Illustration: Chafiq Faiz

संसाधन

विषय

पत्रकारों के लिए आवश्यक डिजिटल उपकरणः जीआईजेएन गाइड

इस लेख को पढ़ें

चित्रः सेंटावियो, Freepik.com के माध्यम से

दुनिया भर में न्यूज़रूम, पत्रकारिता से जुड़ी असंख्य चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। इनमें सरकारी दमन, डिजिटल निगरानी, अनचाहे स्रोतों व गलत सूचनाओं की बाढ़ जैसी चुनौतियों के अलावा समाचार संस्थान अंदरूनी बाधाओं का भी सामना कर रहे हैं। संपादकीय कार्यों के प्रबंधन से लेकर पाठकों की ऑनलाइन रुचि को समझना व महत्वपूर्ण डेटा की सुरक्षा जैसी अन्य चुनौतियों से भी न्यूज़रूम के सामने हैं। ऐसे में समाचार संस्थाओं को संचालित करना निरंतर मुश्किल होता जा रहा है।

इन सभी चुनौतियों को देखते हुए जीआईजेएन ने नई बिजनेस टूल गाइड प्रकाशित की है, जो समाचार संस्थानों को उनकी प्रबंधकीय आवश्यकताओं को हल करने में मदद करने पर केंद्रित है। इस गाइड को Google News Initiative के सहयोग से तैयार किया गया था। इसे ताल्या कूपर ने शोध के बाद लिखा तथा निकोलिया अपोस्टोलू और रीड रिचर्डसन ने संपादित किया है। सेंटावियो ने Freepik.com के माध्यम से चित्रण किया है व चफीक फैज ने इसे डिजाइन किया है। इसमें बहुत से उपयोगी सॉफ्टवेयर और एप्लिकेशन शामिल हैं जो छोटे समाचार संस्थानों के लिए मुफ़्त हैं। इस गाइड में प्रबंधन, संचार, संपर्क, फाइल शेयरिंग, अकाउंटिंग, एसईओ, ऑडियंस एंगेजमेंट, ऑडियोविजुअल, कंटेंट मैनेजमेंट, सब्सक्राइबर मैनेजमेंट, डिजाइन और डेटा विज़ुअलाइज़ेशन, सोशल मीडिया और ईमेल मार्केटिंग, वेबसाइट सिक्योरिटी और पासवर्ड मैनेजमेंट से संबंधित जानकारियाँ शामिल हैं।

प्रस्तावना के रूप में, हमने पूरी गाइड से उन उपकरण की एक सूची तैयार की है जो न्यूज़रूम को उनकी डेटा सुरक्षा और एन्क्रिप्शन (कूटलेखन) आवश्यकताओं में सहायता करते हैं।

आज के संदर्भ में यह विषय ज़्यादा महत्वपूर्ण है, क्योंकि निजी कंपनियां और दमनकारी शासन दोनों ही पहले से कहीं अधिक प्रेस की स्वतंत्र अभिव्यक्ति को सीमित करने की कोशिश कर रहे हैं। पत्रकार जो कुछ भी करते हैं: ईमेल और टेक्स्ट संदेश भेजने से लेकर उनके पासवर्ड टाइप करने तक पर दमनकारी ताकतें नजर रखे हैं। ऐसे में यह प्रक्रिया कई लोगों को जटिल, विस्तृत और समय अधिक लेने वाली लग सकती है, लेकिन स्रोतों के साथ-साथ पत्रकारों की सुरक्षा के लिए सही एप्लिकेशन और सॉफ़्टवेयर चुनना महत्वपूर्ण है।

ईमेल एन्क्रिप्शन (कूटलेखन)

ProtonMail के जरिए पत्रकार ईमेल से भेजी जाने वाली सामग्री को सुरक्षित रख सकते हैं। यह ProtonMail के सर्वर पर संग्रहित होने पर ईमेल को एन्क्रिप्ट (एक तरह के कोड में परिवर्तित) करता है। प्रोटॉन मेल किसी भी सामग्री को खोलने से पहले पीजीपी एन्क्रिप्शन (कोड) Open PGP का उपयोग करता है। इसके माध्यम से भेजे गए ईमेल तभी खुल सकते हैं जब दो प्रोटॉनमेल खातों के बीच भेजे गए हों। हालांकि, यदि आप इस नेटवर्क के बाहर से से संदेश भेज रहे हैं, तो आप संदेश को पासवर्ड से सुरक्षित कर सकते हैं और अन्य एन्क्रिप्टेड चैनलों के माध्यम से पासवर्ड भेज सकते हैं। ऐसे में भेजा गया ईमेल तभी सामने वाला खोल सकता है, जब उसके पास आपका भेजा पासवर्ड होगा।

शुल्क: व्यक्तिगत अकाउंट के लिए 500MB तक स्टोरेज मुफ्त है।

भाषा: यह 26 भाषाओं में उपलब्ध हैं।

संदेश और संचार

Element एक ओपन सोर्स, एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग और नेटवर्क प्रदान करने वाला मंच है। यह मैट्रिक्स के माध्यम से जुड़ा हुआ है, जिससे सुरक्षित और स्वतंत्र संचार करना आसान है।

शुल्क: व्यक्तिगत खातों के लिए निशुल्क। व्यावसायिक खातों को प्रति माह 2 डॉलर खर्च करने होंगे, इस शुल्क में एक साथ अधिकतम पांच उपयोगकर्ताओं हो सकते हैं।

भाषाएं: वर्तमान में 25 भाषाओं में अनुवाद है।

Jitsi एक स्वतंत्र और ओपन स्रोत है। यह एक तरह की एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड वीडियो चैटिंग सेवा है। इसे वेबसाइट और एप की मदद से बिना अकाउंट खोले अधिकतम 50 लोगों के बीच वीडियो बातचीत करने के लिए उपयोग में लिया जा सकता है। यह यूजर को अग्रिम शेड्यूलिंग, स्क्रीन शेयरिंग, ईथरपैड उपकरण का उपयोग करके जानकारियों को साझा करने की अनुमति देता है और Google और Office 365 के साथ भी जोड़ता है।

शुल्क:  कुछ नहीं।

भाषा: यह 35 भाषाओं में उपलब्ध हैं।

Signal मोबाइल और डेस्कटॉप उपकरणों के लिए एक ओपन सोर्स एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग सेवा है। सिग्नल पर एन्क्रिप्टेड कॉल, कुछ समय बाद समाप्त होने वाले संदेश, फाइलें आसानी से भेजी जा सकती हैं।

शुल्क: यह मुफ़्त है।

भाषा: संदेश सेवा सभी भाषाओं में उपलब्ध है।

क्लाउड स्टोरेज और फाइल शेयरिंग

OnionShare भी एक ओपन स्रोत उपकरण है जो आपको सुरक्षित रूप से फ़ाइलें साझा करने, वेबसाइटों को होस्ट करने और Tor नेटवर्क का उपयोग करके दोस्तों के साथ चैट करने की सुविधा देता है। यह प्रेषक के कंप्यूटर से प्राप्तकर्ता तक डेटा को सीधे और सुरक्षित रूप से पहुंचता है।

शुल्क: मुफ़्त।

Sync अपलोड होने पर फाइलों को एन्क्रिप्ट करता है; कंपनी किसी फ़ाइल की सामग्री को नहीं देख सकती है। सिंक आपकी फ़ाइलों को लगभग कहीं से भी स्टोर करना, साझा करना और एक्सेस करना आसान बनाता है। आप वेब इंटरफ़ेस से फ़ाइलों का उपयोग कर सकते हैं व देख सकते हैं, और आप फ़ाइलों को अपने कंप्यूटर पर एक फ़ोल्डर में ले जा सकते हैं जो स्वचालित रूप से बैकअप सर्वर से सिंक हो जाएगा।

शुल्क: 5GB मुफ्त में; 1TB स्टोरेज के साथ बिजनेस प्लान 5 डॉलर प्रति उपयोगकर्ता प्रति माह।

भाषा: केवल अंग्रेज़ी; डेटा संग्रहण कनाडा में स्थित है, लेकिन दुनिया भर में उपलब्ध है।

पासवर्ड मैनेजर

1Password दुनिया का सबसे पसंदीदा पासवर्ड मैनेजर है।  यह मजबूत पासवर्ड को संरक्षित करने और उपयोग करने का सबसे आसान तरीका है। साइट पर लॉग-इन करें और एक क्लिक से सुरक्षित रूप से फॉर्म भरें। 1Password अपने एन्क्रिप्शन से जुड़ी पारदर्शिता के लिए उच्च रेटिंग प्राप्त कर चुका है और यह नियिनत रूप से तृतीय-पक्ष से जुड़ी समीक्षाओं को स्वेच्छा से प्रस्तुत करता है। इसकी 1Password For Journalism नाम की सेवा विशेष रूप से पत्रकारों के लिए उपलब्ध है। यह पत्रकारों को बिना किसी खर्च के ऐप उपलब्ध कराती है।

शुल्क: वर्तमान में पत्रकारों के लिए निःशुल्क।

भाषा: अंग्रेजी, स्पेनिश, जर्मन, फ्रेंच, इतालवी, जापानी, कोरियाई, पुर्तगाली, रूसी और चीनी।

Dashlane की तुलना 1password.com से की जा सकती है। अपने डेटा पर नियंत्रण रखने के लिए यह सर्वोत्तम है। इसके ट्रेवल मोड सुविधा को छोड़कर, बाकी सभी सुविधाओं को यूजर आसान और अधिक सहज पाते हैं।

शुल्क: बिना डिवाइस शेयरिंग के 50 पासवर्ड तक का मुफ्त प्लान; व्यक्तिगत एकाउंट के लिए 3.99 डॉलर प्रति माह और व्यवसायों के लिए 5 डॉलर प्रति उपयोगकर्ता प्रति माह से शुरू होती हैं।

भाषा: अंग्रेजी, फ्रेंच, स्पेनिश, पुर्तगाली, जर्मन, इतालवी, डच, स्वीडिश, चीनी, जापानी और कोरियाई।

KeePassXC भी एक फ्री और ओपन सोर्स पासवर्ड मैनेजर है। KeePassXC को सिंगल यूजर द्वारा कंप्यूटर पर स्थानीय रूप से संग्रहीत किया जाता है। इस उपकरण की सरल और ऑफ़लाइन प्रकृति के कारण यह सुगम नहीं है लेकिन  इंटरनेट पर डेटा स्थानांतरित करने से जुड़े जोखिम को कम करती है।

शुल्क: कुछ नहीं।

भाषा: दर्जनों।

वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क

वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क या VPN सेवाओं का एक प्रमुख नियम: ऐसे वीपीएन का उपयोग न करें जो फ़्री में उपलब्ध हों। फ्री सेवाओं से हमेशा सावधान रहें। शोधकर्ताओं ने पाया है कि 100% मुफ्त वीपीएन सेवाएं देने का प्रलोभन देकर कुछ कंपनियाँ गुप्त रूप से लॉगिंग करके और मैलवेयर के जरिए क्षति पहुंचाने का काम करती हैं। इसके अलावा विशेषज्ञ, अमेरिकी पैट्रियट एक्ट की सख्ती के कारण अमेरिका-आधारित वीपीएन सेवाओं से बचने की सलाह देते हैं।  CNet, SafetyDetectives और Wirecutter जैसी साइटें वीपीएन के लिए सबसे उपयोगी हैं।

इस लेख में बताई गई लागत 24 जून, 2021 तक के हिसाब से यूएस डॉलर में हैं। सूचीबद्ध भाषा वह भाषा है जिसमें उपकरण स्वयं उपलब्ध है। लेख में हमने इन उपकरणों की भौगोलिक उपलब्धता की सीमाओं के बारे में उतनी ही जानकरी दी है जितनी हमें प्राप्त हो सकी। 

यह भी पढ़ें :

GIJN Business Tools Guide for Newsrooms

The GIJN Digital Security Guide

Digital Self-Defense for Journalists: An Introduction


ताल्या कूपर न्यूयॉर्क में अभिलेखपाल और शोधकर्ता हैं। उन्होंने The Intercept में एडवर्ड स्नोडेन की आर्काइविस्ट के बतौर काम किया। उन्होंने StoryCorps में भी आर्काइव मैनेजर के रूप में काम किया। वह एलिसन मैकरीना के साथ पुस्तक Anonymity की सह-लेखिका हैं। यह पुस्तक लाइब्रेरियनों के लिए निगरानी विरोधी और गोपनीयता प्रौद्योगिकी के लिए एक गाइड है।

क्रिएटिव कॉमन्स लाइसेंस के तहत हमारे लेखों को निःशुल्क, ऑनलाइन या प्रिंट माध्यम में पुनः प्रकाशित किया जा सकता है।

आलेख पुनर्प्रकाशित करें


Material from GIJN’s website is generally available for republication under a Creative Commons Attribution-NonCommercial 4.0 International license. Images usually are published under a different license, so we advise you to use alternatives or contact us regarding permission. Here are our full terms for republication. You must credit the author, link to the original story, and name GIJN as the first publisher. For any queries or to send us a courtesy republication note, write to hello@gijn.org.

अगला पढ़ें

Search government contract spreadsheet text

वेबसाइट में बदलाव पर नजर रखने और स्प्रेडशीट से टेक्स्ट खोजने के लिए उपकरण

एआई-संचालित यह टूल पत्रकारों का समय बचाता है। यह एक ऑनलाइन पहरेदार की तरह काम करता है। यह टारगेट साइट्स पर नज़र रखता है। वेबसाइट में किसी बदलाव या अपडेट्स के बारे में अलर्ट भेजता है, जिनके बारे में शायद आपको पता भी न चल पाता।

500,Euros,And,100,Dollars,Bills,Laid,Out,On,A

मनी लॉन्ड्रिंग के बढ़ते खतरे पर रिपोर्टिंग कैसे करें?

मनी लॉन्ड्रिंग का संबंध छपे हुए नोटों की अधिक मांग से भी है। अपने अध्याय ‘द बक स्टार्ट्स हियर’ में ओलिवर बुलॉफ ने टेक्सास का उल्लेख किया। इसके फोर्ट वर्थ क्षेत्र में वेस्टर्न करेंसी फैसिलिटी फेडरल रिजर्व के लिए अधिकांश नए डॉलर छापती है। रोजमर्रा के लेन-देन में नकदी के घटते उपयोग के बावजूद भारी मांग को पूरा करती है।

ICE and Border Patrol agents on Nicollet Avenue on January 24, 2026. This follows the shooting death of Minneapolis resident Alex Pretti. Pretti is the second person killed and third person shot by federal agents in Minneapolis this month.

जियोलोकेशन, अवैध वित्त और अपराधियों की ट्रैकिंग के लिए नए उपकरण

खोजी पत्रकार और सीमित संसाधनों वाले मीडिया संगठन नैतिक और बजट दोनों कारणों से मुफ़्त या ओपनसोर्स टूल को प्राथमिकता देते हैं। कई प्रमुख खोजी समूहों के टूल डैशबोर्ड में उपलब्ध हैं। जैसे, बीबीसी अफ्रीका आई फोरेंसिक्स डैशबोर्ड, क्रेग सिल्वरमैन की सत्यापन पुस्तिका, ओसीसीआरपी की देश-वार वित्तीय रजिस्टरों की सूची , और इसका एलेफ़ प्रो, जिसमें लीक, प्रतिबंध और कॉर्पोरेट रजिस्टरों के चार अरब रिकॉर्ड हैं।

Ariadne Papagapitos, Lighthouse Reports

सिर्फ एक ईमेल के लहजे से खतरे में पड़ सकती है साझा जांच: सात साल के अनुभव

आजकल साझेदारी आधारित खोजी पत्रकारिता के काफी प्रयोग हो रहे हैं। ऐसे सहयोग विभिन्न देशों की सीमाओं के पार भी होते हैं जिसके कारण वैश्विक पत्रकारिता संभव हो पाती है। विभिन्न साझेदारों के संसाधनों, अनुभवों और विशेषज्ञता का लाभ मिलता है। ऐसे सहयोग को सर्वोत्तम माना जाता है, जो सहज हों। जिसमें प्रत्येक भागीदार की बात सुनी जाती हो। इसमें सभी भागीदार अपना योगदान देते हैं। उनमें किसी मतभेद पर चर्चा के जरिए जांच को समृद्ध किया जाता है। सबके प्रयासों से अंतिम जांच काफी व्यापक होती है।