Tag
GIJN Hindi
गाइड संसाधन
AI का उपयोग करके तैयार किए गए कंटेंट का पता कैसे लगाएं
पहले एआई से बनी फोटो के टेक्स्ट में कुछ अक्षर खराब आते थे। लेकिन अब वह समस्या नहीं रही। अब कई एआई मॉडल में त्रुटिहीन टाइपोग्राफी मिलती है। ओपेन एआइ ने डेल-ई थ्री को विशेष रूप से टेक्स्ट सटीकता के लिए प्रशिक्षित किया है। मिडजर्नी वी-सिक्स ने “सटीक टेक्स्ट” को एक विपणन योग्य विशेषता के रूप में जोड़ा है। पहले टेक्स्ट की खराबी को एआई फोटो पहचानने का आसान तरीका समझा जाता था। लेकिन यह विधि अब शायद ही कभी काम करती है। इसी तरह, किसी फोटो में बेमेल कान, अस्वाभाविक रूप से विषम आंखें, रंगे हुए दांत जैसी समस्या भी अब खत्म होती जा रही है। जनवरी 2023 में उत्पन्न पोर्ट्रेट छवियों में आसानी से पता लगाने योग्य कमियां दिखाई देती थीं। लेकिन अब विश्वसनीय चेहरे उत्पन्न हो रहे हैं।
एशिया में डेटा पत्रकारिता : मीडिया, समुदाय और साक्ष्यों के नए रिश्ते
इंडिया-स्पेंड धीमे और धैर्यपूर्ण डेटा कार्य की ताकत को दर्शाता है। लेकिन एल्गोरिदम की गति डेटा पत्रकारिता में एक कमज़ोर बिंदु को उजागर करती है। रॉयटर्स 2025 फ़ेलो और बूम लाइव की उप-संपादक, करेन रेबेलो कहती हैं – “एल्गोरिदम के सामाजिक प्रभाव पर अधिकांश डेटा-संचालित शोध अनुदान-वित्त पोषित हैं। मुख्यधारा के समाचार संस्थान इसमें कोई निवेश नहीं कर रहे हैं।”
‘प्रभाव अक्सर अवचेतन होता है’: नेपाली पत्रकारिता के अनुभवी कुंदा दीक्षित, अपने रिपोर्टिंग जीवन के उतार-चढ़ाव पर।
जीआईजेएन ने वर्ष 2016 में नेपाल की राजधानी काठमांडू में दूसरा ‘अनकवरिंग एशिया सम्मेलन’ आयोजित किया। यह सम्मेलन ऐतिहासिक था। इसे आयोजित करने वाले प्रमुख लोगों में कुंदा दीक्षित शामिल थे। लेकिन सम्मेलन शुरू होने से ठीक पहले कुछ घटनाओं का एक जटिल मोड़ आया। इसके कारण वह व्यक्तिगत रूप से सम्मेलन में शामिल नहीं हो सके। गिरफ़्तारी से बचने के लिए वह स्व-निर्वासन में चले गए।
गाइड संसाधन
जातिगत भेदभाव पर रिपोर्टिंग कैसे करें?
किसी व्यक्ति या समुदाय की जाति जानने से उनकी राजनीतिक संबद्धता का अनुमान लगाने में भी मदद मिल सकती है। उच्च जाति के उदारवादी या मध्यमार्गी हिंदू का कांग्रेस समर्थक होने की संभावना अधिक होगी। उच्च जाति के रूढ़िवादी या दक्षिणपंथी हिंदू लोग प्राय: भारतीय जनता पार्टी के मतदाता होंगे। हिंदी पट्टी के अधिक संपन्न ओबीसी लोग समाजवादी पार्टी, राष्ट्रीय जनता पार्टी, या जनता दल यूनाइटेड जैसी समाजवादी पार्टियों में से किसी एक के मतदाता होंगे।
मनी लॉन्ड्रिंग के नए ट्रेंड जिन पर पत्रकार नज़र रख सकते हैं
मनी लॉन्ड्रिंग को रिश्वतखोरी या टैक्स-चोरी जैसे अन्य वित्तीय अपराधों के साथ न जोड़ें। मनी लॉन्ड्रिंग एक विशेष अपराध है। इसके संबंध में ओसीसीआरपी की परिभाषा पर ध्यान दें। इसमें कहा गया है कि मनी लॉन्ड्रिंग का मतलब अवैध रूप से प्राप्त धन की उत्पत्ति को छिपाना है। इसके लिए विदेशी बैंकों अथवा वैध व्यवसायों से जुड़े हस्तांतरण जैसे तरीके अपनाए जाते हैं।
गूगल शीट्स का उपयोग कैसे करें पत्रकार
सूचना के अधिकार के जरिए भी काफी डेटा मिलते हैं। इनका विश्लेषण करने में स्प्रेडशीट काफी उपयोगी है। इसे जानना एक महत्वपूर्ण कौशल है। इससे आपको भारी-भरकम डेटा में संभावित खबरें निकालने में मदद मिलती है। स्प्रेडशीट का उपयोग करके आप पाठकों के लायक मनपसंद प्रस्तुति कर सकते हैं।
Invalid event date
मलेशिया में आयोजित होने वाले जीआईजेसी #GIJC25 सम्मेलन में अपने आईडिया भेजें
Invalid event date
ग्लोबल इनवेस्टिगेटिव जर्नलिज्म कांफ्रेंस के लिए फैलोशिप की नई तिथि
गाइड संसाधन
ग्लोबल वार्मिंग पर रिपोर्टिंग के लिए जीआईजेएन गाइड
ग्लोबल वार्मिंग बेहद व्यापक है। इसके परिणाम भी काफी बड़े हैं। अमेरिका के एक एनजीओ ‘क्लाइमेट सेंट्रल‘ की एक रिपोर्ट आई है। इसके अनुसार मई 2024 तक विगत 12 महीनों में दुनिया के 6.8 अरब लोगों ने कम-से-कम 31 दिन अत्यधिक गर्मी का अनुभव किया। यह संख्या दुनिया की 78 प्रतिशत आबादी है। ‘वर्ल्ड इकोनोमिक फोरम‘ की जनवरी 2024 रिपोर्ट भी चिंताजनक है। इसके अनुसार, 2050 तक गर्म हवाओं के कारण लगभग 16 लाख लोगों की मौत का अनुमान है। सूखे के कारण 2050 तक 32 लाख लोगों की मौत हो सकती है।