आलेख

ग्लोबल शाइनिंग लाइट अवार्ड के आवेदन की अंतिम तिथि 28 फरवरी

इस लेख को पढ़ें

ग्लोबल शाइनिंग लाइट अवार्ड के लिए अब आवेदन खुल चुके हैं। ग्लोबल इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म नेटवर्क द्वारा प्रायोजित यह द्विवार्षिक पुरस्कार किसी भी  विकासशील या परिवर्तनशील देश में खतरे, दबाव या सबसे खराब परिस्थितियों में की गई खोजी पत्रकारिता का सम्मान करता है। आवेदन करने के लिए इस पोस्ट के नीचे दिए गए लिंक को देखें।

पुरस्कार की दो श्रेणियां होंगी: छोटे और मध्यम आउटलेट (फ्रीलांसरों सहित 20 या उससे कम कर्मचारियों वाले संगठन); और बड़े आउटलेट (20 से अधिक कर्मचारियों वाले संगठन)।

शीर्ष विजेताओं को मानद पट्टिका, 2500 अमेरिकी डॉलर और नवंबर 2025 में कुआलालंपुर, मलेशिया में वैश्विक खोजी पत्रकारिता सम्मेलन में दुनिया भर से अपने सैकड़ों सहयोगियों के सामने पुरस्कार स्वीकार करने के लिए एक यात्रा मिलेगी।

मानदंड

पत्रकार, पत्रकारिता टीम या मीडिया आउटलेट की वह स्वतंत्र खोजी रिपोर्टिंग:

  • जिसका प्रादुर्भाव अथवा प्रभाव ग्लोबल साउथ के देशों में हुआ हो।
  • इस तरह की रिपोर्टिंग को 1 जनवरी 2023 और 31 दिसंबर 2024 के बीच प्रसारित या प्रकाशित किया गया हो
  • इस तरह के काम की प्रकृति खोजी रिपोर्ट की हो।
  • यह रिपोर्ट किसी ऐसे मुद्दे, ग़लत काम या भ्रष्टाचार की प्रणाली को उजागर करती हो जिसमें आम जनता की भलाई हो। यह रिपोर्ट गिरफ्तारी, कारावास अथवा अपने परिवारों के खिलाफ हिंसा या धमकियों के बावजूद की गई हो।

आवेदनों की अधिक मात्रा के कारण, हमारा अनुरोध है कि आप हमें अपने काम के नमूनों के ऑनलाइन लिंक भेजें। यदि आपका काम सार्वजनिक लिंक के रूप में उपलब्ध नहीं है, तो आप अपने दस्तावेज़ को Google ड्राइव या ड्रॉपबॉक्स जैसे प्लेटफ़ॉर्म पर अपलोड कर सकते हैं और shininglightaward@gijn.org के साथ लिंक साझा कर सकते हैं। यदि आपको कोई समस्या आती है तो कृपया हमें ईमेल भेजें। यदि प्रस्तुतियाँ अंग्रेजी के अलावा अन्य भाषाओं में हैं, तो आपको प्रिंट या ऑनलाइन कहानी का विस्तृत अंग्रेजी-भाषा सारांश या प्रसारण स्क्रिप्ट का अंग्रेजी-भाषा में अनुवाद देना होगा।

2023 ग्लोबल शाइनिंग लाइट अवार्ड विजेता और सम्मानित। छवि: जीआईजेएन के लिए लियोनार्डो पेराल्टा

इन पुरुस्कारों के लिए बहुत कड़ी प्रतिस्पर्धा होती  है। 2023 में पुरस्कारों के लिए 84 देशों से रिकॉर्ड 419 आवेदन आए। 12 फाइनलिस्टों में से निर्णायक पैनल ने चार पुरस्कार और उत्कृष्टता के दो प्रमाण पत्र दिए। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 28 फरवरी, 2025

पुरस्कार और पिछले विजेताओं के बारे में अधिक जानने के लिए हमारी कॉन्फ्रेंस वेबसाइट पर जाएँ।

अपना आवेदन ऑनलाइन जमा करने के लिए यहां क्लिक करें।

क्रिएटिव कॉमन्स लाइसेंस के तहत हमारे लेखों को निःशुल्क, ऑनलाइन या प्रिंट माध्यम में पुनः प्रकाशित किया जा सकता है।

आलेख पुनर्प्रकाशित करें


Material from GIJN’s website is generally available for republication under a Creative Commons Attribution-NonCommercial 4.0 International license. Images usually are published under a different license, so we advise you to use alternatives or contact us regarding permission. Here are our full terms for republication. You must credit the author, link to the original story, and name GIJN as the first publisher. For any queries or to send us a courtesy republication note, write to hello@gijn.org.

अगला पढ़ें

Search government contract spreadsheet text

वेबसाइट में बदलाव पर नजर रखने और स्प्रेडशीट से टेक्स्ट खोजने के लिए उपकरण

एआई-संचालित यह टूल पत्रकारों का समय बचाता है। यह एक ऑनलाइन पहरेदार की तरह काम करता है। यह टारगेट साइट्स पर नज़र रखता है। वेबसाइट में किसी बदलाव या अपडेट्स के बारे में अलर्ट भेजता है, जिनके बारे में शायद आपको पता भी न चल पाता।

500,Euros,And,100,Dollars,Bills,Laid,Out,On,A

मनी लॉन्ड्रिंग के बढ़ते खतरे पर रिपोर्टिंग कैसे करें?

मनी लॉन्ड्रिंग का संबंध छपे हुए नोटों की अधिक मांग से भी है। अपने अध्याय ‘द बक स्टार्ट्स हियर’ में ओलिवर बुलॉफ ने टेक्सास का उल्लेख किया। इसके फोर्ट वर्थ क्षेत्र में वेस्टर्न करेंसी फैसिलिटी फेडरल रिजर्व के लिए अधिकांश नए डॉलर छापती है। रोजमर्रा के लेन-देन में नकदी के घटते उपयोग के बावजूद भारी मांग को पूरा करती है।

ICE and Border Patrol agents on Nicollet Avenue on January 24, 2026. This follows the shooting death of Minneapolis resident Alex Pretti. Pretti is the second person killed and third person shot by federal agents in Minneapolis this month.

जियोलोकेशन, अवैध वित्त और अपराधियों की ट्रैकिंग के लिए नए उपकरण

खोजी पत्रकार और सीमित संसाधनों वाले मीडिया संगठन नैतिक और बजट दोनों कारणों से मुफ़्त या ओपनसोर्स टूल को प्राथमिकता देते हैं। कई प्रमुख खोजी समूहों के टूल डैशबोर्ड में उपलब्ध हैं। जैसे, बीबीसी अफ्रीका आई फोरेंसिक्स डैशबोर्ड, क्रेग सिल्वरमैन की सत्यापन पुस्तिका, ओसीसीआरपी की देश-वार वित्तीय रजिस्टरों की सूची , और इसका एलेफ़ प्रो, जिसमें लीक, प्रतिबंध और कॉर्पोरेट रजिस्टरों के चार अरब रिकॉर्ड हैं।

Ariadne Papagapitos, Lighthouse Reports

सिर्फ एक ईमेल के लहजे से खतरे में पड़ सकती है साझा जांच: सात साल के अनुभव

आजकल साझेदारी आधारित खोजी पत्रकारिता के काफी प्रयोग हो रहे हैं। ऐसे सहयोग विभिन्न देशों की सीमाओं के पार भी होते हैं जिसके कारण वैश्विक पत्रकारिता संभव हो पाती है। विभिन्न साझेदारों के संसाधनों, अनुभवों और विशेषज्ञता का लाभ मिलता है। ऐसे सहयोग को सर्वोत्तम माना जाता है, जो सहज हों। जिसमें प्रत्येक भागीदार की बात सुनी जाती हो। इसमें सभी भागीदार अपना योगदान देते हैं। उनमें किसी मतभेद पर चर्चा के जरिए जांच को समृद्ध किया जाता है। सबके प्रयासों से अंतिम जांच काफी व्यापक होती है।