संसाधन

विषय

खबरों के विशेषज्ञ स्रोत तक कैसे पहुंचे?

इस लेख को पढ़ें

किसी विशेष क्षेत्र से जुड़ी खबर या आलेख के लिए उस विषय के जानकार विशेषज्ञ स्रोत तक पहुंचना जरूरी होता है। क्या आपको किसी खबर या आलेख के लिए किसी विशेषज्ञ स्रोत की तलाश है?

जीआइजेएन ने ऐसे विशिष्ट स्रोतों से जुड़ी विभिन्न मार्गदर्शिका का अध्ययन किया है। उसमें से कुछ पुराने और अप्रासंगिक स्रोतों को छोड़कर हमने बेहद महत्वपूर्ण, उपयोगी और प्रासंगिक स्रोतों की सूची तैयार की है। यहां ऐसी छह सेवाएं प्रस्तुत हैं, जो काफी व्यवहारिक हैं। इनमें विश्वसनीय डेटाबेस हैं जो पत्रकारों के लिए विशेषज्ञ स्रोत के रूप में उपयोग किए जाते हैं।

जीआइजेएन के विशेषज्ञों के अनुभाग में इसे भी देखें – ’वुमन इन जर्नलिज्म रिसोर्स सेंटर’ Women in Journalism Resource Center

Global Experts – ग्लोबल एक्सपर्ट्स – यह यूनाइटेड नेशंस अलायंस ऑफ सिविलाइजेशन द्वारा विकसित किया गया है। इसमें दुनिया भर के शिक्षाविदों, विश्लेषकों, पूर्व अधिकारियों, प्रतिष्ठित नेताओं, सिविल सोसायटी कार्यकर्ताओं, निजी क्षेत्र, व्यापार जगत और मीडिया विशेषज्ञों का एक डेटाबेस है। इसकी वेबसाइट में दी गई जानकारी के अनुसार इसमें विभिन्न विषयों से संबंधित विशेषज्ञ की तलाश कर सकते हैं। इसमें उनके कार्यक्षेत्र, भौगोलिक विशेषज्ञता, भाषा इत्यादि के आधार पर पूरी जानकारी उपलब्ध है। इसमें पेशेवर विशेषज्ञों के बायोडाटा, फोटो और संपर्क ईमेल पते आदि भी मिल जाते हैं।

SciLine विज्ञान के क्षेत्र में प्रगति के लिए अमेरिकन एकेडमी ने इसे प्रायोजित किया है। इसके माध्यम से विज्ञान संबंधी मुद्दों पर प्रिंट, प्रसारण, या डिजिटल माध्यमों में खबर एवं आलेख लिखने वाले पत्रकारों को जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। इन विषयों के भरोसेमंद विशेषज्ञों द्वारा एक समय सीमा के भीतर जानकारी पहुंचाने वाली यह एक स्वतंत्र सेवा है। कोई पत्रकार अपनी समय-सीमा की जानकारी देते हुए ऑनलाइन अनुरोध  कर सकता है कि उसे किस प्रकार की विशेषज्ञता की आवश्यकता है।

Request a Woman Scientist यह 500 महिला वैज्ञानिकों द्वारा प्रायोजित एक मंच है। इसमें विज्ञान के विविध क्षेत्रों में विशेषज्ञता वाली ऐसी महिलाओं का व्यापक नेटवर्क बनाया गया है, जो किसी पत्रकार को कोई न्यूज स्टोरी या आलेख लिखने में मदद करे। साथ ही, किसी भी व्यक्ति को किसी वैज्ञानिक से परामर्श करने, किसी सम्मेलन या कार्यशाला में मुख्य वक्ता या पैनलिस्ट के रूप में आमंत्रित करने में भी यह नेटवर्क सहायक है। किसी वैज्ञानिक परियोजना में सहयोग करने या किसी भी क्षमता में विषय विशेषज्ञ के रूप में किसी सेवा के लिए इस नेटवर्क का उपयोग किया जा सकता है।
Diverse Sources ‘डाइवर्स सोर्सेस’ यह विज्ञान, स्वास्थ्य और पर्यावरण के क्षेत्रों में काम करने वाले ऐसे विशेषज्ञों का सर्च किए जाने योग्य डेटाबेस है, जिन्हें अब तक पर्याप्त प्रतिनिधित्व नहीं मिला है।

Expertise Finder, – एक्सपर्टाइज फाइंडर – इसे एक पूर्व पत्रकार और सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने स्थापित किया है। इसमें पत्रकारों को विशेषज्ञता के आधार पर सर्च करने की सुविधा मिलती है। इसके सर्च इंजन में अमेरिका और कनाडा के विश्वविद्यालयों से मान्यता प्राप्त और सम्मानित विशेषज्ञों की सूची मिलती है। इसमें उनके विशेषज्ञता क्षेत्रों, पेशेवर बायोडाटा और संपर्क इत्यादि की जानकारी मिलती है। यह सेवा निशुल्क है। यह कंपनी विभिन्न विश्वविद्यालयों और कॉलेजों की निर्देशिकाओं का प्रकाशन करके अपना राजस्व जुटाती है।

SheSource, शीसोर्स,  यह एक गैर-लाभकारी महिला मीडिया केंद्र की एक परियोजना है। इसमें विविध विषयों पर दुनिया भर की 1100 विशेषज्ञ महिलाओं का एक डेटाबेस है। इन्हें नाम, कीवर्ड और विशेषज्ञता क्षेत्र के आधार पर सर्च कर सकते हैं। इसमें उनका बायोडाटा और तस्वीरें उपलब्ध हैं। वेबसाइट पर एक फॉर्म भरने के माध्यम से विशेषज्ञों से संपर्क किया जा सकता है।

Women Plus वुमन प्लस – यह विभिन्न श्रेणियों में व्यवस्थित 750 से अधिक तकनीकी विशेषज्ञों की एक सूची है। यह सूची स्व-नामांकन पर आधारित है।

Expertfile एक्सपर्टफाइल – इसमें 25,000 से अधिक विषयों के विशेषज्ञ शामिल हैं। एसोसिएटेड प्रेस के साथ इसकी वितरण भागीदारी है।

The China-Africa Project चीन-अफ्रीका परियोजना – इसमें चीन-अफ्रीका संबंधों के सभी पहलुओं के विशेषज्ञों की सूची मिल जाएगी।

ProfNet प्रोफनेट – यह पीआर न्यूजवायर द्वारा संचालित है। यह उन पत्रकारों के लिए निःशुल्क है, जो इसे साइन-अप करते हैं।

Finding Experts Using the Internet 2018 फाइंडिंग एक्सपर्ट्स यूजिंग इंटरनेट 2018 – यह मार्कस पी. जिलमैन द्वारा संकलित एक विशाल संग्रह है। इसे एलएलआरएक्स (लाॅ एंड टेक्नाॅलोजी रिसोर्सेस फाॅर लीगल प्रोफेशनल्स) के लिए तैयार किया गया है। संस्थापक, संपादक और प्रकाशक सबरीना आई. पैसिफिकी ने 1996 में  LLRX.com की स्थापना की थी।

The Conversation Research and Expert Database, द कन्वर्सेशन रिसर्च एंड एक्सपर्ट डाटाबेस – इसमें एक जनसंवाद में शामिल लेखकों को सूचीबद्ध किया गया है। यह शैक्षिक और अनुसंधान समुदाय की ओर समाचार और विचारों का एक स्वतंत्र स्रोत है। इसे जनसमुदाय के लिए प्रत्यक्ष रूप से वितरित किया जाता है।

Help a Reporter Out हेल्प ए रिपोर्टर आउट – एक संवाददाता की मदद करें – यह शिकागो स्थित मीडिया इंटेलिजेंस कंपनी  Cision के स्वामित्व में है। यह एक निःशुल्क सदस्यता सेवा है। कोई पेशेवर संवाददाता अपनी स्टोरी के सारांश और समय सीमा की जानकारी देते हुए अपनी आवश्यकता बताते हुए सहयोग मांग सकता है। उसकी जिज्ञासा की समीक्षा इस संस्था के संपादकों द्वारा की जाती है। इसके बाद उसे पंजीकृत विशेषज्ञों के पास ईमेल द्वारा भेजा जाता है। इच्छुक विशेषज्ञ उस संबंध में जानकारी सीधे उस पत्रकार को भेज सकते हैं। कोई विशेषज्ञ गुमनाम रहने का विकल्प भी चुन सकता है। कंपनी के अनुसार, इस सेवा के लिए 55,000 पत्रकार और 800000 विशेषज्ञ या स्रोत पंजीकृत हैं। इन्हें ईमेल द्वारा संपर्क की सुविधा दी जाती है।

Google Scholar और Microsoft Academic गूगल स्काॅलर और माइक्रोसोफ्ट एकेडमिक:  इस डेटाबेस में शोधकर्ताओं को प्रकाशित शैक्षणिक कार्यों और इसके लेखकों की व्यापक सूची मिल जाती है। सबसे प्रासंगिक विशेषज्ञों की तलाश में मदद के लिए दिनांक और उद्धरणों के आधार पर सर्च की सुविधा है। इसमें विशेषज्ञों के बायोडाटा, प्रकाशित कार्य, संबद्धता, अध्ययन के क्षेत्र, सह-लेखक और वेबसाइटों के लिंक भी उपलब्ध हैं। कुछ कार्य के लिंक या पीडीएफ अटैचमेंट भी मिल जाएंगे। गूगल स्काॅलर का एक ईमेल अलर्ट फंक्शन भी है, जो किसी विषय क्षेत्र में नए शैक्षणिक प्रकाशन के बारे में पत्रकारों को सूचित करता है।

Shoeleather, शूलेदर – यह अमेरिकी डेटाबेस वर्ष 2018 में प्रारंभ हुआ। इसमें गैर-मीडिया हब शहरों (एनवाईसी, एलए, डी.सी., एसएफ) के पत्रकारों, लेखकों को जोड़ा गया, जो स्थानीय विषयों के जानकार हैं और अपने क्षेत्र की सामुदायिक कहानियां बताने को तैयार हैं।

The Investigative Journalism Manual, द इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म मैनुअल – इसके छठे अध्याय में बताया गया है कि किस तरह स्रोतों या विशेषज्ञों की तलाश करें और कैसे उनके साथ संबंधों को जीवंत रखें। इसे कोनराड एडेनॉयर स्टिफ्टंग (केएएस) के ग्लोबल मीडिया प्रोग्राम्स, 2010 के तहत तैयार किया गया।

अगर आप इस सूची में किसी अन्य सेवा को जोड़ना चाहते हों, तो हमें GIJN पर लिखें।

क्रिएटिव कॉमन्स लाइसेंस के तहत हमारे लेखों को निःशुल्क, ऑनलाइन या प्रिंट माध्यम में पुनः प्रकाशित किया जा सकता है।

आलेख पुनर्प्रकाशित करें


Material from GIJN’s website is generally available for republication under a Creative Commons Attribution-NonCommercial 4.0 International license. Images usually are published under a different license, so we advise you to use alternatives or contact us regarding permission. Here are our full terms for republication. You must credit the author, link to the original story, and name GIJN as the first publisher. For any queries or to send us a courtesy republication note, write to hello@gijn.org.

अगला पढ़ें

रिपोर्टिंग टूल्स और टिप्स

कुछ स्टोरी आईडिया जिन्हें पत्रकार हर देश में दोहरा सकते हैं

कुछ विषय हैं, जो दुनिया के कमोबेश हर कोने में पाए जाते  हैं। जैसे, भ्रष्टाचार, अवैध कार्य, सत्ता का दुरुपयोग जैसी बातें अधिकांश देशों में मौजूद हैं। इनमें कई की कार्यप्रणाली भी लगभग एक जैसी होती हैं। इसलिए अन्य देशों के प्रमुख खोजी पत्रकारों के अनुभवों के आधार पर यहां कुछ ऐसी खोजपूर्ण खबरों के बारे में जानकारी प्रस्तुत है, जिन्हें दुनिया भर में दोहराया जा सकता है।

Investigating AI Audio Deepfakes

टिपशीट

फर्जी एआई ऑडियो की जांच कैसे करें

एडवांस्ड स्पीच डीपफेक के द्वारा बिल्कुल असली लगने वाले नकली ऑडियो बनाए जा सकते हैं। उसकी सच्चाई को उस व्यक्ति के नजदीकी दोस्त भी नहीं पहचान सकेंगे। ऐसे ऑडियो क्लिप की जांच के लिए विशेषज्ञ और नए उपकरणों की आवश्यकता होती है। अक्सर पत्रकार किसी नेता के बारे में अपने ज्ञान, रिकॉर्डिंग की खराब गुणवत्ता, संदर्भ या सामान्य सामान्य ज्ञान के आधार पर किसी ऑडियो क्लिप में किए गए फर्जीवाड़े को तुरंत पहचान लेते हैं।

ऐप्स की ‘प्राइवेसी पॉलिसी’ को कैसे समझें?

आम तौर पर अधिकांश प्राइवेसी पॉलिसी में एक पूर्व-अनुमानित संरचना का पालन किया जाता है। इसलिए आप उनकी तह तक जाने की कला सीख सकते हैं। उसके मुख्य हिस्सों का पता लगा सकते हैं। लंबा दस्तावेज होने के बावजूद केवल महत्वपूर्ण जानकारी को निकालने के लिए झपट्टा मार सकते हैं। आप कुछ सूचनाओं के संग्रह के आधार पर उससे बाहर निकलने या विकल्प चुनने के अवसर का लाभ उठा सकते हैं। अधिक गहराई तक जाने और अधिक व्यक्तिगत प्रकटीकरण से जुड़े बिंदुओं को भी बेहद कम समय में आसानी से समझ सकते हैं।

दीर्घकालिक खोजी रिपोर्टिंग को जारी रखने या रोकने का निर्णय कैसे लें?

संपादकों के अनुसार न्यूनतम स्टोरीज प्रकाशित करने का भी काफी महत्व है। ऐसी स्टोरी आने के बाद विस्सल-ब्लोअर सामने आते हैं। किसी संगठन के भीतर के लोग आकर कोई बड़ी जानकारी देते हैं। संपादकों के अनुसार ऐसी खबरें प्रकाशित करने के दौरान पारदर्शिता महत्वपूर्ण है। पाठकों को स्पष्ट रूप से बताना सुनिश्चित करें कि क्या साबित किया जा सकता है और क्या नहीं।