Topic

जलवायु

3 posts

गाइड संसाधन

ग्लोबल वार्मिंग पर रिपोर्टिंग के लिए जीआईजेएन गाइड

ग्लोबल वार्मिंग बेहद व्यापक है। इसके परिणाम भी काफी बड़े हैं। अमेरिका के एक एनजीओ ‘क्लाइमेट सेंट्रल‘ की एक रिपोर्ट आई है। इसके अनुसार मई 2024 तक विगत 12 महीनों में दुनिया के 6.8 अरब लोगों ने कम-से-कम 31 दिन अत्यधिक गर्मी का अनुभव किया। यह संख्या दुनिया की 78 प्रतिशत आबादी है। ‘वर्ल्ड इकोनोमिक फोरम‘ की जनवरी 2024 रिपोर्ट भी चिंताजनक है। इसके अनुसार, 2050 तक गर्म हवाओं के कारण लगभग 16 लाख लोगों की मौत का अनुमान है। सूखे के कारण 2050 तक 32 लाख लोगों की मौत हो सकती है।

Invetigative Agenda for Climate Change Journalism

जलवायु समाचार और विश्लेषण

जलवायु परिवर्तन पत्रकारिता के लिए खोजी एजेंडा

दुनिया भर में हजारों पत्रकार जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभाव पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। ऐसी पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए कई नेटवर्क स्थापित किए गए हैं। ऐसी पत्रकारिता जनसामान्य को सूचित करने और जोड़ने के लिए महत्वपूर्ण है। यह सत्ता में बैठे उन लोगों को चुनौती देने के लिए भी जरूरी है, जो पर्यावरण संरक्षण की बात करते हैं, लेकिन वास्तव में पृथ्वी को जला रहे हैं। ऐसी सत्ता की जवाबदेही सुनिश्चित करना ही खोजी पत्रकारिता का मौलिक कार्य है।

संसाधन

पर्यावरण पर इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग के लिए रिमोट सेंसिंग और डेटा टूल्स

पृथ्वी पर जल और जमीन की सतहों में आने वाले बदलावों का पता लगाने और उनकी माप-जोख करने में भी यह उपकरण खोजी रिपोर्टरों की मदद कर सकता है। पिछले साल ईआईएफ ने बुल्गारिया की वर्ना झील और उसके पास की खाड़ी में गंदे पानी (वेस्ट वॉटर) के एक बड़े रिसाव से हुए नुकसान की जांच की। यह काला सागर से जुड़ा हुआ मछली पकड़ने और पर्यटन का एक महत्वपूर्ण क्षेत्र है। टीम ने झील पर शैवाल के फैलने का पता लगाने के लिए सैटेलाइट इमेजरी का उपयोग करने का निर्णय लिया।