आलेख

GIJC23 ग्लोबल शाइनिंग लाइट अवार्ड के लिए प्रविष्टियाँ खुल चुकी हैं

इस लेख को पढ़ें

GIJC23 ग्लोबल शाइनिंग लाइट अवार्ड के लिए अब प्रविष्टियाँ खुल चुकी हैं। ग्लोबल इंवेस्टिगेटिव जर्नलिज्म नेटवर्क द्वारा प्रायोजित इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के माध्यम से विकासशील या संक्रमणकालीन देशों में खोजी पत्रकारिता करने वाले पत्रकार का सम्मान किया जाता है। यह पुरुस्कार उन पत्रकारों का सम्मान है जो धमकी, दबाव या गंभीर परिस्थितियों के बावजूद इनवेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

इस वर्ष पुरस्कार की दो श्रेणियां होंगी: छोटे और मध्यम आउटलेट (20 या उससे कम कर्मचारियों वाले संस्थान, जिनमें फ्रीलांसर भी शामिल हैं); और बड़े आउटलेट (20 से अधिक कर्मचारियों वाले संस्थान या संगठन)। शीर्ष विजेताओं को एक मानद पट्टिका, US$2,500, और पुरस्कार प्राप्त करने के लिए गोथेनबर्ग, स्वीडन तक आने जाने का प्रबंध/खर्चा  किया जाएगा। पुरुस्कार सितंबर 2023 में  गोथेनबर्ग वैश्विक खोजी पत्रकारिता सम्मेलन के दौरान सैकड़ों खोजी पत्रकारों की उपस्थिति में दिया जाएगा।

आवेदन करने वालों की अधिक संख्या के कारण, हम चाहते हैं कि आप हमें अपने काम के नमूनों के ऑनलाइन लिंक भेजें। यदि आपका नमूना सार्वजनिक लिंक के रूप में उपलब्ध नहीं है, तो आप अपने दस्तावेज़ को Google ड्राइव या ड्रॉपबॉक्स जैसे प्लेटफ़ॉर्म पर अपलोड कर सकते हैं और लिंक को shininglightaward@gijn.org के साथ साझा कर सकते हैं। यदि आपको आवेदन करने में किसी तरह की समस्या होती है तो हमें ईमेल भेजें। यदि प्रविष्टियाँ अंग्रेजी के अलावा अन्य भाषाओं में हैं, तो आपको उसका विस्तृत सारांश अंग्रेज़ी में भेजना होगा।

2019 में  ग्लोबल शाइनिंग लाइट अवार्ड के लिए रिकॉर्ड 291 प्रविष्टियाँ प्राप्त हुईं थी। सभी आवेदन उच्चस्तरीय और गुणवत्ता के स्तर पर असाधारण थे। पिछली बार 12 अंतिम छँटे हुए प्रतिभागियों में से निर्णायकों ने तीन पुरस्कार और दो उत्कृष्टता प्रशस्ति पत्र देने का निर्णय लिया था।

प्रविष्टि भेजने की अंतिम तिथि: फरवरी 28, 2023

प्रविष्टियाँ ऑनलाइन जमा करने और पिछले विजेताओं के बारे में अधिक जानने के लिए यहां क्लिक करें।

क्रिएटिव कॉमन्स लाइसेंस के तहत हमारे लेखों को निःशुल्क, ऑनलाइन या प्रिंट माध्यम में पुनः प्रकाशित किया जा सकता है।

आलेख पुनर्प्रकाशित करें


Material from GIJN’s website is generally available for republication under a Creative Commons Attribution-NonCommercial 4.0 International license. Images usually are published under a different license, so we advise you to use alternatives or contact us regarding permission. Here are our full terms for republication. You must credit the author, link to the original story, and name GIJN as the first publisher. For any queries or to send us a courtesy republication note, write to hello@gijn.org.

अगला पढ़ें

Ukrainian refugees at Lviv railway station in 2022, waiting for a train to leave Ukraine. Image: Shutterstock

प्रवासन और विस्थापितों पर रिपोर्टिंग कैसे करें

किसी आपात स्थिति में सुरक्षित आवागमन के अभाव और हताशा में भी लोग पलायन करते हैं। रेगिस्तानों को पार करने वाले सीलबंद मालवाहक ट्रकों से लेकर यूरोप की सीमाओं के पास गोपनीय अस्थायी हिरासत केंद्रों जैसे मुद्दे अहम हैं। विभिन्न देशों के बीच प्रवासियों का आवागमन आज पत्रकारों के लिए महत्वपूर्ण विषय बन चुका है।

GIJN Academy collage

जीआईजेएन ने खोजी पत्रकारिता की अकादमी आरंभ की

इसके अंतर्गत प्रशिक्षण लेने वालो के लिए खोजी पत्रकारिता का परिचय, ऑनलाइन ठगी, सैटेलाइट इमेजरी, सहयोगात्मक रिपोर्टिंग, खाद्य असुरक्षा, तकनीक और एआई, पर्यावरण अपराध, लीक और डेटा पत्रकारिता आदि विषयों से परिचित कराया जाएगा।

GIJC25 - Investigating War Crimes Using Satellite Imagery panel

युद्ध अपराधों की जांच के लिए सैटेलाइट चित्रों का उपयोग

सैटेलाइट के जरिए लाइट स्पेक्ट्रम के अलग-अलग हिस्सों से डेटा इकट्ठा किए जाते हैं। इनसे पत्रकार उन बदलावों का पता लगा पाते हैं जो नंगी आंखों से दिखाई नहीं देते। रडार सैटेलाइट के जरिए बादलों के पार भी देखा जा सकता है। इसका इस्तेमाल 2021 के अंत में यूक्रेन की सीमा के पास रूसी सैन्य शिविरों का पता लगाने के लिए किया गया। भले ही अलग-अलग वाहन दिखाई नहीं दे रहे थे, लेकिन रडार सैटेलाइट डेटा के पैटर्न से सैन्य कार्रवाई की तैयारी संबंधी बदलाव देखने को मिले। हम इन सैन्य शिविरों को अपनी आंखों से नहीं देख सकते थे। लेकिन अगर ऐसे पैटर्न अचानक दिखाई देते हैं, जो पहले नहीं थे, तो आप अनुमान लगा सकते हैं कि ये मिलिट्री वाहन हैं।