आलेख

•

विषय

ग्लोबल इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म नेटवर्क (GIJN) की बीसवीं वर्षगांठ

इस लेख को पढ़ें

नमस्कार,

यह ग्लोबल इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म नेटवर्क (GIJN) की वर्षगांठ का यह बीसवाँ साल है! बीस साल पहले, दुनिया भर में खोजी और डेटा पत्रकारिता को बढ़ावा देने के लिए एक नेटवर्क बनाने के लिए गैर-लाभकारी संस्थाओं का एक समूह एक साथ आया था। यह साल 2003 था और स्थान कोपेनहेगन में दूसरी वैश्विक खोजी पत्रकारिता सम्मेलन का एक कक्ष था।

तब से अब तक  जीआईजेएन की सदस्यता 35 पत्रकारिता समूहों से बढ़कर 244 हो गई है, और 21 देशों से 90 हो गई है। इस सफलता से हम ख़ुद आश्चर्यचकित हैं। आज हमारी पहुंच सोशल मीडिया पर मुट्ठी भर पत्रकारों से बढ़कर 400,000 से अधिक तक पहुंच गई है, जिसमें हर दिन 140 देशों से हमारी वेबसाइटें देखी जाती हैं। आज हमारा संसाधन केंद्र, एक हेल्प डेस्क, वैश्विक प्रशिक्षण के अनेक कार्यक्रम, 34 भाषाओं में अनुवाद, खोजी पत्रकारों और महिला पत्रकारों की क्षमता निर्माण से लेकर युद्ध अपराधों की रिपोर्टिंग से जुड़ी अनेकों गतिविधियाँ संचालित हो रहीं  हैं।

हमने एक दर्जन वैश्विक सम्मेलनों की मेजबानी करने में अपने सदस्यों के साथ भागीदारी की है, जिसने खोजी और डेटा पत्रकारिता को विश्व में दूर-दूर तक फैलाने में मदद की है।

इस सब पर अधिक जानकारी के लिए, यहां 2022 की हमारी वार्षिक रिपोर्ट है, जिसे हमने पिछले दो दशकों में अपनी प्रगति के साथ प्रस्तुत की है।

आप जीआईजेएन की यह ऐतिहासिक वर्षगांठ मनाने में हमारी मदद कैसे कर सकते हैं?

पहला, आप हमें आर्थिक सहयोग या  दान करने पर विचार कर सकते हैं। GIJN की सभी सेवाएं दुनिया भर के पत्रकारों के लिए निःशुल्क हैं, और हम आप जैसे लोगों के समर्थन के बिना ऐसा संभव नहीं था। यहां तक ​​कि छोटे से योगदान/सहयोग से भी फर्क पड़ता है। आपके सहयोग से हम दुनिया भर में अनुवाद करने, पत्रकारों को प्रशिक्षित करने और अधिक संख्या में पत्रकारों तक पहुंचने की क्षमता पाते हैं। ये पत्रकार कालांतर में जवाबदेही और पारदर्शिता के लिए खड़े होते हैं।

दूसरा, ऐतिहासिक गोथेनबर्ग, स्वीडन में इस वर्ष के वैश्विक खोजी पत्रकारिता सम्मेलन, (GIJC23) सितंबर 19-22 का आयोजन हो रहा है। इसमें आप हिस्सा लेकर हमसे जुड़ सकते हैं। GIJC23 खोजी पत्रकारों का अब तक का सबसे बड़ा जमावड़ा होने जा रहा है, और हमारे पास आयोजन की एक असाधारण योजना है, जो कार्यशालाओं, विशेषज्ञ पैनल और विशेष आयोजनों से भरी हुई है।

स्वीडन में आपसे मुलाक़ात होगी इस आशा के साथ !

शुभकामनाएँ,

डेव कापलान
कार्यकारी निदेशक/जीआईजेएन

क्रिएटिव कॉमन्स लाइसेंस के तहत हमारे लेखों को निःशुल्क, ऑनलाइन या प्रिंट माध्यम में पुनः प्रकाशित किया जा सकता है।

आलेख पुनर्प्रकाशित करें


Material from GIJN’s website is generally available for republication under a Creative Commons Attribution-NonCommercial 4.0 International license. Images usually are published under a different license, so we advise you to use alternatives or contact us regarding permission. Here are our full terms for republication. You must credit the author, link to the original story, and name GIJN as the first publisher. For any queries or to send us a courtesy republication note, write to hello@gijn.org.

अगला पढ़ें

GIJC27 website image

15वीं ग्लोबल इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म कॉन्फ्रेंस की तारीखों की घोषणा के साथ वेबसाइट आरंभ

पिछले आयोजनों की तरह, जीआईजेसी27 में भी ग्लोबल शाइनिंग लाइट अवॉर्ड के विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। हर दो साल में दिया जाने वाला यह पुरस्कार खतरे, दबाव या कठिन परिस्थितियों में की गई उत्कृष्ट खोजी पत्रकारिता को मान्यता देता है।

जीआईजेसी27 में एक व्यापक फ़ेलोशिप कार्यक्रम भी होगा, जिसके ज़रिए ग्लोबल साउथ और अन्य क्षेत्रों के पत्रकार सम्मेलन में भाग ले सकेंगे। फ़ेलोशिप के लिए आर्थिक सहयोग से दुनिया भर में दीर्घकालीन असर पैदा करने में मदद मिल सकती है।

VG, TikTok-bøddelen

विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के अनुरूप खोजी खबरें कैसे लिखें

खोजी पत्रकारों के लिए यह एक बड़ी समस्या है। महीनों तक चली जटिल जांच को नए फॉर्मेट में कैसे बदलें? किसी गहन जांच को ऐसे स्वरूप में कैसे बनाएं, जो तेजी से स्क्रॉल करने वाले पाठक के लिए बना हो? ऐसा करते हुए रिपोर्टिंग की विश्वसनीयता को कैसे कायम रखें?

विषम क्षेत्रों में स्वतंत्र पत्रकारों के मानसिक स्वास्थ्य का संकट

संघर्ष इलाकों में काम करने वाले स्वतंत्र पत्रकारों पर शारीरिक खतरों के बारे में काफी जानकारी मौजूद है। लेकिन उन पर मानसिक असर के बारे में बहुत कम बात की गई है। ऐसी रिपोर्टिंग करने वाले ज़्यादातर स्वतंत्र पत्रकारों को बड़े मीडिया संस्थानों का समर्थन नहीं मिलता है। उन्हें अक्सर काउंसलिंग, बीमा या संपादकीय सहयोग के अभाव के कारण बुरे अनुभवों से गुज़रना पड़ता है। यह उनके मानसिक आघात (ट्रॉमा) का कारण बन सकता है।

Search government contract spreadsheet text

वेबसाइट में बदलाव पर नजर रखने और स्प्रेडशीट से टेक्स्ट खोजने के लिए उपकरण

एआई-संचालित यह टूल पत्रकारों का समय बचाता है। यह एक ऑनलाइन पहरेदार की तरह काम करता है। यह टारगेट साइट्स पर नज़र रखता है। वेबसाइट में किसी बदलाव या अपडेट्स के बारे में अलर्ट भेजता है, जिनके बारे में शायद आपको पता भी न चल पाता।