पोस्ट

224 posts
GIJC25 - Investigating War Crimes Using Satellite Imagery panel

युद्ध अपराधों की जांच के लिए सैटेलाइट चित्रों का उपयोग

सैटेलाइट के जरिए लाइट स्पेक्ट्रम के अलग-अलग हिस्सों से डेटा इकट्ठा किए जाते हैं। इनसे पत्रकार उन बदलावों का पता लगा पाते हैं जो नंगी आंखों से दिखाई नहीं देते। रडार सैटेलाइट के जरिए बादलों के पार भी देखा जा सकता है। इसका इस्तेमाल 2021 के अंत में यूक्रेन की सीमा के पास रूसी सैन्य शिविरों का पता लगाने के लिए किया गया। भले ही अलग-अलग वाहन दिखाई नहीं दे रहे थे, लेकिन रडार सैटेलाइट डेटा के पैटर्न से सैन्य कार्रवाई की तैयारी संबंधी बदलाव देखने को मिले। हम इन सैन्य शिविरों को अपनी आंखों से नहीं देख सकते थे। लेकिन अगर ऐसे पैटर्न अचानक दिखाई देते हैं, जो पहले नहीं थे, तो आप अनुमान लगा सकते हैं कि ये मिलिट्री वाहन हैं।

संसाधन गाइड

भुखमरी और खाद्य असुरक्षा की जांच के लिए गाइड

लगातार भूख के कारण लोगों की सेहत और विकास को दीर्घकालिक नुकसान होने का खतरा है। इनकी संख्या भी चौंकाने वाली है। हाल के सालों में कुछ सुधार के बावजूद यूनाइटेड नेशंस का अनुमान चिंताजनक है। इसके अनुसार दुनिया की 67.3 करोड़ यानी 8.2% आबादी अब भी खाने की कमी से जूझ रही है। गरीबी, अक्षम फूड सिस्टम और आर्थिक असमानता इसके लिए जिम्मेवार है।

कुछ खबरें डाक्यूमेंट्री फिल्म के जरिए ही बेहतर असर डालती हैं : एंड्रास पेथो

अगर इसे एक खबर के रूप में लिखा गया होता, तो इस पूरी कहानी में हंगरी के प्रधानमंत्री विक्टर ओर्बन की भूमिका दिखाना मुश्किल होता। कारण यह कि इन सौदों में उनकी कोई संलिप्तता नहीं है। इस बात का कोई सबूत नहीं है कि वे अपने दामाद के व्यापारिक सौदों में शामिल थे। लेकिन हम जानते हैं कि यह एक सच्चाई है। उन्होंने ही ऐसी राजनीतिक व्यवस्था बनाई थी जिसके चलते यह सब संभव हो सका।

भारत की खोजी पत्रकार ऋतु सरीन ने साझा किए चार दशकों के अनुभव

मैं साक्षात्कार के लिए प्रश्नवाचक शैली के बजाय संवादात्मक शैली को प्राथमिकता देती हूं। मुझे 1987 में पूर्व राष्ट्रपति ज़ैल सिंह के साथ अपने एक विशेष साक्षात्कार की याद है। बातचीत में उन्होंने स्वीकार किया कि विपक्ष ने उन्हें तत्कालीन राजीव गांधी सरकार को बर्खास्त करने के लिए भारी रकम की पेशकश की थी। मुझे याद है कि जब उन्होंने यह कहा तो मैंने खामोश रहने का नाटक किया।

डिजिटल घोटाले, जानलेवा अस्पताल, भयावह आप्रवासन : 2025 में भारत की सर्वश्रेष्ठ खोजी खबरें

खोजी पत्रकारिता धीरे-धीरे अंग्रेजी मीडिया से निकलकर स्थानीय भाषा के समाचार पत्रों के दफ्तरों की ओर बढ़ रही है। हिंदी अखबार और स्वतंत्र यूट्यूब पत्रकार, खोजी पत्रकारिता को अपना रहे हैं। इनमें खास तौर पर स्थानीय भाषाओं के पत्रकार महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

संसाधन गाइड

चीनी कंपनियों की जांच के लिए ओपन सोर्स गाइड

चीनी कंपनियां अपने देश में सख्त सूचना नियंत्रण के तहत काम कर सकती हैं। लेकिन उनकी विदेशी गतिविधियों में ऐसे दस्तावेज मिल जाते हैं, जिन्हें उन विदेशों में सार्वजनिक करना आवश्यक हो। चीनी उद्यम किसी अफ्रीकी बुनियादी ढाँचा परियोजना में निवेश करते हैं, तो उन्हें स्थानीय नियमों का पालन करना पड़ता है।

Simon Allison (left) and Christine Mungai of The Continent, speaking at a panel on covering investigations with a personal connection at a panel at AIJC25

व्यक्तिगत संबंधों को प्रभावित करने वाली खोजी ख़बरें कैसे करें?

अक्सर कहा जाता है कि जब पत्रकार का किसी कहानी से करीबी रिश्ता होता है, तो किसी व्यक्ति या संस्था से उसका व्यक्तिगत संबंध उसकी निष्पक्षता को प्रभावित कर सकता है।

The Peruvian investigative journalist Fabiola Torres discusses investigating the global pharamaceutical industry at GIJC25. Image: Zahid Hassan for GIJN

दवाइयों की दुनिया में प्रचलित एकाधिकार की जांच कैसे करें

वैश्विक बाजार के लगभग 90% हिस्से को तीन कंपनियां नियंत्रित करती हैं। इनके नाम हैं- नोवो नॉर्डिस्क, एली लिली और सैनोफी। उनके नए, एनालॉग संस्करण नए पेटेंट और उपकरण सुरक्षा की परतों के नीचे दबे हुए हैं। फैबियोला टॉरेस के अनुसार किसी पुरानी दवा के चारों ओर एक ‘नए पेटेंट की बाधा’  बना दी जाती है।

GIJC27 announcement VVOJ co-host, Netherlands

खोजी पत्रकारों का 15वाँ वैश्विक सम्मेलन नीदरलैंड में 2027 में होगा

VVOJ उन संस्थानों में से है जो न्यूज़रूम में इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग को प्राथमिकता दिलाने की वकालत करता है। संस्था का एक अन्य पुरस्कार “फ्लाइवील अवॉर्ड” विशेष रूप से उन संपादकों को सम्मानित करता है जो रिपोर्टरों को रोज़मर्रा की खबरों से समय निकालने और गहन जांच पर काम करने का अवसर देते हैं।