आलेख

जीआईजेएन ने पत्रकार सुरक्षा टूल JSAT हिन्दी भाषा में लॉंच किया

पत्रकारों के लिए और ख़ासतौर  से खोजी पत्रकारों के लिए डिजिटल और भौतिक सुरक्षा आवश्यक है। सुरक्षा से संबंधित विषयों से निपटना कई बार उसकी जटिलताओं के कारण चुनौतीपूर्ण हो जाता है। सुरक्षा की प्रक्रिया को समझने और उसे आसानी से अपनाने के लिए जीआईजेएन ने वॉचडॉग पत्रकारिता करने वाले समाचार संस्थानों के  उपयोग के लिए फोर्ड फाउंडेशन द्वारा विकसित  साइबर सुरक्षा आकलन उपकरण (CAT) को पत्रकारों के उपयोग के लिए तैयार किया है।

इसके उपयोगी स्वरूप को तैयार करने और अनुकूलित करने के लिए जीआईजेएन ने फोर्ड फाउंडेशन के विशेषज्ञों के साथ काम किया है। यह नया पत्रकार सुरक्षा मूल्यांकन उपकरण (JSAT) अब एक दर्जन भाषाओं में अनुवादित किया जा चुका है। आपकी सुरक्षा को बेहतर बनाने के सुझावों के साथ संगठन की भौतिक और डिजिटल सुरक्षा को और मज़बूत बनाने के लिए इसमें सुझाव और समाधान प्रस्तुत किए गये हैं।

अपने समाचार संगठन की सुरक्षा की स्थिति की जाँच करने के लिए, कृपया यहाँ पर दिये गये मूल्यांकन फॉर्म को भरें। इसमें लगभग एक घंटे का समय लगता है। इस फॉर्म को पूर्ण करने में आपको संस्थान के कर्मचारियों या नीति नियंताओं सहित टीम के अन्य सदस्यों से जानकारी की आवश्यकता हो सकती है। इस फॉर्म के भरने पर आपको एक स्कोर प्राप्त होगा जो आपके संगठन को और अधिक सुरक्षित बनाने के लिए आवश्यक कदमों को प्राथमिकता देने में मदद करेगा।

प्रशिक्षण सत्र

हिन्दी भाषा में पत्रकार सुरक्षा मूल्यांकन उपकरण (JSAT) के साथ, जीआईजेएन ने पत्रकारों को इसके समुचित उपयोग करने में मदद करने के लिए एक विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया है।सत्र गुरुवार, 26 जनवरी को शाम 6.30pm (IST) होगा। प्रशिक्षक मैट हैनसेन (फ्रीलांस लेखक और संपादक), रूना सैंडविक (स्वतंत्र सुरक्षा शोधकर्ता), पूनम अग्रवाल (स्वतंत्र पत्रकार, भारत), उमेर चीमा (द न्यूज, पाकिस्तान) होंगे। प्रतिभागियों (केवल पत्रकारों!) को इस लिंक का उपयोग करके अग्रिम रूप से पंजीकरण करना होगा। सत्र में आप अपनी सुरक्षा से जुड़े प्रश्न करने के लिए स्वतंत्र हैं।

प्रशिक्षण सत्र के लिए यहां पंजीकरण करें
दिनांक : 26 जनवरी, गुरुवार
समय: शाम 6.30 बजे (भारतीय समय)

प्रशिक्षण सत्र के बाद कृपया हमें बताएं कि क्या JSAT आपके लिये उपयोगी था अथवा आपके पास इसे और सुधारने के लिए सुझाव हों तो आप हमें hello@gijn.org पर लिख भेजें।

क्रिएटिव कॉमन्स लाइसेंस के तहत हमारे लेखों को निःशुल्क, ऑनलाइन या प्रिंट माध्यम में पुनः प्रकाशित किया जा सकता है।

आलेख पुनर्प्रकाशित करें


Material from GIJN’s website is generally available for republication under a Creative Commons Attribution-NonCommercial 4.0 International license. Images usually are published under a different license, so we advise you to use alternatives or contact us regarding permission. Here are our full terms for republication. You must credit the author, link to the original story, and name GIJN as the first publisher. For any queries or to send us a courtesy republication note, write to hello@gijn.org.

अगला पढ़ें

Search government contract spreadsheet text

वेबसाइट में बदलाव पर नजर रखने और स्प्रेडशीट से टेक्स्ट खोजने के लिए उपकरण

एआई-संचालित यह टूल पत्रकारों का समय बचाता है। यह एक ऑनलाइन पहरेदार की तरह काम करता है। यह टारगेट साइट्स पर नज़र रखता है। वेबसाइट में किसी बदलाव या अपडेट्स के बारे में अलर्ट भेजता है, जिनके बारे में शायद आपको पता भी न चल पाता।

500,Euros,And,100,Dollars,Bills,Laid,Out,On,A

मनी लॉन्ड्रिंग के बढ़ते खतरे पर रिपोर्टिंग कैसे करें?

मनी लॉन्ड्रिंग का संबंध छपे हुए नोटों की अधिक मांग से भी है। अपने अध्याय ‘द बक स्टार्ट्स हियर’ में ओलिवर बुलॉफ ने टेक्सास का उल्लेख किया। इसके फोर्ट वर्थ क्षेत्र में वेस्टर्न करेंसी फैसिलिटी फेडरल रिजर्व के लिए अधिकांश नए डॉलर छापती है। रोजमर्रा के लेन-देन में नकदी के घटते उपयोग के बावजूद भारी मांग को पूरा करती है।

ICE and Border Patrol agents on Nicollet Avenue on January 24, 2026. This follows the shooting death of Minneapolis resident Alex Pretti. Pretti is the second person killed and third person shot by federal agents in Minneapolis this month.

जियोलोकेशन, अवैध वित्त और अपराधियों की ट्रैकिंग के लिए नए उपकरण

खोजी पत्रकार और सीमित संसाधनों वाले मीडिया संगठन नैतिक और बजट दोनों कारणों से मुफ़्त या ओपनसोर्स टूल को प्राथमिकता देते हैं। कई प्रमुख खोजी समूहों के टूल डैशबोर्ड में उपलब्ध हैं। जैसे, बीबीसी अफ्रीका आई फोरेंसिक्स डैशबोर्ड, क्रेग सिल्वरमैन की सत्यापन पुस्तिका, ओसीसीआरपी की देश-वार वित्तीय रजिस्टरों की सूची , और इसका एलेफ़ प्रो, जिसमें लीक, प्रतिबंध और कॉर्पोरेट रजिस्टरों के चार अरब रिकॉर्ड हैं।

Ariadne Papagapitos, Lighthouse Reports

सिर्फ एक ईमेल के लहजे से खतरे में पड़ सकती है साझा जांच: सात साल के अनुभव

आजकल साझेदारी आधारित खोजी पत्रकारिता के काफी प्रयोग हो रहे हैं। ऐसे सहयोग विभिन्न देशों की सीमाओं के पार भी होते हैं जिसके कारण वैश्विक पत्रकारिता संभव हो पाती है। विभिन्न साझेदारों के संसाधनों, अनुभवों और विशेषज्ञता का लाभ मिलता है। ऐसे सहयोग को सर्वोत्तम माना जाता है, जो सहज हों। जिसमें प्रत्येक भागीदार की बात सुनी जाती हो। इसमें सभी भागीदार अपना योगदान देते हैं। उनमें किसी मतभेद पर चर्चा के जरिए जांच को समृद्ध किया जाता है। सबके प्रयासों से अंतिम जांच काफी व्यापक होती है।