आलेख

जीआईजेएन वेबिनार: स्वास्थ्य और जवाबदेही: कोविड संबंधी खरीदी पर इनवेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग कैसे करें

इस लेख को पढ़ें

पूरी दुनिया की तरह दक्षिण एशिया ने भी कोविड-19 के गंभीर दुष्परिणाम देखे हैं। 2019 के आखिरी महीनों से आरंभ हुई इस महामारी ने करोड़ों लोगों को बीमार किया है। लाखों लोगों ने अपनी जान गंवाई है।

महामारी के पिछले दो वर्षों में सरकारों के स्वास्थ्य संबंधी खर्चों में बेतहाशा वृद्धि हुई है। सरकारों ने अपने स्वास्थ्य बजट का बहुत बड़ा हिस्सा वैक्सीन खरीदने में लगाया। इसके पहले सैनिटेशन मशीनरी, अस्थाई आइसोलेशन सेंटर, नए ऑक्सीजन प्लांट और इमरजेंसी सेवाओं पर भी बेतहाशा खर्च किया गया है। महामारी से निपटने के लिए काफी बड़ी राशि के कॉन्ट्रैक्ट या टेंडर रातों-रात आवंटित किए गए।

सरकारी धन के व्यय में पारदर्शिता और जवाबदेही होना मूलभूत आवश्यकता है। महामारी के उत्तरार्द्ध में भी सरकारों के स्वास्थ्य बजट में काफी इज़ाफ़ा हुआ है। लिहाजा, पूरी दुनिया के ‘वॉचडॉग’ खासकर खोजी पत्रकारों की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। उनसे अपेक्षा है कि इस क्षेत्र में यदि कोई अनियमितता अथवा भ्रष्टाचार हो तो उसकी जांच करके समाज के सामने लाएं।

इस जीआईजेएन वेबिनार के माध्यम से दुनिया के तीन वरिष्ठ पत्रकार अपने अनुभव साझा करेंगे। बताएंगे कि इस महत्वपूर्ण क्षेत्र में इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग किस तरह की जाए। स्वास्थ्य क्षेत्र में अनियमितताओं के भंडाफोड़ के तरीके भी बताएंगे। चूंकि सरकारें स्वास्थ्य मामलों में समुचित पारदर्शी प्रक्रिया नहीं अपनाती हैं, इसलिए इस पर रिपोर्टिंग काफी चुनौतीपूर्ण है।

क्रिसी जाइल्स: यूनाइटेड किंगडम की ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज़्म में ग्लोबल हेल्थ एडिटर हैं। इसके पहले वे विश्व के सबसे बड़े स्वास्थ्य फाउंडेशन Wellcome में Mosaic प्रकाशन की संपादक थीं। विश्वविद्यालय स्तर पर उन्होंने बायोकेमिस्ट्री का अध्ययन किया है। वह इंपीरियल कॉलेज लंदन से विज्ञान संचार में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त कर चुकी हैं।

 

सुप्रिया शर्मा: भारत के प्रमुख डिजिटल समाचार प्लेटफार्म scroll.in की कार्यकारी संपादक और इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टर हैं। उन्होंने अपनी खोजी खबरों के माध्यम से पत्रकारिता जगत में ख्याति अर्जित की है। वह एनडीटीवी और टाइम्स ऑफ इंडिया में काम कर चुकी हैं। भारत के प्रतिष्ठित “रामनाथ गोयनका अवार्ड” और “चमेली देवी जैन पत्रकारिता पुरुस्कार” उन्हें मिल चुके हैं। ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के रायटर्स इंस्टीट्यूट फॉर स्टडी ऑफ जर्नलिज्म की अध्येता रही हैं।

रजनीश भंडारी: नेपाल इन्वेस्टिगेटिव मल्टीमीडिया जर्नलिज्म नेटवर्क के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। वे काठमांडू के जाने-माने खोजी रिपोर्टर, फिल्मकार और पत्रकारिता शिक्षक हैं। समय-समय पर उनके मल्टीमीडिया संबंधित कार्य न्यूयॉर्क टाइम्स, नेशनल ज्योग्राफिक, अल जजीरा, बीबीसी इत्यादि में आते रहे हैं। वे यूरोपियन जर्नलिज़्म सेंटर समर्थित वेबसाइट और जर्नलिस्ट फॉर ट्रांसपेरेंसी में मल्टीमीडिया एडिटर रहे हैं।

                                वेबिनार के सूत्रधार दीपक तिवारी, जीआईजेएन (हिंदी) के संपादक है।

 

वेबिनार से जुड़ने का लिंक ……

दिनांक: 24 मार्च 2022, गुरुवार

समय:

17:30 PM (इस्लामाबाद )
18:00 PM (दिल्ली)
18:15 PM (काठमांडू )
18:30 PM (ढाका)

हमारे भावी कार्यक्रमों और खोजी पत्रकारिता संबंधी लेख इस ट्विटर फ़ीड पर देखें @gijnHin

क्रिएटिव कॉमन्स लाइसेंस के तहत हमारे लेखों को निःशुल्क, ऑनलाइन या प्रिंट माध्यम में पुनः प्रकाशित किया जा सकता है।

आलेख पुनर्प्रकाशित करें


Material from GIJN’s website is generally available for republication under a Creative Commons Attribution-NonCommercial 4.0 International license. Images usually are published under a different license, so we advise you to use alternatives or contact us regarding permission. Here are our full terms for republication. You must credit the author, link to the original story, and name GIJN as the first publisher. For any queries or to send us a courtesy republication note, write to hello@gijn.org.

अगला पढ़ें

Ukrainian refugees at Lviv railway station in 2022, waiting for a train to leave Ukraine. Image: Shutterstock

प्रवासन और विस्थापितों पर रिपोर्टिंग कैसे करें

किसी आपात स्थिति में सुरक्षित आवागमन के अभाव और हताशा में भी लोग पलायन करते हैं। रेगिस्तानों को पार करने वाले सीलबंद मालवाहक ट्रकों से लेकर यूरोप की सीमाओं के पास गोपनीय अस्थायी हिरासत केंद्रों जैसे मुद्दे अहम हैं। विभिन्न देशों के बीच प्रवासियों का आवागमन आज पत्रकारों के लिए महत्वपूर्ण विषय बन चुका है।

GIJN Academy collage

जीआईजेएन ने खोजी पत्रकारिता की अकादमी आरंभ की

इसके अंतर्गत प्रशिक्षण लेने वालो के लिए खोजी पत्रकारिता का परिचय, ऑनलाइन ठगी, सैटेलाइट इमेजरी, सहयोगात्मक रिपोर्टिंग, खाद्य असुरक्षा, तकनीक और एआई, पर्यावरण अपराध, लीक और डेटा पत्रकारिता आदि विषयों से परिचित कराया जाएगा।

GIJC25 - Investigating War Crimes Using Satellite Imagery panel

युद्ध अपराधों की जांच के लिए सैटेलाइट चित्रों का उपयोग

सैटेलाइट के जरिए लाइट स्पेक्ट्रम के अलग-अलग हिस्सों से डेटा इकट्ठा किए जाते हैं। इनसे पत्रकार उन बदलावों का पता लगा पाते हैं जो नंगी आंखों से दिखाई नहीं देते। रडार सैटेलाइट के जरिए बादलों के पार भी देखा जा सकता है। इसका इस्तेमाल 2021 के अंत में यूक्रेन की सीमा के पास रूसी सैन्य शिविरों का पता लगाने के लिए किया गया। भले ही अलग-अलग वाहन दिखाई नहीं दे रहे थे, लेकिन रडार सैटेलाइट डेटा के पैटर्न से सैन्य कार्रवाई की तैयारी संबंधी बदलाव देखने को मिले। हम इन सैन्य शिविरों को अपनी आंखों से नहीं देख सकते थे। लेकिन अगर ऐसे पैटर्न अचानक दिखाई देते हैं, जो पहले नहीं थे, तो आप अनुमान लगा सकते हैं कि ये मिलिट्री वाहन हैं।