Tag

ire

2 posts

ग्लोबल इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज़्म नेटवर्क की कहानी!

मानवाधिकार, लोकतंत्र और एक स्वतंत्र प्रेस के खिलाफ बढ़ती वैश्विक प्रतिक्रिया के बीच हमारा काम काफी महत्वपूर्ण है। जिन देशों में हमारे सहयोगी अपेक्षाकृत सुरक्षित हैं, वहां भी मीडिया पर गंभीर हमले हो रहे हैं। लेकिन एक खोजी प्रेस दुनिया भर में फैल गया है।  सामाजिक जवाबदेही और प्रगति में विश्वास रखने वाले लोग मानते हैं कि विकास के लिए वॉचडॉग पत्रकारिता उतनी ही आवश्यक है जितनी जरूरत अच्छी स्वास्थ्य सेवा, ईमानदार पुलिस और व्यापार के समान अवसर की है। आज हमारे पास दुनिया भर में पहले से कहीं अधिक बेहतर टूल के साथ कड़ी मेहनत से पत्रकारिता करने वाले काफी पत्रकार हैं।

समाचार और विश्लेषण

आपकी जासूसी या पीछा किया जा रहा है तो क्या करें?

कोई भी जासूस आपकी निगरानी के लिए पहले से किसी स्थान की योजना तभी बना सकेगा, जब उसे आपका शेड्यूल मालूम हो। इसलिए अपना शेड्यूल हमेशा गोपनीय रखें। आप ‘सिग्नल‘ और ‘प्रोटॉनमेल‘ जैसे एन्क्रिप्टेड संचार प्लेटफॉर्म का उपयोग करें। अपने डिजिटल पासवर्ड पर दो-चरण प्रमाणीकरण का उपयोग करें। यदि आप डिजिटल सुरक्षा रखेंगे, तो किसी जासूस के पास आपके संचार और शेड्यूल की जानकारी नहीं होगी। तब वह पहले से कोई योजना नहीं बना सकेगा। ऐसे में वह सिर्फ आपकी शारीरिक गतिविधियों और परिवहन के अनुसार पीछा करने को मजबूर हैं।