समाचार और विश्लेषण
खोजी महिला पत्रकारों के लिए नौ सुझाव
महिलाएं स्वाभाविक तौर पर अपने अनुभवों को साझा करने, आपसी सहयोग करने, नेटवर्किंग बनाने और एक-दूसरे की भावनों को समझने की दिशा में ज्यादा अच्छा काम कर सकती हैं।
महिलाएं स्वाभाविक तौर पर अपने अनुभवों को साझा करने, आपसी सहयोग करने, नेटवर्किंग बनाने और एक-दूसरे की भावनों को समझने की दिशा में ज्यादा अच्छा काम कर सकती हैं।
आज दुनिया भर में गलत सूचनाओं और दुष्प्रचार के काफी मामले सामने आ रहे हैं। खोजी पत्रकार ऐसे मामलों की जांच करके पता लगाते हैं कि इसके पीछे कौन है। लेकिन प्रोपब्लिका से जुड़े पत्रकार क्रेग सिल्वरमैन इसे पर्याप्त नहीं मानते। उनका कहना है कि दुष्प्रचार करने वालों की मंशा समझना भी उतना ही जरूरी है।
वित्तीय अपराधों की जांच में काफी प्रयास और रचनात्मकता की जरूरत है। इसके लिए कई बार आपको खुद एक वित्तीय अपराधी की तरह सोचना होगा। विभिन्न तरह की जांच तकनीकें हैं जिनका उपयोग गोपनीयता को भेदकर, सच सामने लाने के लिए करना चाहिए।
परंपरागत रिपोर्टिंग को कभी न छोड़ें। हालांकि ओपन सोर्स रिपोर्टिंग ने हमेशा खोजी पत्रकारिता में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है लेकिन पुराने जमाने की रिपोर्टिंग को एक बड़ी स्टोरी को उजागर की क्षमता के रूप में प्रयोग करना चाहिए। स्रोतों का पता लगाना, कागजी दस्तावेज़ एकत्र करना, व्यक्तिगत रूप से तथ्यों की पुष्टि करना: यह सभी रणनीतियाँ एक रिपोर्टर की सबसे अच्छी दोस्त होती हैं
खोजी पत्रकारिता पर दुनिया का यह प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन एक से पांच नवंबर 2021 तक ऑनलाइन सम्पन्न हुआ। इसमें 148 देशों के 1800 संपादक, पत्रकार और सिविल सोसाइटी प्रतिनिधि शामिल हुए। एक नवंबर 2021 को पूर्ण-सत्र (प्लेनरी सेशन) में 100 देशों के 500 से अधिक पत्रकार शामिल हुए। इस सत्र में पांच दिग्गज संपादकों ने दुनिया भर में लोकतांत्रिक आदर्शों की रक्षा और स्वतंत्र प्रेस का अस्तित्व बचाने की लड़ाई की चुनौतियों पर प्रकाश डाला।
खोजी पत्रकारिता में अब उपग्रहों और ड्रोन का शानदार उपयोग हो रहा है। बारहवीं ग्लोबल इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म कॉन्फ्रेंस (जीआईजेसी – 21) में दुनिया के प्रमुख खोजी पत्रकारों ने अपने अनुभव शेयर किए। एक सत्र था: मैपिंग और सैटेलाइट इमेजरी के जरिए खोजी पत्रकारिता। इसमें उपग्रह और ड्रोन छवियों का विश्लेषण करने के लिए कई नए दृष्टिकोण और तरीकों पर चर्चा हुई।
मानवाधिकार, लोकतंत्र और एक स्वतंत्र प्रेस के खिलाफ बढ़ती वैश्विक प्रतिक्रिया के बीच हमारा काम काफी महत्वपूर्ण है। जिन देशों में हमारे सहयोगी अपेक्षाकृत सुरक्षित हैं, वहां भी मीडिया पर गंभीर हमले हो रहे हैं। लेकिन एक खोजी प्रेस दुनिया भर में फैल गया है। सामाजिक जवाबदेही और प्रगति में विश्वास रखने वाले लोग मानते हैं कि विकास के लिए वॉचडॉग पत्रकारिता उतनी ही आवश्यक है जितनी जरूरत अच्छी स्वास्थ्य सेवा, ईमानदार पुलिस और व्यापार के समान अवसर की है। आज हमारे पास दुनिया भर में पहले से कहीं अधिक बेहतर टूल के साथ कड़ी मेहनत से पत्रकारिता करने वाले काफी पत्रकार हैं।
आजकल आनलाइन शॉपिंग के माध्यम से लोग खरीदारी कर रहे हैं। कपड़े भी ऑनलाइन बहुत मंगाए जा रहे हैं। कई देशो में तो यदि कपड़े आपको सही नाप के नहीं आए हैं या आप उनसे संतुष्ट नहीं हैं तो उन्हें वापस भी कर सकते है। ऑनलाइन ख़रीदी के कारण लोग ज़रूरत से कई बार ज़्यादा कपड़े ख़रीद लेते हैं और उनकी अलमारी में कपड़े रखने की जगह समाप्त होती जाती है। यही कारण है कि लोग आजकल कपड़े दान भी बहुत करते हैं। किन्तु आपने कभी सोचा है कि आपके द्वारा लौटाए गए इन कपड़ों का क्या होता है? क्या इसे फिर से पैक किया जाता है या बेचा जाता है, या फिर नष्ट कर दिया जाता है?
कंप्यूटर साफ्टवेयर विभिन्न स्रोतों से डेटा आयात करके प्रवृत्तियों और पैटर्न को पहचान लेता है। कंप्यूटर अब भाषा प्रसंस्करण का उपयोग करके विशेषण और उपमाओं के साथ परिष्कृत वाक्यों का निर्माण करने में भी सक्षम हैं। रोबोट अब किसी फुटबॉल मैच में भीड़ की भावनाओं की रिपोर्ट भी सकता है।
सम्मेलन का एक चौथाई भाग पूरी तरह से डेटा पत्रकारिता पर केंद्रित है। हम चर्चा और कार्यशालाओं के लिए दुनिया के सर्वश्रेष्ठ डेटा पत्रकारों को इकट्ठा कर रहे हैं।
नशीले पदार्थों की तस्करी दुनिया की सबसे लाभदायक अवैध गतिविधियों में एक है। नशीले पदार्थों की तस्करी का कुल कारोबार प्रति वर्ष करीब 500 बिलियन डॉलर है, जो स्वीडन जैसे देश के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) के बराबर है। नशीले पदार्थ आम आदमी के जीवन पर विपरीत असर डाल रहे हैं।
आज लोकतंत्र को बचाने के लिए खोजी पत्रकारिता और उसको करने के लिए उपकरणों की बहुत आवश्यकता है। इन उपकरणों और इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग की विधा में नए परिवर्तनों के साथ पुरानी तकनीकें बहुत उपयोगी हैं। इन्हीं विषयों पर विस्तार से साक्षात्कार में चर्चा की गई है।
आकर्षक तरीके से स्टोरी की शुरूआत के लिए आप कुछ दिलचस्प प्रयोग कर सकते हैं। इसके लिए यहां सात तरीकों की जानकारी दी गई है। यह लंबी स्टोरीज की रिपोर्टिंग और फीचर लेखन में काफी उपयोगी है। इसके लिए ध्यान में रखने योग्य बातों के साथ कई उदाहरण भी दिए गए हैं।
जीआईजेएन ने अपने एक लेख में खोजी पत्रकारिता से जुड़े कई अहम बिंदुओं और तकनीकों को साझा किया था, जिन्हें इस्तेमाल करना आमतौर पर खोजी पत्रकारों को काफी पसंद होता है। इसमें खोजी पत्रकारिता की ऐसी कई तकनीकें हैं जो पत्रकारों को आसानी से हाथ न आने वाले स्रोतों और डेटा तक पहुंचने में मदद करती हैं।
याद रखें कि कोई भी व्यक्ति या संगठन आपके रचनात्मक कार्य को संरक्षित करने में दिलचस्पी नहीं लेगा। यदि आप समाचार मीडिया में अपने काम का रिकॉर्ड चाहते हैं, तो आपको खुद करना होगा। एक पत्रकार के रूप में आपका संग्रह कार्य महत्वपूर्ण है। समाचार अभिलेखागार चाहे अखबारी कागज के बंडल में हो, या माइक्रोफिच पर, पत्रकारों के व्यक्तिगत संग्रह में स्टेनो पैड पर, हर रूप में यह इतिहास की हमारी सामूहिक समझ में महत्वपूर्ण योगदान देता है। हमारा समय अस्थिर है, लेकिन उसका रिकॉर्ड सुरक्षित रखना जरूरी है।
सम्मेलन में दुनिया भर के उत्कृष्ट पत्रकार और मीडिया विशेषज्ञ अनेकों विषयों पर जानकारी साझा करेंगे। अनेक महाद्वीपों में फैले प्रतिभागियों के कारण सम्मेलन के पांचों दिनों को अलग-अलग टाइम ज़ोन के हिसाब से बाँटा गया है। सम्मेलन के उद्घाटन दिवस के दूसरे दिन मंगलवार, 2 नवंबर को अमेरिकी महाद्वीप के देशों से जुड़े पत्रकारों और विषयों की प्रमुखता रहेगी। अगला दिन 3 नवंबर बुधवार, यूरोप, अफ्रीका और अरब देशों के पर केंद्रित होगा। इसी तरह बृहस्पतिवार, 4 तारीख को एशिया और प्रशांत महासागर स्थित देशों के पत्रकार और विषय चर्चा के केंद्र बिंदु रहेंगे।
यह गाइड दवाओं और चिकित्सा उपकरणों पर केंद्रित है। इसका उद्देश्य पत्रकारों में स्वतंत्र रूप से सबूतों का आकलन करने और किसी भी उत्पाद या नीति के जोखिम-लाभ अनुपात के सटीक मूल्यांकन की समझ विकसित करना है। जिससे वे किसी भी प्रकार के भ्रष्टाचार या कदाचार को उजागर कर सकें। अपने दैनिक कार्यों के बीच अपनी सुविधा के अनुसार इस गाइड का अध्धयन किया जा सकता है।
मनी लॉन्ड्रिंग की प्रक्रिया तब शुरू होती है, जब कोई क्लाइंट इस नेटवर्क में पैसे भेजता है। इसके लिए नकली कागजी कार्रवाई का उपयोग करके कोई वस्तु या सेवा की खरीद या बिक्री दिखाई जाती है। इसके बाद वहां से उन पैसों को किसी अन्य कंपनी के खाते में भेज दिया जाता है। फिर वह धन किसी आफशोर कंपनी या अन्य गंतव्य को भेज दिया जाता है।
दर्शक और पाठकों को सदेव यह लालसा बनी रहे कि वह एक खबर के बाद कब कोई दूसरी अच्छी खबर इस साइट पर पढ़ें। साइट के लिए काम करने वाले तकनीकि कर्मचारियों का भी यह दायित्व है कि मोबाइल, कम्पयूटर या लेपटॉप पर देखने या पढ़ने वाले लोगों को किसी तरीके की किसी तकनीकि समस्या से ना जूझना पड़े।
इस web inspector tool (‘वेब इंस्पेक्टर‘ टूल) का अभी बेहद कम उपयोग किया जा रहा है। जबकि यह किसी वेबसाइट के ‘सोर्स-कोड‘ में छिपी हुई जानकारी का खजाना निकाल सकता है। यह किसी ग्राफिक्स का कच्चा डेटा भी निकाल सकता है। यह उन तस्वीरों और वीडियो को डाउनलोड भी कर सकता है, जिनके बारे में हमें लगता है कि इन्हें ‘सेव‘ नहीं किया जा सकता। ‘वेब इंस्पेक्टर‘ टूल और HTML basics (एचटीएमएल बेसिक्स) की सामान्य समझ हो तो पत्रकार किसी भी वेब-पेज से डेटा स्क्रैप कर सकता है। इसके लिए कंप्यूटर विज्ञान में पारंगत होने की आवश्यकता नहीं है।
भारत के बाद ब्राजील दूसरा ऐसा देश हैं जहां लोग व्हाट्सएप का सबसे ज्यादा उपयोग करते हैं। एक अनुमान के मुताबिक ब्राजील में व्हाट्सएप के 99 मिलियन मासिक यूजर हैं। वहीं एक अन्य अनुमान के मुताबिक ब्राजील में व्हाटसएप के 120 मिलियन यूजर हैं। इस वजह से व्हाट्सएप का उपयोग करके कोरियो राष्ट्रीय ट्रेंड को फॉलो कर रहा है। ब्राजील के अलावा भी देखें तो कई शोध हैं जो यह बताते हैं कि लतिन अमेरिका और अफ्रीका के लोगों द्वारा व्हाट्सएप का अधिक उपयोग किया जाता है। यह छोटे न्यूज रूम को अपनी खबरें लोगों तक पहुंचाने में मदद करता है और नए अवसर देता है।
हवाई जहाजों की उड़ान के शुरुआती दिनों से लेकर आज भी शौकिया ‘प्लेन स्पॉटर‘ लोगों की अच्छी-खासी संख्या है। ये लोग दूरबीन और कैमरों के साथ हवाई अड्डों के पास जाकर विमान देखने का आनंद लेते हैं। इस दौरान वे विमानों और उनके पहचान चिह्नों (टेल नंबर) की फोटो लेते हैं। कुछ शौकिया लोग तो विमानों की आवाजाही की तारीख और समय का लॉग-बुक भी बनाते हैं। इन्हें ‘एमेच्योर प्लेन स्पॉटर‘ कहा जाता है। सभी विमानों में कुछ खास पहचान चिह्न (टेल नंबर) होते हैं। इसमें कुछ अंक और अक्षर होते हैं। पंजीकरण किस देश में हुआ, इसका कोड भी होता है। इसे विमान के पिछले हिस्से में कम-से-कम बारह इंच ऊंचे अक्षरों में लिखा जाता है ताकि आसानी से दिख जाए।
अनुभवी पत्रकारों का कहना है कि बीट पत्रकार कई विडंबनाओं के होते हुए भी दैनिक रूटीन की खबरों के समानांतर खोजी खबरों पर भी काम कर सकते हैं। यह लोग अपने मूल कार्य को व्यवस्थित कर अपने समय का सही इस्तेमाल करते हुए खोजी खबरों पर भी बेहतर परिणाम दे सकते हैं। पत्रकारिकता में बीट रिपोटर्स का काम काफी महत्वपूर्ण होता है। खोजी पत्रकारिकता इन्हीं के माध्यम से की जाती है। किसी भी मीडिया संस्थान को सबसे सटीक खबरें बीट रिपोर्टर ही देता है।
मीडिया की स्वतंत्रता महज लोकतांत्रिक व्यवस्था को ही नहीं बल्कि देश की अर्थव्यवस्था को भी गति देती है। यह बात सुनने में अटपटी लग सकती है, लेकिन अब यह प्रमाणित हो रहा है कि मीडिया की स्वतंत्रता से भी अर्थव्यवस्था का सीधा सम्बन्ध है। हमारे शोध में इस बात के प्रमाण मिले हैं कि प्रेस की स्वतंत्रता पर हमले, जैसे पत्रकारों को जेल में डालना, घरों पर छापा मारना, प्रिंटिंग प्रेस को बंद करना, या डराने-धमकाने के लिए मानहानि के मुकदमे दायर करना आदि आर्थिक विकास पर महत्वपूर्ण प्रभाव डालते हैं।
स्थानीय समाचार पत्रों, रेडियो, टीवी स्टेशनों, तथा अन्य स्थानीय मीडिया संस्थानों को सार्वजनिक रिकॉर्ड का एक भरोसेमंद स्रोत माना जाता है। इन पर दुनिया भर के नागरिक भरोसा करते हैं। लेकिन आज जब मीडिया संस्थानों को अस्तित्व के संकट से जूझना पड़ रहा है, तो ऐसे सार्वजनिक रिकॉर्ड का संरक्षण जरूरी है। अगर वह रिकॉर्ड हमसे छिन जाए, तो क्या होगा? उन सूचनाओं के महत्वपूर्ण हिस्से और डिजिटल सामग्री खो जाए तो क्या होगा? अगर इन्हें मिटा दिया जाए, या प्रौद्योगिकी की मशीनरी द्वारा नष्ट हो जाए, तो भावी पीढ़ियों को इतिहास का पता कैसे चलेगा?
साक्षात्कार की तकनीक पर बहुत सारी उपयोगी सामग्री उपलब्ध है। साक्षात्कार के साथ ‘कला‘ शब्द का जुड़ना बहुत कुछ कह जाता है। साक्षात्कार की ‘तैयारी‘ और साक्षात्कार के दौरान ‘सुनना‘ भी महत्वपूर्ण शब्द हैं। आपके लिए उपयोगी प्रमुख साक्षात्कार तकनीक यहां प्रस्तुत है।
रेडियो एक ऐसा माध्यम है, जिसमें हम कोई ‘दृश्य‘ नहीं दिखा सकते हैं। ऑडियो स्क्रिप्ट में आंकड़ों और संख्याओं के उपयोग को भी प्रारंभ से ही अनुचित समझा जाता है। इसके कारण डेटा के मामलों में अन्य मीडिया प्रारूपों की तुलना में रेडियो पत्रकारिता को सीमित समझा जाता है। हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि नए उपकरण और तकनीक के जरिए रेडियो पत्रकार अपनी खबरों को बेहतर बना सकते हैं। वे अपनी ऑडियो स्टोरीज के डिजिटल संस्करणों में डेटा का समुचित उपयोग कर सकते हैं।
विश्व बैंक की कई परियोजनाएं हैं। हालांकि, ज्यादातर मामलों में यह गाइड “कोविड -19 फास्ट-ट्रैक सुविधा” से संबंधित है, जो मुख्य रूप से महामारी से निपटने के लिए आवश्यक खरीदारी की समर्थन देता है। इस परियोजना में लगभग 75 देश शामिल हैं।
विश्व बैंक के पास कोविड -19 इकोनॉमिक क्राइसिस एंड रिकवरी डेवलपमेंट पॉलिसी फाइनेंसिंग नामक एक अन्य परियोजना है। इससे 70 देशों को सहायता प्राप्त हो रही है। उनमें से कई फास्ट-ट्रैक प्रोग्राम से भी लाभान्वित होते हैं। इस परियोजना का पैसा मुख्य रूप से आर्थिक विकास के लिए है। उदाहरण के लिए, सरकारी परियोजनाओं का समर्थन करना या निजी क्षेत्र के निवेश को प्रोत्साहित करना।