आलेख

12वीं ग्लोबल इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म कॉन्फ्रेंस के लिए फैलोशिप

इस लेख को पढ़ें

2021 ग्लोबल इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म कॉन्फ्रेंस इस साल 01 से 05 नवंबर के बीच पहली बार ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। दो वर्षों के अंतराल पर होने वाली यह अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस खोजी पत्रकारिता में होने वाले नए परिवर्तनों और नए आयामों पर केंद्रित होगी। इसके अंतर्गत विभिन्न प्रायोगिक पैनल-डिस्कशन, वर्कशॉप इत्यादि आयोजित किए जाएंगे। फील्ड पर काम कर रहे उत्कृष्ट और चर्चित पत्रकार डाटा एनालिसिस, ऑनलाइन रिसर्च और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पत्रकारों के बीच सहयोग और समन्वय बढ़ाने पर बातचीत करेंगे। जीआईजेएन वर्ष 2001 से अब तक 8000 से ज्यादा रिपोर्टरों को प्रशिक्षित कर चुका है जो अलग-अलग देशों में खोजी पत्रकारिता के माध्यम से उत्कृष्ट पत्रकारिता का झंडा ऊंचा किए हुए हैं।

इस साल की ऑनलाइन कॉन्फ्रेंस (#GIJC21) में वैश्विक शेड्यूल के अंतर्गत भौगोलिक क्षेत्र और महाद्वीपों के हिसाब से कार्यक्रमों की रूपरेखा सृजित की गई है। इसके अंतर्गत दर्जनों संवाद और कार्यशालाएं विभिन्न भाषाओं में अनुवादित होंगी। इस सम्मेलन के दौरान प्रतिभागियों को आपस में संबंध कायम करने तथा नेटवर्क बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण अवसर मिलेंगे।

GIJC21 के पांच दिवसीय वैश्विक सम्मेलन में प्रविष्टि का शुल्क मात्र $100 है। लेकिन किसी कारणवश आप यह शुल्क वहन नहीं कर पा रहे हैं तो, जीआईजेएन विकासशील और परिवर्तनशील देशों के चुनिंदा पत्रकारों को फैलोशिप प्रदान करेगा। हम अपने प्रायोजकों के सहयोग से कुछ आवेदकों का शुल्क इसके अंतर्गत माफ करेंगे। इसके लिए आपको केवल हमें इस बात के लिए आश्वस्त करना होगा की आप जीआईजेएन के इस सम्मेलन से प्राप्त प्रशिक्षण और अनुभव को आगे खोजी पत्रकारिता के विकास में उपयोग करेंगे। जीआईजेएन फैलोशिप के विजेताओं को सितंबर के अंत में ई-मेल से सूचित करेगा।

 

फैलोशिप के लिए योग्यता

+ यह फैलोशिप विकासशील और परिवर्तनशील देशों के पूर्णकालिक प्रिंट, ऑनलाइन, टेलीविजन, वीडियो, रेडियो या मल्टीमीडिया पत्रकारों के लिए खुली है। वे, अंशकालिक पत्रकार जिनका मूल कार्य पत्रकारिता है वह भी आवेदन कर सकते हैं। वह देश जहां के पत्रकार आवेदन कर सकते हैं उसकी पूरी लिस्ट यहां देखें।

+ आवेदन करने वाले पत्रकारों के लिए खोजी या डेटा पत्रकारिता का अनुभव अतिरिक्त योग्यता है, हम ऐसे पत्रकारों का स्वागत करते हैं।

+ आवेदन करने वाले पत्रकारों के लिए अंग्रेजी का ज्ञान आवश्यक है। उनके पास पैनल डिस्कशन और कार्यशालाओं में उपयोग की जाने वाली अंग्रेजी की बातचीत समझने की क्षमता होना चाहिए।

चयनित उम्मीदवारों के लिए GIJC21 में पाँचो दिनों के कार्यक्रमों में निशुल्क प्रवेश मिलेगा तथा बाद में सम्मेलन के वीडियो, आवश्यकता पड़ने पर, देखने की सुविधा होगी।

आवेदन की अंतिम तिथि: 17 अगस्त 2021 है। चयनित पत्रकारों को ईमेल से सूचना सितंबर 2021 के अंत में दी जाएगी।

आवेदनों की अधिक संख्या होने के कारण हम प्रत्येक आवेदक को व्यक्तिगत तौर पर उनके आवेदन की स्थिति के बारे में नहीं बता पाएंगे। कृपया आवेदन की मार्गदर्शिका और फार्म को ध्यान से पढ़ें। यदि आपको अपने किसी प्रश्न का उत्तर ना मिले तो आप हमें लिख सकते हैं fellowships@gijn.org

फैलोशिप और सम्मेलन की अद्यतन जानकारी तथा जीआईजेएन में उपलब्ध अन्य अवसरों के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे न्यूज़लेटर को सब्सक्राइब करें।

क्रिएटिव कॉमन्स लाइसेंस के तहत हमारे लेखों को निःशुल्क, ऑनलाइन या प्रिंट माध्यम में पुनः प्रकाशित किया जा सकता है।

आलेख पुनर्प्रकाशित करें


Material from GIJN’s website is generally available for republication under a Creative Commons Attribution-NonCommercial 4.0 International license. Images usually are published under a different license, so we advise you to use alternatives or contact us regarding permission. Here are our full terms for republication. You must credit the author, link to the original story, and name GIJN as the first publisher. For any queries or to send us a courtesy republication note, write to hello@gijn.org.

अगला पढ़ें

Search government contract spreadsheet text

वेबसाइट में बदलाव पर नजर रखने और स्प्रेडशीट से टेक्स्ट खोजने के लिए उपकरण

एआई-संचालित यह टूल पत्रकारों का समय बचाता है। यह एक ऑनलाइन पहरेदार की तरह काम करता है। यह टारगेट साइट्स पर नज़र रखता है। वेबसाइट में किसी बदलाव या अपडेट्स के बारे में अलर्ट भेजता है, जिनके बारे में शायद आपको पता भी न चल पाता।

500,Euros,And,100,Dollars,Bills,Laid,Out,On,A

मनी लॉन्ड्रिंग के बढ़ते खतरे पर रिपोर्टिंग कैसे करें?

मनी लॉन्ड्रिंग का संबंध छपे हुए नोटों की अधिक मांग से भी है। अपने अध्याय ‘द बक स्टार्ट्स हियर’ में ओलिवर बुलॉफ ने टेक्सास का उल्लेख किया। इसके फोर्ट वर्थ क्षेत्र में वेस्टर्न करेंसी फैसिलिटी फेडरल रिजर्व के लिए अधिकांश नए डॉलर छापती है। रोजमर्रा के लेन-देन में नकदी के घटते उपयोग के बावजूद भारी मांग को पूरा करती है।

ICE and Border Patrol agents on Nicollet Avenue on January 24, 2026. This follows the shooting death of Minneapolis resident Alex Pretti. Pretti is the second person killed and third person shot by federal agents in Minneapolis this month.

जियोलोकेशन, अवैध वित्त और अपराधियों की ट्रैकिंग के लिए नए उपकरण

खोजी पत्रकार और सीमित संसाधनों वाले मीडिया संगठन नैतिक और बजट दोनों कारणों से मुफ़्त या ओपनसोर्स टूल को प्राथमिकता देते हैं। कई प्रमुख खोजी समूहों के टूल डैशबोर्ड में उपलब्ध हैं। जैसे, बीबीसी अफ्रीका आई फोरेंसिक्स डैशबोर्ड, क्रेग सिल्वरमैन की सत्यापन पुस्तिका, ओसीसीआरपी की देश-वार वित्तीय रजिस्टरों की सूची , और इसका एलेफ़ प्रो, जिसमें लीक, प्रतिबंध और कॉर्पोरेट रजिस्टरों के चार अरब रिकॉर्ड हैं।

Ariadne Papagapitos, Lighthouse Reports

सिर्फ एक ईमेल के लहजे से खतरे में पड़ सकती है साझा जांच: सात साल के अनुभव

आजकल साझेदारी आधारित खोजी पत्रकारिता के काफी प्रयोग हो रहे हैं। ऐसे सहयोग विभिन्न देशों की सीमाओं के पार भी होते हैं जिसके कारण वैश्विक पत्रकारिता संभव हो पाती है। विभिन्न साझेदारों के संसाधनों, अनुभवों और विशेषज्ञता का लाभ मिलता है। ऐसे सहयोग को सर्वोत्तम माना जाता है, जो सहज हों। जिसमें प्रत्येक भागीदार की बात सुनी जाती हो। इसमें सभी भागीदार अपना योगदान देते हैं। उनमें किसी मतभेद पर चर्चा के जरिए जांच को समृद्ध किया जाता है। सबके प्रयासों से अंतिम जांच काफी व्यापक होती है।