारिता सम्मेलन (जीआईजेसी #GIJC23) दुनिया के प्रमुख अंतरराष्ट्रीय खोजी और डेटा पत्रकारों का जमावड़ा है। साल 2023 का सम्मेलन इस बार स्वीडन के ऐतिहासिक शहर गोथेनबर्ग में आयोजित किया जाएगा। इसका स्थान गोथेनबर्ग का विश्वस्तरीय सभामण्डल होगा। इस वर्ष का सम्मेलन, जीआईजेएन दो स्वीडिश भागीदारों के साथ मिलकर कर रहा है। लिनिअस विश्वविद्यालय में फोजो मीडिया इंस्टीट्यूट और स्वीडन के खोजी पत्रकारों का राष्ट्रीय संघ फ़ोरिनिंगन ग्रेवंडे जर्नलिस्टर इस बार सम्मेलन के मेज़बान हैं।

19-22 सितंबर तक आयोजित इस सम्मेलन में जलवायु परिवर्तन, लोकतंत्र के लिए खतरे, डेटा पत्रकारिता, अपराध और भ्रष्टाचार, शिक्षण और प्रशिक्षण, और स्थिरता रणनीतियों सहित कई विषयों पर 150 से अधिक विशेषज्ञ-नेतृत्व वाले सत्र, पैनल और कार्यशालाएं शामिल होंगी।  हम अपने खुले सत्रों के लिए विषयों, विचारों और वक्ताओं की तलाश कर रहे हैं। यदि आपके पास किसी सत्र के लिए एक अत्याधुनिक प्रस्ताव है जो खोजी परियोजनाओं, कौशल, या न्यूज़रूम के लिए सकारात्मक अंतर ला सकता है तो सुझाव हमें भेजें। नोट: सुझाव भेजने की अंतिम तिथि  10 जनवरी, 2023 तक थी। अब इससे संबंधित सुझाव स्वीकार नहीं किए जा रहे हैं।  ध्यान रखें कि सम्मेलन में खोजी उपकरणों और कार्यप्रणाली पर फोकस है, इसलिए हम ऐसे विषयों की तलाश कर रहे हैं जो वॉचडॉग रिपोर्टिंग के लिए नवीन और व्यावहारिक अंतर्दृष्टि साझा करें।

आईडिया भेजते समय ध्यान रखने योग्य कुछ बातें: 

जीआईजेसी23 एक प्रशिक्षण सम्मेलन हैं, जिसमें खोजी उपकरणों और तकनीकों पर विशेष ध्यान दिया जाता है। हम ऐसे सम्मेलन सत्र चाहते हैं जो कौशल-आधारित हों, ताकि दुनिया भर के पत्रकार नए ज्ञान और जानकारी के साथ जाएं।

यहाँ हम क्या नहीं चाहते हैं: आपकी पिछली कहानियाँ कितनी महान थीं और युद्ध से संबंधित कहानियाँ। नीतिगत विषयों पर चर्चा नहीं। सभी सत्रों को लिंग और भूगोल के आधार पर संतुलित करने की आवश्यकता रहेगी।

हमारे पास तीन मुख्य प्रकार के सत्र हैं:

  • पैनल (आमतौर पर तीन स्पीकर और एक मॉडरेटर के साथ)
  • कार्यशालाएं (छोटे सत्र आमतौर पर एक या दो प्रशिक्षकों द्वारा पढ़ाए जाते हैं)
  • नेटवर्किंग सत्र (भाषा, क्षेत्र या विषय पर आधारित अनौपचारिक बैठकें)

पिछले सफल सत्रों के उदाहरणों के लिए GIJC13, GIJC15, GIJC17, GIJC19, और GIJC21 के हमारे कार्यक्रम देखें।

हम उम्मीद करते हैं कि GIJC23 खोजी पत्रकारों का अब तक का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय जमावड़ा होगा। कॉन्फ़्रेंस को आकार देने और इसे एक यादगार इवेंट बनाने में मदद करने का यह आपका अवसर है। आपकी मदद के लिए अग्रिम धन्यवाद, और आपसे गोथेनबर्ग में मिलते हैं!

नोट: सम्मेलन की कामकाजी भाषा अंग्रेजी है, इसलिए प्रस्तावित वक्ताओं को अंग्रेजी बोलनी और समझनी चाहिए। कृपया सभी विचार अंग्रेजी में ही भेजें।

क्रिएटिव कॉमन्स लाइसेंस के तहत हमारे लेखों को निःशुल्क, ऑनलाइन या प्रिंट माध्यम में पुनः प्रकाशित किया जा सकता है।

आलेख पुनर्प्रकाशित करें


Material from GIJN’s website is generally available for republication under a Creative Commons Attribution-NonCommercial 4.0 International license. Images usually are published under a different license, so we advise you to use alternatives or contact us regarding permission. Here are our full terms for republication. You must credit the author, link to the original story, and name GIJN as the first publisher. For any queries or to send us a courtesy republication note, write to hello@gijn.org.

अगला पढ़ें

GIJC27 website image

15वीं ग्लोबल इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म कॉन्फ्रेंस की तारीखों की घोषणा के साथ वेबसाइट आरंभ

पिछले आयोजनों की तरह, जीआईजेसी27 में भी ग्लोबल शाइनिंग लाइट अवॉर्ड के विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। हर दो साल में दिया जाने वाला यह पुरस्कार खतरे, दबाव या कठिन परिस्थितियों में की गई उत्कृष्ट खोजी पत्रकारिता को मान्यता देता है।

जीआईजेसी27 में एक व्यापक फ़ेलोशिप कार्यक्रम भी होगा, जिसके ज़रिए ग्लोबल साउथ और अन्य क्षेत्रों के पत्रकार सम्मेलन में भाग ले सकेंगे। फ़ेलोशिप के लिए आर्थिक सहयोग से दुनिया भर में दीर्घकालीन असर पैदा करने में मदद मिल सकती है।

VG, TikTok-bøddelen

विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के अनुरूप खोजी खबरें कैसे लिखें

खोजी पत्रकारों के लिए यह एक बड़ी समस्या है। महीनों तक चली जटिल जांच को नए फॉर्मेट में कैसे बदलें? किसी गहन जांच को ऐसे स्वरूप में कैसे बनाएं, जो तेजी से स्क्रॉल करने वाले पाठक के लिए बना हो? ऐसा करते हुए रिपोर्टिंग की विश्वसनीयता को कैसे कायम रखें?

विषम क्षेत्रों में स्वतंत्र पत्रकारों के मानसिक स्वास्थ्य का संकट

संघर्ष इलाकों में काम करने वाले स्वतंत्र पत्रकारों पर शारीरिक खतरों के बारे में काफी जानकारी मौजूद है। लेकिन उन पर मानसिक असर के बारे में बहुत कम बात की गई है। ऐसी रिपोर्टिंग करने वाले ज़्यादातर स्वतंत्र पत्रकारों को बड़े मीडिया संस्थानों का समर्थन नहीं मिलता है। उन्हें अक्सर काउंसलिंग, बीमा या संपादकीय सहयोग के अभाव के कारण बुरे अनुभवों से गुज़रना पड़ता है। यह उनके मानसिक आघात (ट्रॉमा) का कारण बन सकता है।

Search government contract spreadsheet text

वेबसाइट में बदलाव पर नजर रखने और स्प्रेडशीट से टेक्स्ट खोजने के लिए उपकरण

एआई-संचालित यह टूल पत्रकारों का समय बचाता है। यह एक ऑनलाइन पहरेदार की तरह काम करता है। यह टारगेट साइट्स पर नज़र रखता है। वेबसाइट में किसी बदलाव या अपडेट्स के बारे में अलर्ट भेजता है, जिनके बारे में शायद आपको पता भी न चल पाता।