आलेख

एशियाई पत्रकार अपनी खबरों की बेहतर मार्केटिंग कैसे करें? GIJN के दो वेबिनार

इस लेख को पढ़ें

एक पत्रकार को किसी महत्वपूर्ण खबर पर काम करते हुए कई हफ़्ते लग जाते हैं। इसके बावजूद अगर ज़्यादा लोगों तक उसकी खबर न पहुंचे, तो पत्रकार का निराश होना स्वाभाविक है। लेकिन गंभीरता से तैयार गई किसी शानदार खबर को स्मार्ट तरीके से व्यापक लोगों तक पहुंचाया जाए, तो इसका अधिकतम प्रभाव पड़ता है। इसीलिए सभी मीडिया संस्थानों  को यह सीखना बेहद जरूरी है कि वह कैसे अधिकतम लोगों पहुँचे । वह एक व्यापक पाठकवर्ग का निर्माण कैसे करे और उन्हें अपने साथ कैसे जोड़े।

वेबिनार में व्यापक स्तर पर पाठकों/दर्शकों को आकर्षित करने और उन्हें जोड़ने के लिए रणनीति संबंधी सुझावों पर चर्चा होगी। इस वेबिनार में इन विषयों के कई महत्वपूर्ण विशेषज्ञ शामिल होंगे। इसमें मीडिया निवेश और विकास के क्षेत्र में दो दशकों का अनुभव रखने वाले एक रणनीतिकार शामिल होंगे। सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक दर्शकों को जोड़ने के एक विशेषज्ञ भी इसमें शामिल होंगे। साथ ही, खोजी खबरों के महत्वपूर्ण संस्थान चला रहे दो डिजिटल विशेषज्ञ भी इस वेबिनार का हिस्सा होंगे।

इस वेबिनार में व्यापक दर्शकों को जोड़ने संबंधी बुनियादी रणनीतियों और व्यवहारिक तरीकों पर चर्चा की जाएगी। चर्चा का विशेष केंद्र रहेंगे पाठक बढ़ाने के विभिन्न उपकरण जैसे – मल्टीमीडिया रणनीति और प्राथमिकता निर्धारण, मैट्रिक्स विश्लेषण, वेबसाइट टूल्स और टिप्स, सोशल मीडिया के प्रमुख बिंदु, प्रकाशन संबंधी सहयोग और साझेदारी।

यह वेबिनार 29 अप्रैल, गुरुवार को होगा। इसके अलावा, आप दूसरे दिन ओपन फोरम यानि खुले सत्र में भाग लेने के लिए भी आमंत्रित हैं। इसमें आप अपने संगठन की रणनीतियों, योजनाओं और समस्याओं के बारे में सवाल पूछ सकते हैं। यह 30 अप्रैल शुक्रवार को दोपहर 1.30 बजे (भारतीय समय) पर शुरू होगा। इसमें आप वक्ताओं के साथ आपके सामने आने वाली चुनौतियों पर भी चर्चा कर सकते हैं। इस निशुल्क ओपन फोरम के लिए आपको अलग से पंजीकरण करना होगा। आप यहां पंजीकरण कर सकते हैं

वेबिनार के विशेषज्ञों का परिचय:

  • वाहू ध्यत्मिका टेंपो मीडिया समूह के प्रमुख प्रकाशन ‘टेंपो पत्रिका‘ के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने टेंपो के डिजिटल न्यूज रूम में रूपांतर में मदद की। वह CekFakta.com की फंडिंग टीमों में शामिल थे, जो इंडोनेशिया का पहला फैक्ट-चेकिंग सहयोग मंच है। देश के एकमात्र व्हिसल-ब्लोअर प्लेटफॉर्म IndonesiaLeaks.id से भी उनका जुड़ाव रहा है।
  • गेम्मा बी. मेंडोजा  रैपलर की डिजिटल रणनीति प्रमुख हैं । वह डिजिटल मीडिया में बड़े डेटा अनुसंधान, तथ्य-जाँच, गलत सूचनाओं पर नियंत्रण और सामुदायिक कार्यशालाओं संबंधी विभिन्न कार्यों का नेतृत्व करती हैं। 2011 में उन्होंने अपना फेसबुक पेज Move.PH लॉन्च किया था। इसके जरिए उन्होंने पत्रकारिता और डेटा को नागरिक पहलकदमी से जोड़ने में सफलता पाई।
  • कोरेल लाहिरी मीडिया डवलपमेंट इन्वेस्टमेंट फंड, दक्षिण एशिया की कार्यक्रम निदेशक हैं। उन्होंने विभिन्न प्रमुख भारतीय मीडिया संगठनों में निवेश, रणनीति और संचालन संबंधी वरिष्ठ भूमिकाओं में काम किया। उन्होंने ब्लूमबर्ग टीवी इंडिया और सीएनबीसी-टीवी18 में प्रमुख संपादकीय भूमिका भी निभाई है। साथ ही, उन्होंने कई डिजिटल कंपनियों को रणनीति, उत्पाद विकास और राजस्व जुटाने संबंधी परामर्श भी दिया है।
  • रोसालीन वारेन जीआईजेएन की डिजिटल आउटरीच निदेशक और सोशल मीडिया विशेषज्ञ हैं। वह पहले बजफीड न्यूज में वरिष्ठ समाचार रिपोर्टर थीं। उन्होंने गार्जियन, सीएनएन और बीबीसी में भी योगदान दिया है। उन्होंने मध्य अमेरिका, यूरोप और अफ्रीका में पांच साल तक रिपोर्टिंग की। 2017 में फोर्ब्स ने उन्हें यूरोपीय मीडिया में ’30 अंडर 30’ में नामित किया।

रॉस सेटलस इस वेबिनार के मॉडरेटर हैं। वह हांगकांग विश्वविद्यालय के पत्रकारिता और मीडिया अध्ययन केंद्र में एडजंक्ट प्रोफेसर हैं। उनका विषय डिजिटल मीडिया और उद्यमिता पर केंद्रित हैं। उनके पास एक सलाहकार और मीडिया विपणन कार्यकारी दोनों रूप में कार्य का अनुभव है। उन्होंने विज्ञापन और सामग्री पैकेज की मार्केटिंग और उत्पाद विपणन टीमों के साथ काम किया है।

जीआइजेएन के भावी कार्यक्रमों की जानकारी के लिए हमारा ट्विटर हैंडल @gijn, @gijnHin और न्यूजलेटर देखें।

 वेबिनार के लिए यहाँ साइन अप करें !

दिनांक:  29 अप्रैल 2021, गुरुवार
समय:
13.30 (दिल्ली)
14.00 (ढाका)
15.00 (बैंकॉक, जकार्ता, हनोई)
16.00 (हांगकांग, कुआलालमपुर, मनीला, बाली)
17.00 (टोक्यो)
18.00 (सिडनी)

ओपन फोरम के लिए यहां साइन अप करें!

दिनांक:  30 अप्रैल 2021, शुक्रवार
समय:

13.30 (दिल्ली)
14.00 (ढाका)
15.00 (बैंकॉक, जकार्ता, हनोई)
16.00 (हांगकांग, कुआलालमपुर, मनीला, बाली)
17.00 (टोक्यो)
18.00 (सिडनी)

क्रिएटिव कॉमन्स लाइसेंस के तहत हमारे लेखों को निःशुल्क, ऑनलाइन या प्रिंट माध्यम में पुनः प्रकाशित किया जा सकता है।

आलेख पुनर्प्रकाशित करें


Material from GIJN’s website is generally available for republication under a Creative Commons Attribution-NonCommercial 4.0 International license. Images usually are published under a different license, so we advise you to use alternatives or contact us regarding permission. Here are our full terms for republication. You must credit the author, link to the original story, and name GIJN as the first publisher. For any queries or to send us a courtesy republication note, write to hello@gijn.org.

अगला पढ़ें

विषम क्षेत्रों में स्वतंत्र पत्रकारों के मानसिक स्वास्थ्य का संकट

संघर्ष इलाकों में काम करने वाले स्वतंत्र पत्रकारों पर शारीरिक खतरों के बारे में काफी जानकारी मौजूद है। लेकिन उन पर मानसिक असर के बारे में बहुत कम बात की गई है। ऐसी रिपोर्टिंग करने वाले ज़्यादातर स्वतंत्र पत्रकारों को बड़े मीडिया संस्थानों का समर्थन नहीं मिलता है। उन्हें अक्सर काउंसलिंग, बीमा या संपादकीय सहयोग के अभाव के कारण बुरे अनुभवों से गुज़रना पड़ता है। यह उनके मानसिक आघात (ट्रॉमा) का कारण बन सकता है।

Search government contract spreadsheet text

वेबसाइट में बदलाव पर नजर रखने और स्प्रेडशीट से टेक्स्ट खोजने के लिए उपकरण

एआई-संचालित यह टूल पत्रकारों का समय बचाता है। यह एक ऑनलाइन पहरेदार की तरह काम करता है। यह टारगेट साइट्स पर नज़र रखता है। वेबसाइट में किसी बदलाव या अपडेट्स के बारे में अलर्ट भेजता है, जिनके बारे में शायद आपको पता भी न चल पाता।

500,Euros,And,100,Dollars,Bills,Laid,Out,On,A

मनी लॉन्ड्रिंग के बढ़ते खतरे पर रिपोर्टिंग कैसे करें?

मनी लॉन्ड्रिंग का संबंध छपे हुए नोटों की अधिक मांग से भी है। अपने अध्याय ‘द बक स्टार्ट्स हियर’ में ओलिवर बुलॉफ ने टेक्सास का उल्लेख किया। इसके फोर्ट वर्थ क्षेत्र में वेस्टर्न करेंसी फैसिलिटी फेडरल रिजर्व के लिए अधिकांश नए डॉलर छापती है। रोजमर्रा के लेन-देन में नकदी के घटते उपयोग के बावजूद भारी मांग को पूरा करती है।

ICE and Border Patrol agents on Nicollet Avenue on January 24, 2026. This follows the shooting death of Minneapolis resident Alex Pretti. Pretti is the second person killed and third person shot by federal agents in Minneapolis this month.

जियोलोकेशन, अवैध वित्त और अपराधियों की ट्रैकिंग के लिए नए उपकरण

खोजी पत्रकार और सीमित संसाधनों वाले मीडिया संगठन नैतिक और बजट दोनों कारणों से मुफ़्त या ओपनसोर्स टूल को प्राथमिकता देते हैं। कई प्रमुख खोजी समूहों के टूल डैशबोर्ड में उपलब्ध हैं। जैसे, बीबीसी अफ्रीका आई फोरेंसिक्स डैशबोर्ड, क्रेग सिल्वरमैन की सत्यापन पुस्तिका, ओसीसीआरपी की देश-वार वित्तीय रजिस्टरों की सूची , और इसका एलेफ़ प्रो, जिसमें लीक, प्रतिबंध और कॉर्पोरेट रजिस्टरों के चार अरब रिकॉर्ड हैं।