33 posts Clear filters ×

संसाधन

फर्जी वीडियो की जांच कैसे करें?

डिजिटल उपकरणों का उपयोग करके हरेक सामग्री को सत्यापित करने की भी एक सीमा है। हर मामले में एल्गोरिदम कारगर हो, ऐसा जरूरी नहीं। कोई चाहे तो एल्गोरिदम को झांसा देने वाले तरीकों का उपयोग करके फर्जी सामग्री अपलोड कर सकता है। ऐसे लोग ‘रिवर्स इमेज सर्च‘ से बचने के लिए कुछ ट्रिक्स का इस्तेमाल करते हैं। जैसे, वीडियो मिरर करना, कलर स्कीम को ब्लैक एंड व्हाइट में बदलना, जूम इन या आउट करना इत्यादि। इसके लिए जांच का सबसे अच्छा तरीका यह है कि वीडियो के हर पहलू पर गौर करें। उसे जिस तरह की घटना बताया जा रहा है, उसके साथ वीडियो के हर पहलू का कितना तालमेल है? वीडियो उस कथित घटना के अनुरूप है अथवा नहीं?

संसाधन गाइड गाइड

फ़ेमीसाइड या स्त्री-हत्या पर रिपोर्टिंग: जीआईजेएन गाइड

दुख की बात यह है कि इतनी बड़ी संख्या में स्त्री-हत्या के बावजूद ज्यादातर मामले दब जाते हैं। जीआइजेएन के इस गाइड का उद्देश्य ऐसे मामलों पर खोजी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। स्त्री-हत्या क्या है, इसे समझने में यह गाइड पत्रकारों की मदद करता है। आंकड़ों को खोजने और समझने के साथ ही यह भी बताया गया है कि किन विशेषज्ञों का साक्षात्कार लिया जाए।

संसाधन टिपशीट

पुरानी जानकारी खोजने में बहुत उपयोगी है Wayback Machine

Wayback Machine की “Save Page Now” सेवा में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रतिदिन लाखों यूआरएल संग्रहित (आर्काइव) किए जाते हैं। इसमें कोई भी व्यक्ति किसी भी यूआरएल को संग्रहित कर सकता है। यदि आप एक निःशुल्क खाते से लॉग-इन करते हैं, तो आप किसी भी ‘आउटलिंक‘ को संग्रहित कर सकते हैं। किसी ओरिजिनल पेज में दिए गए बाहरी लिंक को भी आप कैप्चर कर सकते हैं। इस कैप्चर प्रक्रिया की एक रिपोर्ट आपको ईमेल में मिल जाएगी।

संसाधन टिपशीट

ऑनलाइन एडवांस सर्च : पॉल मायर्स की टिप-शीट

पॉल मायर्स  जीआइजेएन के प्रमुख और लोकप्रिय प्रशिक्षक पॉल मायर्स ने 25 वर्षों तक बीबीसी में ऑनलाइन शोध का महत्वपूर्ण कार्य किया है। दुनिया में वे उन ऑनलाइन अनुसंधान तकनीकों के अग्रणी उपयोगकर्ता रहे हैं जो आज मीडिया में सामान्य रूप से प्रचलन में हैं। वह researchclinic.net नामक वेबसाइट चलाते हैं और लगातार बदलते डिजिटल परिदृश्य में नई खोजी रणनीति तैयार करने में जुटे रहते हैं।

संसाधन टिपशीट

मोबाइल पत्रकारिता गाइड: रिपोर्टिंग के लिए वरदान ‘मोजो’

मोबाइल पत्रकारिता इस दौर की रिपोर्टिंग में बहुत उपयोगी साबित हुई है। इसको करना आसान है और इस युग में हर दिन आने वाले नए संसाधनों ने इसे और भी आसान कर दिया है ।

Back to top ↑