आलेख

ऑनलाइन सर्च के नवीनतम पहलू: GIJN के लिए पॉल मायर्स का वेबिनार

इस लेख को पढ़ें

आज के ज़माने में हर पत्रकार को नवीनतम ऑनलाइन शोध उपकरणों की जानकारी होना बेहद जरूरी है। खासकर इस दौर में, जब किसी से प्रत्यक्ष मिलना और साक्षात्कार करना मुश्किल है क्योंकि आवागमन लगभग रुका हुआ है।

जीआइजेएन ने दुनिया के प्रसिद्ध ऑनलाइन सर्च विशेषज्ञ पॉल मायर्स के साथ एशिया पर केंद्रित दो वेबिनारों का आयोजन किया है। दोनों वेबिनार निशुल्क हैं। 03 मई 2021, सोमवार को दो घंटे का पहला प्रशिक्षण सत्र होगा। दूसरा सत्र 31 मई 2021 को होगा। यह मुख्यतया दक्षिण एशिया – भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश – में रहने वाले पत्रकारों के लिए है, लेकिन अन्य देशों के पत्रकारों पर इसमें हिस्सा लेने की मनाही नहीं है ।

इसमें पाॅल मायर्स आपको गूगल एडवांस सर्च और ऑनलाइन सूचनाएं खोजने की नवीनतम तकनीकें बताएंगे। वह इंटरनेट से हटाई गई जानकारियों और पोस्ट को पुनः हासिल करने तथा ‘एडवांस ऑनलाइन खोज’ के तरीके और उपकरण भी बताएंगे। इस प्रशिक्षण को बांग्ला, हिंदी और उर्दू में साथ-साथ अनुवाद करके प्रसारित किया जाएगा।

जीआइजेएन के प्रमुख और लोकप्रिय प्रशिक्षक पॉल मायर्स ने 25 वर्षों तक बीबीसी में ऑनलाइन शोध का महत्वपूर्ण कार्य किया है। दुनिया में वे उन ऑनलाइन अनुसंधान तकनीकों के अग्रणी उपयोगकर्ता रहे हैं जो आज मीडिया में सामान्य रूप से प्रचलन में हैं। वह researchclinic.net नामक वेबसाइट चलाते हैं और लगातार बदलते डिजिटल परिदृश्य में नई खोजी रणनीति तैयार करने में जुटे रहते हैं।

जीआइजेएन के कार्यक्रमों की जानकारी के लिए हमारे ट्विटर फीड @gijn और न्यूजलेटर देखें।

नोट: हम वेबिनार के बाद इस सत्र की रिकॉर्डिंग अपलोड नहीं करेंगे। इसलिए कृपया लाइव शामिल हों।

वेबिनार के लिए यहाँ साइन अप करें!

दिनांक : 03 मई 2021, सोमवार

समय :

  • 15ः00 (इस्लामाबाद)
  • 15ः30 (दिल्ली)
  • 16ः00 (ढाका)
  • 17ः00 (बैंकॉक, जकार्ता, हनोई)
  • 18ः00 (हांगकांग, कुआलालम्पुर, मनीला, बाली)
  • 19ः00 (टोकियो)
  • 20ः00 (सिडनी)
  • 06ः00 (वाशिंगटन, डीसी, टोरंटो)
  • 11ः00 (लंदन, ट्यूनिस)
  • 12ः00 (बर्लिन, काहिरा, पेरिस, जोहान्सबर्ग)
  • 13ः00 (अम्मान, मास्को, कंपाला, नैरोबी, इस्तांबुल)

क्रिएटिव कॉमन्स लाइसेंस के तहत हमारे लेखों को निःशुल्क, ऑनलाइन या प्रिंट माध्यम में पुनः प्रकाशित किया जा सकता है।

आलेख पुनर्प्रकाशित करें


Material from GIJN’s website is generally available for republication under a Creative Commons Attribution-NonCommercial 4.0 International license. Images usually are published under a different license, so we advise you to use alternatives or contact us regarding permission. Here are our full terms for republication. You must credit the author, link to the original story, and name GIJN as the first publisher. For any queries or to send us a courtesy republication note, write to hello@gijn.org.

अगला पढ़ें

A reporter holding a magnifying glass peers out of the Indian flag.

सदस्यों के बारे में

कठिन सवाल, निर्भीक पत्रकारिता: ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’

आज ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ में छह पूर्णकालिक कर्मचारी कार्यरत हैं। स्वतंत्र पत्रकारों का एक अच्छा नेटवर्क है। यह हर महीने दो से तीन लंबी जांच-पड़ताल पर ध्यान केंद्रित करता है। इसकी कार्यप्रणाली ‘मितव्ययी’ है। यह पूरी तरह से पाठकों द्वारा वित्त पोषित है। यह उनके दान पर निर्भर है। नितिन सेठी कहते हैं- “पहले दिन से ही हमारी 85% राशि का उपयोग खबरों के उत्पादन में लग रहा है।”

An illustration shows the shadows of four reporters in the choppy seas of data journalism, making their way towards a lighthouse.

एशिया में डेटा पत्रकारिता : मीडिया, समुदाय और साक्ष्यों के नए रिश्ते

इंडिया-स्पेंड धीमे और धैर्यपूर्ण डेटा कार्य की ताकत को दर्शाता है। लेकिन एल्गोरिदम की गति डेटा पत्रकारिता में एक कमज़ोर बिंदु को उजागर करती है। रॉयटर्स 2025 फ़ेलो और बूम लाइव की उप-संपादक, करेन रेबेलो कहती हैं – “एल्गोरिदम के सामाजिक प्रभाव पर अधिकांश डेटा-संचालित शोध अनुदान-वित्त पोषित हैं। मुख्यधारा के समाचार संस्थान इसमें कोई निवेश नहीं कर रहे हैं।”

एशिया : सरकारी खजाने की लूट पर साझा खोजी पत्रकारिता

एक समय किर्गिज़स्तान की गिनती मध्य एशिया के सबसे लोकतांत्रिक गणराज्यों में होती थी। यहां वास्तविक चुनाव होते थे। एक सशक्त नागरिक समाज और एक जीवंत मीडिया परिदृश्य था। लेकिन एक लोकलुभावन और निरंकुश राष्ट्रपति के शासन में कई स्वतंत्र मीडिया संस्थानों पर भारी दबाव हैं।

Asia Focus environmental exploitation

एशिया में घटती प्रेस की स्वतंत्रता के बावजूद पर्यावरण अपराधों पर साझा पत्रकारिता कैसे हो रही है

पर्यावरण संबंधी ज़रूरी मुद्दे स्वाभाविक तौर पर देशों की सीमाओं से परे होते हैं। इसलिए अच्छी जांच के लिए विभिन्न देशों में काम करना आवश्यक है। लेकिन भाषा, दूरी, प्रेस की स्वतंत्रता से जुड़े मामलों और संसाधनों की कमी के कारण साझा पत्रकारिता काफी चुनौतीपूर्ण है। इसके बावजूद, स्थानीय स्तर पर कई महत्वपूर्ण विषयों पर खोजी पत्रकारिता के उदाहरण देखने को मिलते हैं।