Chapter 6: Female Experts

संसाधन

» गाइड

अध्याय 6: महिला विशेषज्ञ

इस लेख को पढ़ें

मीडिया में महिला विषयों का समुचित कवरेज होना जरूरी है। इसके लिए मीडिया संगठनों में महिला विषयों के जानकार लोग होना अनिवार्य है। लेकिन कई अध्ययनों से पता चलता है कि दुनिया भर के मीडिया संगठनों में महिला विशेषज्ञों का प्रतिनिधित्व बहुत कम है। इसलिए महिला विशेषज्ञों का प्रतिनिधित्व बढ़ाकर वर्तमान स्थिति बदली जा सकती है।

The BBC 50:50 Project – वर्ष 2018 में इसकी शुरूआत हुई। इसमें बीबीसी के रेडियो, टीवी और ऑनलाइन माध्यमों में दिखाई गई सामग्री का रिकॉर्ड रखा जाता है। इसका मकसद यह पता लगाना है कि उसमें महिलाओं से जुड़ी सामग्री का अनुपात कितना है।

जीआईजेएन रिसोर्स गाइड – पत्रकारों को विभिन्न विषयों के विशेषज्ञों की तलाश होती है। उनकी मदद के लिए जीआइजेएन ने यह कामकाजी, भरोसेमंद डेटाबेस वाली सेवाओं की यह संसाधन मार्गदर्शिका संकलित की है। नीचे कुछ अन्य संसाधनों की जानकारी दी गई है। इनमें आप महिलाओं को स्रोत के रूप में उपयोग करने संबंधी जानकारी देख सकते हैं।

Request a Woman Scientist – यह पत्रकारों को विषय संबंधी विशेषज्ञता, परियोजना सहयोग, सम्मेलनों और पैनलों के लिए विज्ञान में जांची गई महिलाओं के व्यापक बहु-विषयक नेटवर्क से जुड़ने में मदद करता है। यह प्लेटफॉर्म 500 महिला वैज्ञानिकों द्वारा प्रायोजित है।

SheSource- यह Women’s Media Center द्वारा विकसित किया गया है। इसमें दुनिया भर के विविध विषयों में विशेषज्ञता वाली 1100 से अधिक महिलाओं का एक डेटाबेस है। उन्हें नाम, कीवर्ड और कार्य क्षेत्र के आधार पर खोजा जा सकता है। स्रोत बायोडाटा और तस्वीरें भी उपलब्ध हैं। वेबसाइट पर एक फॉर्म के जरिए उन विशेषज्ञों से संपर्क किया जा सकता है।

Women Plus – यह 750 से अधिक स्व-नामांकित ‘तकनीकी विशेषज्ञों‘ की एक सूची है। यह श्रेणी के आधार पर व्यवस्थित है।

Foreign Policy Interrupted – इसे विदेश नीति में महिलाओं की आवाज़ सामने लाने और बढ़ाने के लिए लॉन्च किया गया था। इसमें दुनिया भर की महिला विदेश नीति विशेषज्ञों की एक सूची है। वर्तमान में समाचार में रुचि के क्षेत्र के आधार पर क्रमबद्ध किया गया है। एफपीआई महिला विशेषज्ञों के लिए उपकरण और प्रशिक्षण  भी प्रदान करता है।

Quote This Woman+ – यह एक दक्षिण अफ्रीकी एनजीओ है। इसके पास कृषि से लेकर ज़ेनोफ़ोबिया तक के विषयों पर सैकड़ों विशेषज्ञों का डेटाबेस है। इसके नाम में ‘प्लस‘ का निशान उन अन्य समूहों का प्रतिनिधित्व करता है जो मीडिया में हाशिए पर हैं। यह एनजीओ उनकी आवाज उठाता है। इनमें एलजीबीटीक्यूआई+ समुदाय के सदस्य, विकलांग, ग्रामीण निवासी या गरीबी में रहने वाले लोग शामिल हैं। आप उनसे संपर्क करें, तो यह समूह आपके लिए एक विशिष्ट विशेषज्ञ ढूंढने में भी मदद करेगा। यह विशेषज्ञों को मीडिया प्रशिक्षण भी प्रदान करता है। इसके डेटाबेस तक पहुंच पाने के लिए वेबसाइट देखें। उनके पाक्षिक न्यूज़लेटर को साइन अप करके आप नियमित रूप से विशेषज्ञों की लिस्ट प्राप्त कर सकते हैं।

इस खुली निर्देशिका में जापान और कोरिया की 250 से अधिक महिला विशेषज्ञों की सूची है। दूसरी निर्देशिका में हांगकांग, मकाऊ, चीन और ताइवान की लगभग 500 महिला विशेषज्ञों (experts on Hong Kong, Macau, mainland China, and Taiwan) की सूची है।

The Brookings Institution – यह वाशिंगटन, डीसी स्थित एक नीति थिंक टेंक है। इसने प्रौद्योगिकी नीति पर 600 से अधिक अमेरिका आधारित विशेषज्ञों की महिला तथा स्रोत की सूची संकलित की है, जो महिलाओं और कम प्रतिनिधित्व वाले लिंग के रूप में पहचाने जाते हैं। यह संसाधन पृष्ठभूमि या विशेषज्ञता के आधार पर एक्सपर्ट को सर्च करने की सुविधा देता है।

Women Also Know Stuff – यह राजनीति विज्ञान विशेषज्ञों पर केंद्रित है। इसमें दुनिया भर में कई विषयों पर महिला विशेषज्ञों के बारे में 50 अन्य साइटों की सूची भी है।

Women for Media – यह ऑस्ट्रेलिया में 200 से अधिक शीर्ष महिला विशेषज्ञों और नेताओं का एक डेटाबेस है। इसमें नाम या कीवर्ड द्वारा सर्च करना संभव है।

ExpertWomen – यह कनाडा में महिला विशेषज्ञों का एक डेटाबेस है। इसमें कीवर्ड द्वारा खोज संभव है। कनेक्शन के लिए कनेक्ट बटन भी है।

अनुवादः डॉ. विष्णु राजगढ़िया

क्रिएटिव कॉमन्स लाइसेंस के तहत हमारे लेखों को निःशुल्क, ऑनलाइन या प्रिंट माध्यम में पुनः प्रकाशित किया जा सकता है।

आलेख पुनर्प्रकाशित करें


Material from GIJN’s website is generally available for republication under a Creative Commons Attribution-NonCommercial 4.0 International license. Images usually are published under a different license, so we advise you to use alternatives or contact us regarding permission. Here are our full terms for republication. You must credit the author, link to the original story, and name GIJN as the first publisher. For any queries or to send us a courtesy republication note, write to hello@gijn.org.

अगला पढ़ें

Search government contract spreadsheet text

वेबसाइट में बदलाव पर नजर रखने और स्प्रेडशीट से टेक्स्ट खोजने के लिए उपकरण

एआई-संचालित यह टूल पत्रकारों का समय बचाता है। यह एक ऑनलाइन पहरेदार की तरह काम करता है। यह टारगेट साइट्स पर नज़र रखता है। वेबसाइट में किसी बदलाव या अपडेट्स के बारे में अलर्ट भेजता है, जिनके बारे में शायद आपको पता भी न चल पाता।

500,Euros,And,100,Dollars,Bills,Laid,Out,On,A

मनी लॉन्ड्रिंग के बढ़ते खतरे पर रिपोर्टिंग कैसे करें?

मनी लॉन्ड्रिंग का संबंध छपे हुए नोटों की अधिक मांग से भी है। अपने अध्याय ‘द बक स्टार्ट्स हियर’ में ओलिवर बुलॉफ ने टेक्सास का उल्लेख किया। इसके फोर्ट वर्थ क्षेत्र में वेस्टर्न करेंसी फैसिलिटी फेडरल रिजर्व के लिए अधिकांश नए डॉलर छापती है। रोजमर्रा के लेन-देन में नकदी के घटते उपयोग के बावजूद भारी मांग को पूरा करती है।

ICE and Border Patrol agents on Nicollet Avenue on January 24, 2026. This follows the shooting death of Minneapolis resident Alex Pretti. Pretti is the second person killed and third person shot by federal agents in Minneapolis this month.

जियोलोकेशन, अवैध वित्त और अपराधियों की ट्रैकिंग के लिए नए उपकरण

खोजी पत्रकार और सीमित संसाधनों वाले मीडिया संगठन नैतिक और बजट दोनों कारणों से मुफ़्त या ओपनसोर्स टूल को प्राथमिकता देते हैं। कई प्रमुख खोजी समूहों के टूल डैशबोर्ड में उपलब्ध हैं। जैसे, बीबीसी अफ्रीका आई फोरेंसिक्स डैशबोर्ड, क्रेग सिल्वरमैन की सत्यापन पुस्तिका, ओसीसीआरपी की देश-वार वित्तीय रजिस्टरों की सूची , और इसका एलेफ़ प्रो, जिसमें लीक, प्रतिबंध और कॉर्पोरेट रजिस्टरों के चार अरब रिकॉर्ड हैं।

Ariadne Papagapitos, Lighthouse Reports

सिर्फ एक ईमेल के लहजे से खतरे में पड़ सकती है साझा जांच: सात साल के अनुभव

आजकल साझेदारी आधारित खोजी पत्रकारिता के काफी प्रयोग हो रहे हैं। ऐसे सहयोग विभिन्न देशों की सीमाओं के पार भी होते हैं जिसके कारण वैश्विक पत्रकारिता संभव हो पाती है। विभिन्न साझेदारों के संसाधनों, अनुभवों और विशेषज्ञता का लाभ मिलता है। ऐसे सहयोग को सर्वोत्तम माना जाता है, जो सहज हों। जिसमें प्रत्येक भागीदार की बात सुनी जाती हो। इसमें सभी भागीदार अपना योगदान देते हैं। उनमें किसी मतभेद पर चर्चा के जरिए जांच को समृद्ध किया जाता है। सबके प्रयासों से अंतिम जांच काफी व्यापक होती है।