Chapter 2: Networks

संसाधन

» गाइड

अध्याय 2: महिला पत्रकारों के लिए नेटवर्क

इस लेख को पढ़ें

महिला पत्रकारों के लिए कई नेटवर्क उपलब्ध हैं। ऐसे व्यावसायिक नेटवर्क बेहतरीन संसाधन होते हैं। इनसे महिला पत्रकारों को अन्य सहकर्मियों का समर्थन, मार्गदर्शन, सहयोग और संपर्कों प्राप्त करना आसान होता है। आज भी खोजी पत्रकारिता को पुरुष-प्रधान उद्योग समझा जाता है। लिहाजा, किसी नेटवर्क के माध्यम से अन्य महिला पत्रकारों से जुड़ना उपयोगी है। इसीलिए हमने दुनिया भर की महिला पत्रकारों के लिए विभिन्न क्षेत्रों तथा वैश्विक आधार पर नेटवर्क की यह सूची बनाई है। इनसे जुड़कर आप खोजी पत्रकारिता में बेहतर अवसरों की तलाश कर सकती हैं।

अंतर्राष्ट्रीय नेटवर्क

GIJN Women – यह ग्लोबल इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म नेटवर्क (जीआईजेएन) द्वारा निर्मित ऑनलाइन समूह है। इसमें खोजी पत्रकारिता में महिलाओं और ननबाइनरी (लिंग तटस्थ) पत्रकारों संबंधी मुद्दों पर चर्चा होती है।

International Women’s Media Foundation – इसकी स्थापना 1990 में हुई थी। यह अनुदान, प्रशिक्षण तथा कई पुरस्कार प्रदान करता है। जिन विषयों पर कम रिपोर्ट की जाती हो, उन पर ध्यान देने के साथ दुनिया भर की महिलाओं और गैर-बाइनरी पत्रकारों के लिए रिपोर्टिंग यात्राएं आयोजित की जाती हैं। इसके पास एक आपातकालीन फंड भी है। यह सुरक्षा प्रशिक्षण में सहयोग करता है।

International Association of Women in Radio & Television – यह इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने वाली महिलाओं का वैश्विक नेटवर्क है। अफगानिस्तान, कैमरून, इराक-कुर्दिस्तान, मोल्दोवा, नॉर्वे, दक्षिण अफ्रीका, युगांडा, कंबोडिया, भारत, केन्या, नेपाल, फिलीपींस, तंजानिया और अमेरिका में इसकी शाखाएं हैं। यह महिलाओं और मीडिया पर केंद्रित ‘ग्लोबल प्रोजेक्ट्स को बढ़ावा देता है। सम्मेलन का आयोजन और पेशेवर प्रशिक्षण के अवसर जैसे काम भी करता है।

Women Photograph – यह एक एनजीओ है। वर्ष 2017 में फोटो जर्नलिज्म समुदाय का स्वरूप बदलने के लिए यह बना था। इसका उद्देश्य फोटो जर्नलिज्म उद्योग की विशिष्टता स्थापित करना था। इस नेटवर्क ने दुनिया भर में 1400 स्वतंत्र वृत्तचित्र फोटोग्राफरों की एक निर्देशिका बनाई है। इसमें महिलाओं और गैर-बाइनरी विजुअल पत्रकारों की पहचान की गई है। इसके द्वारा यह अभियान चलाया जाता है कि मीडिया में प्रकाशित स्टोरीज में महिलाओं द्वारा ली गई तस्वीरों के उपयोग को बढ़ावा दिया जाए। फ्रंट पेज पर प्रकाशित बायलाइन फोटो संबंधी उनका डेटा आप यहां देख सकते हैं।

Media Moms – एक बंद फेसबुक समूह है। इसमें 500 से अधिक सदस्य हैं। इसमें मीडिया संस्थानों, पत्रकारिता शिक्षा और मीडिया के व्यावसायिक पक्ष में काम करने वाली ‘मां‘ हैं। इसका मिशन वक्तव्य है- ‘हम घर पर समय सीमा और जीवन को संतुलित करते हुए कई चुनौतियों का सामना करते हैं। यहां हम ऐसी महिला पत्रकारों की स्टोरीज, उनके मुद्दों, समाधानों और भावनात्मक जुड़ाव को साझा करते हैं।‘

Women in Investigative Journalism – लौरा डिक्सन (जीआईजेएन) द्वारा तैयार ट्विटर सूची।

Women in OSINT – जूलिया बेयर (डॉयचे वेले) द्वारा तैयार ट्विटर सूची।

Coalition for Women in Journalism – वर्ष 2017 में इसे लॉन्च किया गया था। इसका उद्देश्य दुनिया भर में महिला पत्रकारों के बीच सौहार्द को बढ़ावा देना है। अनुभवी पत्रकारों के माध्यम से संसाधन, कार्यक्रम, वकालत और सलाह प्रदान करता है। लैटिन अमेरिका और एशिया के देशों में इसके संपर्क उपलब्ध हैं।

OpenHeroines यह महिलाओं और गैर-बाइनरी लोगों का एक वैश्विक समुदाय है। यह ओपन स्पेस, ओपन डेटा, ओपन गवर्नमेंट और सिविक टेक की बात करता है।

अफ्रीका में नेटवर्क

फोटो : राफेल हूनरफौथ

The Africa Women Journalism Project – इसे वर्ष 2020 में ICFJ के सहयोग से लॉन्च किया गया था। इसका मकसद महिला पत्रकारों की आवाज़ मजबूत करना है। यह लिंग, स्वास्थ्य और विकास संबंधी कम रिपोर्ट किए गए मुद्दों की कवरेज को बढ़ावा देता है। यह अपना कैरियर विकसित करने और मीडिया में नेतृत्वकारी भूमिका निभाने के लिए प्रतिबद्ध महिला पत्रकारों की मदद करता है। उन्हें प्रशिक्षण, फ़ेलोशिप, स्टोरी माइक्रोग्रांट और मेंटरशिप के साथ-साथ संपादकीय, डिज़ाइन और तकनीकी सहायता प्रदान करता है।

WanaData – यह अफ्रीकी महिला पत्रकारों, डेटा वैज्ञानिकों और तकनीकी विशेषज्ञों का नेटवर्क है। इसे Code for Africa ने लॉन्च किया है। यह डेटा-संचालित कहानियां तैयार करने के लिए सहयोग करता है। हैशटैग वानाडाटा (#Wanadata) लिखकर आप ट्विटर पर इनकी स्टोरीज और चर्चा खोज सकते हैं। इनकी टीम में शामिल होने और अपनी स्टोरी के लिए यहां संपर्क करें। यह नेटवर्क अपने साझेदारों के साथ मिलकर एक डिजिटल पत्रकारिता प्रशिक्षण कार्यक्रम भी चलाता है।

African Women in Media – वर्ष 2016 में इसकी स्थापना हुई। हर साल इसकी बैठक होती है। इसका एक सक्रिय फेसबुक समूह चलाती है। मीडिया उद्योग में अफ्रीकी महिलाओं के पेशेवर विकास और मीडिया में लैंगिक मुद्दों के प्रतिनिधित्व संबंधी इसका एक साप्ताहिक समाचारपत्र है। वर्ष 2020 में इसने फोजो मीडिया इंस्टीट्यूट के साथ मिलकर एक अध्ययन प्रकाशित किया। इसमें उप-सहारा अफ्रीका में महिला पत्रकारों के आने वाली महिलाओं की समस्याओं का खुलासा किया गया है। इसके तहत 17 अफ्रीकी देशों की 125 महिला पत्रकारों पर सर्वेक्षण किया गया।

Association of Media Women in Kenya – यह वर्ष 1983 में स्थापित एक गैर-लाभकारी सदस्यता संगठन है। यह मीडिया उद्योग और समाज में महिलाओं के लिए समानता और उनकी उपस्थिति बढ़ाने पर केंद्रित है। यह महिला पत्रकारों के लिए डिजिटल सुरक्षा सर्वेक्षण सहित संसाधन प्रकाशित करता है। यह एक छात्रवृत्ति निधि भी प्रदान करता है।

Nigeria Association of Women Journalists – इसकी स्थापना 25 साल पहले की गई थी। इसका उद्देश्य मीडिया में महिलाओं की पहुंच और नेतृत्व को बढ़ाना है। यह नाइजीरिया में महिला पत्रकारों के लिए एडवोकेसी और प्रशिक्षण प्रदान करता है।

Cameroon Media Women – इसे वर्ष 2018 में एक व्हाट्सएप ग्रुप और एक बंद फेसबुक पेज के रूप में लॉन्च किया था। यह मी-टू आंदोलन के दौरान शुरू किया गया था। इसमें #StopSexualHarassment237 हैशटैग के साथ, कैमरून के देश कोड को जोड़ा गया था। इसके तहत महिला पत्रकारों ने ट्विटर पर चर्चा की। मीडिया संगठनों में महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करते हुए वीडियो साझा किए।

Inter-African Network for Women, Media, Gender Equity and Development – यह सेनेगल स्थित एक मीडिया और संचार संगठन है। इसकी स्थापना 2001 में हुई थी। यह पश्चिम और मध्य अफ्रीका के 22 देशों में चल रहा है। यह अफ्रीका में मीडिया, लैंगिक समानता और विकास के लिए समर्पित है। यह महिला पत्रकारों को प्रशिक्षण प्रदान करता है। साथ ही, एडवोकेसी, सूचना और प्रशिक्षण के लिए संसाधन किट तैयार करता है। यह सामाजिक उद्यमिता को बढ़ावा देता है।

लैटिन अमेरिका में नेटवर्क

Chicas Poderosas – इसे 2013 में आरम्भ किया गया। इसका अर्थ है- सशक्त महिलाएं। लैटिन अमेरिका और स्पेन के 13 देशों में इसके चैप्टर हैं। यह खोजी पत्रकारिता कार्यशालाएं और हैकथॉन आयोजित करता है। यह महिलाओं को नेतृत्व, डिजिटल और नए मीडिया कौशल में प्रशिक्षित करता है। साथ ही उन्हें मार्गदर्शन और फ़ेलोशिप की सुविधा प्रदान की है।

Coalition for Women in Journalism – इसका उद्देश्य दुनिया भर में महिला पत्रकारों के बीच संबंधों को बढ़ावा देना है। मेक्सिको में इसकी एक ब्रांच है।

The WINN network mentorships – यह लैटिन अमेरिकी महिला पत्रकारों को सहयोग और भरोसेमंद मंच प्रदान करता है।

मध्य-पूर्व में नेटवर्क

फोटो : निक जौसी

Syrian Female Journalists Network – यह नीदरलैंड में स्थित है। वर्ष 2012 में इसकी स्थापना सीरिया में महिला पत्रकारों की आवाज़ को बढ़ाने और उन्हें नेतृत्व में लाने में हेतु की गई थी। इसमें पुरुष और महिला दोनों सदस्य हैं। यह लिंग और नारीवाद पर ध्यान केंद्रित करते हुए सीरिया के साथ ही तुर्की, लेबनान और जॉर्डन में महिला पत्रकारों को प्रशिक्षण प्रदान करता है। यह नेटवर्क अपने सदस्यों के साथ संसाधनों और अवसरों को साझा करता है।

Marie Colvin Journalists’ Network – यह पत्रकारों का एक ऑनलाइन समुदाय है। इसमें सदस्यों को व्यावहारिक समर्थन और सलाह मिलती है। वे दूसरों के साथ सलाह साझा करती हैं। यह मुफ़्त है। यह अरब दुनिया में काम करने वाली अरबी भाषी महिला पत्रकारों के लिए खुला है।

उत्तरी अमेरिका में नेटवर्क

Journalism & Women Symposium – यह 1985 में शुरू हुआ। इसका उद्देश्य अमेरिका में महिला पत्रकारों के लिए एक सक्रिय राष्ट्रीय सूची और क्षेत्रीय नेटवर्क बनाना है। यह नेटवर्किंग और प्रशिक्षण कार्यक्रमों के साथ एक समुदाय बनाता है। यह मीडिया में महिलाओं को प्रभावित करने वाले मुद्दों पर संसाधन, सहायता, प्रशिक्षण और जानकारी प्रदान करता है। यह एक वार्षिक सम्मेलन आयोजित करता है। यह निरंतर परामर्श भी प्रदान करता है।

International Women’s Media Foundation – यह वाशिंगटन, डीसी में स्थित है। इसकी स्थापना 1990 में हुई थी। यह कम रिपोर्ट की गई कहानियों पर ध्यान देने के साथ दुनिया भर की महिलाओं और गैर-बाइनरी पत्रकारों को अनुदान देता है। यह प्रशिक्षण और रिपोर्टिंग यात्राएं भी आयोजित करता है।

Association for Women in Communications – यह वर्ष 1909 में प्रारंभ किया गया अमेरिका केंद्रित संगठन है। यह महिलाओं को सीखने के अवसर प्रदान करता है। यह महिला पत्रकार नेतृत्व के नेटवर्क द्वारा संचार में महिलाओं की भूमिका बढ़ाता है। इसका एक नौकरी बोर्ड भी है।

The Women in Journalism Workshop – यह Reynolds Journalism Institute में एक वार्षिक कार्यशाला है। यह पत्रकारिता उद्योग में महिलाओं के समक्ष चुनौतियों, उनकी उपलब्धियों और मुद्दों पर केंद्रित है।

एशिया में नेटवर्क

फोटोः निक जौसी

Network of Women in Media, India – यह एडवोकेसी और नेटवर्किंग संगठन है। यह भारत में महिला पत्रकारों को सूचना और संसाधन साझा करने, विचारों का आदान-प्रदान करने का अवसर देता है। यह मीडिया जागरूकता और नैतिकता को बढ़ावा देता है। यह मीडिया उद्योग के भीतर लैंगिक समानता और न्याय के लिए काम करने हेतु मंच प्रदान करता है। देश भर में इसके 16 चैप्टर हैं।

News for Equality coalition launched in Mongolia – इसे मंगोलिया में नवंबर 2021 में आरम्भ किया गया। यह मीडिया संगठनों और पत्रकारों को लैंगिक मुद्दों पर लिखने हेतु प्रोत्साहित करता है। इसमें 500 सदस्य हैं। इनमें पत्रकार, पत्रकारिता प्रशिक्षक, छात्र और महिला अधिकार कार्यकर्ता शामिल हैं। 100 पत्रकार लैंगिक मुद्दों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग कर रहे हैं। सदस्यों को थोड़ा मानदेय भी मिलता है।

Working Women Journalists – यह नेपाल का एडवोकेसी संगठन है। यह मीडिया में महिलाओं को पहुंच और समान अवसर की पैरवी करता है। यह प्रशिक्षण, सेमिनार और कार्यशालाएं आयोजित करता है।

NüVoices – यह नेटवर्क पत्रकारों तथा चीन से जुड़े विषयों पर काम करने वाली महिलाओं की मदद करता है। इसका एक बंद फेसबुक पेज  है। इसके चैप्टर ग्रेटर चीन, अमेरिका और यूरोप में हैं। महिला विशेषज्ञों की एक निर्देशिका भी है।

Coalition for Women in Journalism – इसका उद्देश्य दुनिया भर में महिला पत्रकारों के बीच संबंध बढ़ाना है। अफगानिस्तान, पाकिस्तान, चीन और भारत में इसके चैप्टर  हैं।

Women in Media Network Japan – यौन उत्पीड़न के खिलाफ #WithYou movement के बाद वर्ष 2018 में इसे 86 महिला पत्रकारों ने इसे बनाया था।

यूरोप में नेटवर्क

The Second Source – इसे वर्ष 2017 में यूनाइटेड किंगडम में बनाया गया था। महिला पत्रकारों के एक समूह ने इसे महिलाओं के वैकल्पिक पेशेवर नेटवर्क के बतौर बनाया था। इसका मकसद मीडिया में उत्पीड़न से निपटना था। संगठन का लक्ष्य जागरूकता को बढ़ावा देना, महिलाओं को उनके अधिकारों की जानकारी देना और उद्योग में बदलाव लाना है। वर्ष 2018 में इसने एक मेंटरशिप प्रोग्राम लॉन्च किया। यह उन महिलाओं के लिए है जो पेशेवर पत्रकार के रूप में शुरुआत कर रही हैं। इनके अलावा, जो मीडिया उद्योग छोड़ने पर विचार कर रही हैं, या जिन्हें लगता है कि उन्हें और अधिक दिशा की आवश्यकता है। यह कैरियर सलाह के साथ ही काम से जुड़ी चुनौतियों से निपटने के लिए भी सलाह देता है।

Women in Journalism– यह लंदन में स्थित है। यह यूके में महिला पत्रकारों का पेशेवर नेटवर्क है। यह सेमिनार और पैनल चर्चा आयोजित करता है। अनुसंधान भी करता है। यह नेटवर्किंग कार्यक्रमों की सुविधा देता है। यह नई और स्थापित दोनों महिला पत्रकारों के लिए एक परामर्श कार्यक्रम चलाता है।

Prenons la une– यह फ्रांस में महिला पत्रकारों का एक संघ है। यह मीडिया में महिलाओं के उचित प्रतिनिधित्व और पेशेवर समानता की वकालत करता है। यह नेटवर्क समय-समय पर अपनी बैठक करता है। यह भेदभाव और उत्पीड़न का सामना करने वाली महिलाओं को सहायता प्रदान करता है।

Journalistinnenbund – इसका अर्थ महिला पत्रकार संगठन है। यह जर्मनी स्थित है। यह 400 से अधिक महिला पत्रकारों का एक राष्ट्रव्यापी नेटवर्क है। इसकी स्थापना 1987 में हुई थी। जर्मनी में इसके कई क्षेत्रीय समूह हैं। नई महिला पत्रकारों को परामर्श भी दिया जाता है।

अनुवाद : डॉ. विष्णु राजगढ़िया

क्रिएटिव कॉमन्स लाइसेंस के तहत हमारे लेखों को निःशुल्क, ऑनलाइन या प्रिंट माध्यम में पुनः प्रकाशित किया जा सकता है।

आलेख पुनर्प्रकाशित करें


Material from GIJN’s website is generally available for republication under a Creative Commons Attribution-NonCommercial 4.0 International license. Images usually are published under a different license, so we advise you to use alternatives or contact us regarding permission. Here are our full terms for republication. You must credit the author, link to the original story, and name GIJN as the first publisher. For any queries or to send us a courtesy republication note, write to hello@gijn.org.

अगला पढ़ें

The megayacht Eclipse, owned by Russian oligarch Roman Abramovich. Abramovich was forced to sell his ownership stake in the English football club Chelsea after Russia invaded Urkaine in early 2022, due to the billionaire's ties to Russian President Vladimir Putin. Image: Shutterstock

अमीरों के भ्रष्टाचार के नए तरीकों पर रिपोर्टिंग कैसे करें?

यह मत सोचिए कि सरकारी जानकारी हमेशा उपलब्ध रहेगी। जिस देश में लोकतंत्र के कमजोर होने का खतरा हो, वहां आपको अपने रिकॉर्ड बनाने के लिए डेटा पत्रकारिता रणनीति का उपयोग करना चाहिए। रूस, कुछ अरब देशों और वेनेज़ुएला में ऐसे मामले देखने को मिल रहे हैं।

GIJC25 Program Sneak Peek

मलेशिया में होने वाले खोजी पत्रकारिता सम्मेलन की एक झलक

जीआईजेसी25 केवल एक सम्मेलन नहीं, बल्कि खोजी पत्रकारिता का वैश्विक संगम है। यहाँ नई तकनीकों, सहयोगी प्रोजेक्ट्स और व्यावहारिक प्रशिक्षण पर जोर होगा। जो पत्रकार अपने काम को और गहराई व असरदार बनाना चाहते हैं, उनके लिए यह सम्मेलन एक अनोखा अवसर है।

Mill Media founder and editor Joshi Herrmann speaking at the 2025 CIJ Summer Conference in London. Image: GIJN

सफल स्थानीय खोजी मीडिया संगठन कैसे चलाएं?

सफल स्थानीय खोजी मीडिया संगठन चलाना आसान नहीं है। दिलचस्प खबरों के मामले में स्थानीय समाचार संगठनों की रैंकिंग अक्सर निचले पायदान पर होती है। ट्रेनों के विलंब से चलने और किसी की बिल्ली लापता होने जैसे स्थानीय समाचारों का अपना अलग महत्व है। लेकिन ऐसी खबरों के भरोसे आप बहुत आगे नहीं जा सकते। ऐसी खबरों के आधार पर आपको पुलित्ज़र जैसे बड़े पुरस्कार मिलने की संभावना कम है।