Photo: Nick Jaussi - nickjaussi.com

संसाधन

» गाइड

अध्याय 4: महिला पत्रकारों के लिए अनुदान, फैलोशिप और पुरस्कार

इस लेख को पढ़ें

अनुदान और फैलोशिप

महिला पत्रकारों को नेतृत्वकारी भूमिका में आगे बढ़ने के लिए दुनिया भर में उपलब्ध विशेष अनुदान, फैलोशिप और पुरस्कार के अवसरों का उपयोग करना चाहिए। यहां खासकर महिला पत्रकारों और गैर-बाइनरी पत्रकारों से जुड़े अवसरों की जानकारी दी गई है। इनमें महिलाओं से जुड़ी स्टोरीज संबंधी अनुदान और छात्रवृत्ति की भी सूची दी गई है।

महिला पत्रकारों को ऐसे अवसरों की भी जानकारी होनी चाहिए, जो सिर्फ महिलाओं के लिए नहीं, बल्कि सबके लिए हैं। सभी पत्रकारों के लिए उपलब्ध अनुदान और फ़ेलोशिप की सामान्य सूची के लिए जीआईजेएन रिसोर्स पेज देखें।

International Women’s Media Foundation – इसके पास दुनिया भर में महिलाओं और गैर-बाइनरी पत्रकारों के लिए कई अनुदान हैं। इनकी समय सीमा अलग-अलग महीनों में होती है। इनमें निम्नलिखित अवसर शामिल हैं-

  1. Women’s Health Reporting – यह अमेरिका में प्रजनन स्वास्थ्य, अधिकारों और न्याय पर महिला स्वास्थ्य रिपोर्टिंग के लिए दिया जाता है। यह ‘वुमेन्स इक्वलिटी सेंटर‘ के साथ साझेदारी में चलाया जाता है।
  2. Reporting Grants for Women’s Stories – यह कम रिपोर्ट किए गए विषयों के कवरेज हेतु दिया जाता है। यह ‘द सेक्युलर सोसाइटी‘ के साथ साझेदारी में चल रहा है।
  3. Kim Wall Memorial Fund – उपसंस्कृति पर रिपोर्टिंग के लिए यह वॉल परिवार के साथ साझेदारी में चलाया जाता है।
  4. Howard G. Buffett Fund for Women Journalists – आईडब्ल्यूएमएफ महिला पत्रकारों के लिए यह कार्यक्रम चलाता है। इसमें शैक्षिक अवसरों, खोजी रिपोर्टिंग और मीडिया विकास पहल जैसी परियोजनाओं में मदद की जाती है।

WanaData – यह अफ्रीकी महिला पत्रकारों, डेटा वैज्ञानिकों और तकनीकी विशेषज्ञों का नेटवर्क है। यह डेटा-संचालित कहानियां तैयार करने में सहयोग करता है। इस नेटवर्क और इसके साझेदारों ने हाल ही में युगांडा की महिला पत्रकारों के लिए एक डिजिटल पत्रकारिता प्रशिक्षण कार्यक्रम की पेशकश की है।

Wole Soyinka Center for Investigative Journalism द्वारा आयोजित लीडरशिप फैलोशिप– इस संगठन का मुख्यालय नाइजीरिया के लागोस में है। इसका उद्देश्य महिला पत्रकारों के नेटवर्क को संगठित करते हुए अपने प्रकाशनों में नेतृत्वकारी भूमिका निभाने हेतु कौशल निर्माण, समर्थन और उपकरणों के माध्यम से नाइजीरियाई महिला पत्रकारों को सशक्त बनाना है।

Women in News – इसके तहत अपने मीडिया संस्थान के प्रबंधन, नेतृत्व और संपादकीय कौशल को आगे बढ़ाने के लिए हर साल उप-सहारा अफ्रीका से 50 महिलाओं और मध्य पूर्व और उत्तरी अफ्रीका से 30 महिलाओं का चयन किया जाता है। इनमें मध्य से वरिष्ठ स्तर की महिला संपादक या वरिष्ठ महिला पत्रकार होती हैं। यह कार्यक्रम ऑनलाइन नेतृत्व और मीडिया प्रबंधन प्रशिक्षण, व्यक्तिगत कोचिंग सहायता, सहकर्मी सलाह और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय नेटवर्किंग प्रदान करता है।

Chicas Poderosas – इसका अर्थ है सशक्त महिलाएं। इसके लैटिन अमेरिका और स्पेन के 13 देशों में चैप्टर हैं। इसने अमेरिकी न्यूज़रूम में फैलोशिप की सुविधा प्रदान की है। संगठन की New Ventures Lab महिलाओं के नेतृत्व वाले स्वतंत्र मीडिया उद्यमों के लिए मार्गदर्शन और फंडिंग भी प्रदान करती है।

Foreign Policy Interrupted – इसमें विदेश नीति के क्षेत्र में महिलाओं को फैलोशिप कार्यक्रम प्रदान किया जाता है। यह कार्यक्रम एक ऑनलाइन शैक्षिक मॉड्यूल और संपादकीय कनेक्शन के माध्यम से मीडिया और ब्रांडिंग कौशल के निर्माण पर केंद्रित है। यह विश्व स्तर पर महिलाओं के लिए खुला है।

The Doria Feminist Fund (एमईएनए क्षेत्र) – यह एमईएनए क्षेत्र में नए और स्थापित दोनों नारीवादी समूहों को अपना काम जारी रखने और स्थापित करने के लिए अनुदान देता है।

Inma Elevate Fellowships – इसका उद्देश्य कम प्रतिनिधित्व वाले समूहों के पत्रकारों को आगे बढ़ाना है। समाचार व्यवसाय को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध ऐसे पेशेवर पत्रकारों के लिए यह फेलोशिप है, जो दुनिया की सर्वोत्तम प्रथाओं के अनुसार बढ़ने की आकांक्षा रखते हैं। सामान्यतः इसकी समय सीमा अक्टूबर में होती है।

Elizabeth Neuffer Fellowship – सात महीने की यह फैलोशिप महिलाओं और गैर-बाइनरी पत्रकारों के लिए है। इसके तहत मानवाधिकार और सामाजिक न्याय पर फोकस करने और रिपोर्टिंग कौशल आगे बढ़ाने के लिए शैक्षणिक और व्यावसायिक अवसर दिए जाते हैं। समय सीमा आमतौर पर अप्रैल में होती है।

The Women Leaders for the World (WLW) Fellowship – यह महिला पत्रकार संगठनों के तीव्र विकास हेतु आवश्यक व्यापक सहायता प्रदान करने के लिए डिज़ाइन की गई है।

महिला पत्रकारों के लिए पुरस्कार

पुरस्कार मिलने से आपको पहचान मिलती है। यह आपके काम को सुर्खियों में लाने का एक शानदार तरीका है। अंतरराष्ट्रीय प्रविष्टियों के लिए उपलब्ध वैश्विक और क्षेत्रीय पुरस्कारों की सामान्य निर्देशिका के लिए दर्जनों अवसरों के लिए जीआईजेएन रिसोर्स पेज देखें। यहां नीचे दिए गए अवसर महिला पत्रकारों पर केंद्रित हैं।

 पुरस्कारों के बारे में अधिक जानकारी के लिए जीआईजेएन का संसाधन केंद्र में उपलब्ध वैश्विक पुरस्कार और क्षेत्रीय पुरस्कार देखें।

वन वर्ल्ड मीडिया अवार्ड में Women’s Solutions Reporting Award शामिल है।

Courage in Journalism Awards – इसे इंटरनेशनल वुमेन्स मीडिया फाउंडेशन द्वारा प्रायोजित कया जाता है। यह उन महिला पत्रकारों को सम्मानित करता है, जो सच्चाई को उजागर करने के लिए खतरे का सामना करती हैं और खतरे या दबाव के तहत रिपोर्टिंग के लिए मानक बढ़ाती हैं। यह पुरस्कार दुनिया भर की महिला पत्रकारों के लिए खुले हैं और नामांकन पर विचार कया जाता है।

Editorial Leadership Award – यह पुरस्कार उप-सहारा अफ्रीका में एक संपादक और मध्य पूर्व और उत्तरी अफ्रीका में एक संपादक को प्रदान किया जाता है। यह उन महिला पत्रकारों के लिए है, जिनके नेतृत्व में उस मीडिया संगठन ने समाज में योगदान किया है।

Premio Inge Feltrinelli – यह मानवाधिकार विषयों से जुड़ी युवा महिला पत्रकारों के लिए एक इतालवी पुरस्कार है। सर्वश्रेष्ठ पुस्तकों, खोजी रिपोर्टों और पॉडकास्ट को पुरस्कार मिलते हैं।

अनुवादः डॉ. विष्णु राजगढ़िया

क्रिएटिव कॉमन्स लाइसेंस के तहत हमारे लेखों को निःशुल्क, ऑनलाइन या प्रिंट माध्यम में पुनः प्रकाशित किया जा सकता है।

आलेख पुनर्प्रकाशित करें


Material from GIJN’s website is generally available for republication under a Creative Commons Attribution-NonCommercial 4.0 International license. Images usually are published under a different license, so we advise you to use alternatives or contact us regarding permission. Here are our full terms for republication. You must credit the author, link to the original story, and name GIJN as the first publisher. For any queries or to send us a courtesy republication note, write to hello@gijn.org.

अगला पढ़ें

GIJC27 website image

15वीं ग्लोबल इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म कॉन्फ्रेंस की तारीखों की घोषणा के साथ वेबसाइट आरंभ

पिछले आयोजनों की तरह, जीआईजेसी27 में भी ग्लोबल शाइनिंग लाइट अवॉर्ड के विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। हर दो साल में दिया जाने वाला यह पुरस्कार खतरे, दबाव या कठिन परिस्थितियों में की गई उत्कृष्ट खोजी पत्रकारिता को मान्यता देता है।

जीआईजेसी27 में एक व्यापक फ़ेलोशिप कार्यक्रम भी होगा, जिसके ज़रिए ग्लोबल साउथ और अन्य क्षेत्रों के पत्रकार सम्मेलन में भाग ले सकेंगे। फ़ेलोशिप के लिए आर्थिक सहयोग से दुनिया भर में दीर्घकालीन असर पैदा करने में मदद मिल सकती है।

VG, TikTok-bøddelen

विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के अनुरूप खोजी खबरें कैसे लिखें

खोजी पत्रकारों के लिए यह एक बड़ी समस्या है। महीनों तक चली जटिल जांच को नए फॉर्मेट में कैसे बदलें? किसी गहन जांच को ऐसे स्वरूप में कैसे बनाएं, जो तेजी से स्क्रॉल करने वाले पाठक के लिए बना हो? ऐसा करते हुए रिपोर्टिंग की विश्वसनीयता को कैसे कायम रखें?

विषम क्षेत्रों में स्वतंत्र पत्रकारों के मानसिक स्वास्थ्य का संकट

संघर्ष इलाकों में काम करने वाले स्वतंत्र पत्रकारों पर शारीरिक खतरों के बारे में काफी जानकारी मौजूद है। लेकिन उन पर मानसिक असर के बारे में बहुत कम बात की गई है। ऐसी रिपोर्टिंग करने वाले ज़्यादातर स्वतंत्र पत्रकारों को बड़े मीडिया संस्थानों का समर्थन नहीं मिलता है। उन्हें अक्सर काउंसलिंग, बीमा या संपादकीय सहयोग के अभाव के कारण बुरे अनुभवों से गुज़रना पड़ता है। यह उनके मानसिक आघात (ट्रॉमा) का कारण बन सकता है।

Search government contract spreadsheet text

वेबसाइट में बदलाव पर नजर रखने और स्प्रेडशीट से टेक्स्ट खोजने के लिए उपकरण

एआई-संचालित यह टूल पत्रकारों का समय बचाता है। यह एक ऑनलाइन पहरेदार की तरह काम करता है। यह टारगेट साइट्स पर नज़र रखता है। वेबसाइट में किसी बदलाव या अपडेट्स के बारे में अलर्ट भेजता है, जिनके बारे में शायद आपको पता भी न चल पाता।